दुनिया के 10 सबसे अमीर देश

दुनिया के 10 सबसे अमीर देश

दुनिया के 10 सबसे अमीर देश-


अगर कोई हमसे दुनिया के सबसे अमीर देश का नाम पूछे तो हम लोग सबसे पहले अमेरिका का ही नाम लेंगे अगर और देशों के नाम पूछे तो हमारे दिमाग में यूरोपीय देश जैसे इंग्लैंड जर्मनी और स्पेन जैसे देशों के नाम आते हैं लेकीन आपको यकीन नहीं होगा कि ये सारे देश दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में शीर्ष दस में भी शामिल नहीं है। आज हम आपको दुनिया के शीर्ष दस सबसे अमीर देश के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि प्रति व्यक्ति आय के अनुसार होंगे तो चलिए शुरू करते हैं 


दुनिया में सबसे सबसे अमीर देशों की सूची बनाने का सबसे अच्छा तरीका उस देश में रहने वाली जनसंख्या की प्रति व्यक्ति की आय के अनुसार होता है जिस देश की प्रति व्यक्ति आय जितनी अच्छी होगी वह देशों उतना ही अमीर माना जाएगा आज हम इसी को आधार मानकर आपको दुनिया के 10 सबसे अमीर देशों के बताने जा रहें तो आरंभ करते हैं। 

 

1.कतर-
इस सूची में पहले स्थान पर कतर देश का नाम आता है कतर देश में प्रति व्यक्ति आय लगभग 96 लाख है और कतर देश की आबादी लगभग 27 लाख के करीब है। कतर देश की आय का मुख्य जरिया पेट्रोलियम और नेचुरल गैस है जिनसे कतर देश की सरकार को 70 फीसदी आय की प्राप्ति होती है और कतर देश में निकलने वाले पेट्रोलियम का 85 फीसदी भाग निर्यात कर दिया जाता है। 

 

2.Luxembourg
Luxembourg दुनिया के अमीर देशों में दूसरे नंबर का सबसे अमीर देश है, Luxembourg में प्रति व्यक्ति आय करीब 62 लाख है इस देश की मजूबत अर्थव्यवस्था के पीछे जीवंत वित्तीय क्षेत्र,विवेकपूर्ण राजकोषीय नीतियां, गतिशील औद्योगिक और इस्पात क्षेत्र जिम्मेदार हैं।  

 

3.सिंगापुर-
तीसरे पायदान पर सिंगापुर देश का नाम आता है, सिंगापुर में पति व्यक्ति आय 57 लाख रुपये के करीब है। सिंगापुर की आय का स्त्रोत वित्तीय सेवा क्षेत्र, रसायनिक निर्यात उद्योग और उदार आर्थिक नीतियाँ हैं जिसके कारण सिंगापुर में प्रति व्यक्ति आय इतनी अधिक है और सिंगापुर का बंदरगाह दुनिया का दूसरा व्यस्ततम बंदरगाह है।  

 

4.कुवैत-
कुवैत दुनिया का एक छोटा सा देश है लेकीन यह बहुत सम्पन्न देश है, कुवैत देश में प्रति व्यक्ति आय 47 लाख रुपये है कुवैत देश की आय का मुख्य स्त्रोत पेट्रोलियम है कुल उत्पादन का 95 फीसदी पेट्रोल कुवैत निर्यात कर देता है। यह देश पूरी तरह पेट्रोल पर ही निर्भर हैं इसलिए आने वाले वर्षों में इस देश की अर्थ व्यवस्था में गिरावट देखने को मिल सकती है। 

 

5.ब्रुनेई-
पाँचवे नंबर पर ब्रुनेई देश का नाम आता है यह देश दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित है, ब्रुनेई देश में प्रति व्यक्ति आय 48 लाख के करीब है इस देश की आय का मुख्य स्त्रोत कच्चा तेल और नेचुरल गैस है जिससे ब्रुनेई को 90 फीसदी राजस्व की प्राप्ति होती है। 

 

6.संयुक्त अरब अमीरात-
संयुक्त अरब अमीरात दुनिया का 6 नंबर सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आया वाला देश है, इस देश की प्रति व्यक्ति आय 44 लाख के करीब है। इस देश की आय का प्रमुख स्त्रोत कच्चा तेल और नेचुरल गैस है यह देश कच्चे तेल और नेचुरल गैस के साथ-साथ मछली और खजूर का निर्यात करके आय को अर्जित करता है। 

 

7.नार्वे-
नार्वे इस सूची में सातवें पायदान पर है नार्वे में प्रति व्यक्ति आय 45 लाख के करीब है इस देश की आय का प्रमुख स्त्रोत [पेट्रोलियम, मत्स्य पालन और  प्राकृतिक संसाधन हैं। 

 

8.स्विट्जरलैंड-
यूरोप महाद्वीप में यह देश सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला देश है और दुनिया के सम्पन्न देशों में शीर्ष पर है, स्विट्जरलैंड में प्रति व्यक्ति आय 39 लाख के करीब है इस देश के पास आय का कोई प्रमुख साधन नहीं है लेकीन फिर भी यह देश अमीर देशों की सूची में आता है।  स्विट्जरलैंड की आय का प्रमुख साधन पर्यटन, बैंकिंग, और खेती है जिसके कारण यह देश आठवें नंबर पर बना हुआ है। 

 

9.संयुक्त राज्य अमेरिका-
अमेरिका दुनिया का सबसे शक्ति शाली देश है और अमेरिका की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। अमेरिका में प्रति व्यक्ति आय 35 लाख कर करीब है, अमेरिका की आय का मुख्य स्त्रोत हथियार, बड़े मोटर वाहन और अन्य सेवाएं हैं जिनसे अमेरिका को आय प्राप्त होती है। 

 

10.हाँगकाँग-
यह देश चीन की सीमा के निकट स्थित है हाँगकाँग एशिया मे सबसे अमीर शहरों में  से एक है हाँगकाँग की प्रति व्यक्ति आय 33 लाख के करीब है। 

यह भी पढ़ें-