गोवा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

गोवा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

List of Chief Ministers of Goa: गोवा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

हमारा भारत कई सारे राज्यों से मिलकर बना है, प्रत्येक राज्य का वास्तविक कार्यपालक वहाँ का मुख्यमंत्री होता है। हमारे देश के संविधान में अनुच्छेद 164 में राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री को 5 साल की अवधि के लिए या फिर बहुमत दल द्वारा बहुमत प्राप्त होने के समय तक नियुक्त करनेका वर्णन है।

 

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

अपने आकर्षक समुद्री तट, महान वास्तुकला की विरासत और पूजास्थलों के लिए मशहूर गोवा पयर्टकों का पसंदीदा स्थान है। गोवा देश के पश्चिमी भाग में स्थित है और  क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है। पणजी गोवा की राजधानी है, इसके उत्तर में महाराष्ट्र, पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण और पूर्व में कर्नाटक से घिरा गोवा, भारत के कोंकण क्षेत्र के बड़े हिस्से में फैला है। 

 

यह भी देखें-राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्रियों की सूची | List of chief ministers of Rajasthan


गोवा  के प्रथम मुख्यमंत्री प्रताप सिंह राणे जी थे जिन्होंने 30 मई 1987 से 9 जनवरी 1990 तक राज्य की कमान संभाली थी वहीं इस समय गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत जी हैं, जो इस पद पर 18 मार्च 2019 मौजूद हैं। आज हम आपको गोवा राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं और यह भी बताने वाले किस मुख्यमंत्री का कार्यकाल कब तक रहा है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

List of Chief Ministers of Goa: गोवा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

         मुख्यमंत्री

        समयावधि

            पार्टी

1. प्रताप सिंह राणे

30 मई 1987 से 9 जनवरी 1990

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2. चर्चिल आलेमाव  

27 मार्च 1990 से14 अप्रेल 1990

प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)

3. लुइस प्रोतो बार्बोसा

14 अप्रेल 1990  से 14 दिसंबर 1990

प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट (गोवा)

4. रवी नाईक

25 जनवरी 1991 से 18 मई 1993

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

5. विल्फ्रेड डिसूझा

18 मई 1993 से 2 अप्रेल 1994

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

6. रवी नाईक

2 अप्रेल 1994    से 8 अप्रेल 1994

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

7. विल्फ्रेड डिसूझा 

8 अप्रेल 1994 से 16 दिसंबर 1994

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

8. प्रताप सिंह राणे

16दिसंबर 1994  से 29 जुलाई  1998

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

9. विल्फ्रेड डिसूझा

29 जुलाई  1998 से 23 नवंबर 1998      

गोवा राजीव कांग्रेस पार्टी

10. लुइझिनो फलेरो

26 नवंबर 1998 से 8 फ़रवरी 1999

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

11. लुइझिनो फलेरो

9 जून  1999     से 24 नवम्बर 1999

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

12. फ्रान्सिस्को सार्डिन्हा

24 नवम्बर 1999 से 23 अक्टूबर 2000

गोवा पीपल्स कांग्रेस

13. मनोहर पर्रीकर

24 अक्टूबर 2000 से 3 जून 2002

3 जून 2002 से 2 फ़रवरी 2005

भारतीय जनता पार्टी

14. प्रतापसिंह राणे

2 फ़रवरी 2005  से 4 मार्च 2005

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

15. प्रतापसिंह राणे

7 जून 2005 से 8 जून  2007

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

16. दिगंबर कामत

8 जून  2007 से9 मार्च 2012

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

17. मनोहर पर्रीकर

9 मार्च 2012 से 8 नवंबर 2014

भारतीय जनता पार्टी

18. लक्ष्मीकांत पारसेकर

8 नवंबर 2014   से  14 मार्च 2017

भारतीय जनता पार्टी

19. मनोहर पर्रीकर

14 मार्च 2017 से 17 मार्च 2019

भारतीय जनता पार्टी

20. प्रमोद सावंत  18 मार्च 2019  वर्तमान