दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएं

दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएं

दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाएं

दुनिया मे बहुत से देश हैं और हर देश की अपनी अलग भाषा होती है लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जिनमे कई सारी भाषाएं बोली जाती है जैसे अपने देश मे हर राज्य की अलग भाषा है दुनिया में किसी देश मे सबसे अधिक भाषा बोली जाने वाला देश भारत है अगर दुनिया की बात की जाये तो पूरी दुनिया में 6809 भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन इनमे से 90 फीसदी भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या 1 लाख से कम है।

अगर दुनिया की बात की जाये तो सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन है लेकिन चीन में ज्यादातर एक ही भाषा बोली जाती है लेकिन दूसरे नंबर पर आने वाले भारत देश में दुनिया की सबसे ज्यादा भाषा बोली जाती हैं। आज हम आपको दुनिया में दस सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं के बारे बताएंगे तो चलिए शुरू करते हैं। 

 

1. मंदारिन - चीन की राजकीय भाषा मंदारिन दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है चीन की इस भाषा को पूरी दुनिया में करीब 1.11 अरब लोग बोलते हैं। 

 

2. अंग्रेजी - अंग्रेजी दुनिया की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है दुनिया मे कोई ऐसा देश नहीं होगा जहां पर अंग्रेजी भाषा को नहीं बोला जाता हो दुनिया में अंग्रेजी बोलने वाले लोगों की संख्या करीब 98.3 करोड़ है। 

 

3. हिंदी - इस सूची में तीसरे स्थान पर हिंदी भाषा का नाम आता है भारत में अनेक भाषा बोली जाती हैं लेकिन हिंदी भाषा पूरे देश में बोली जाती है देश मे 45 करोड़ लोगों की बात करने का जरिया हिंदी भाषा है वही विदेश में भी करीब 40 करोड़ लोग हिंदी भाषा को बोलते और समझते हैं। 

 

4. स्पेनिश - स्पेनिश भाषा स्पेन देश की राजकीय भाषा है अंग्रेजी की तरह इस भाषा को दुनिया के कई देशों में बोला जाता है स्पेन के अलावा अर्जेंटीना, वेनेजुएला, उरुग्बे, क्यूबा, कोस्टारीका, मैक्सिको, पेरू, पनामा, परागुए, बोलीविया, चिली जैसे देशों में भी स्पेनिश भाषा बोली जाती है और पूरी दुनिया में स्पेनिश भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या 52 करोड़ से अधिक है। 

 

5. अरबी - अरब देशों के मुख्य भाषा अरबी है अरबी भाषा सउदी अरब, यमन, बहरीन, सीरिया, जॉर्डन, लेबनॉन, कुवैत, यूएई, ओमान, ईराक और इजिप्ट  मे बोली जाती है। अरबी भाषा को इस्लाम की भाषा माना जाता है जिसमे कुरान को लिखा गया है अरबी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या पूरी दुनिया में 42 करोड़ के आस पास है। 

 

6.मलय भाषा-

पूर्वी एशिया के देशों मे मलय भाषा बहुत अधिक प्रचलित है इस भाषा को मुख्यतः मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ब्रुनेई मे बोला जाता है। मलय भाषा को पूरी दुनिया मे बोलने वाले लोगों की संख्या 28 करोड़ के आस पास है। 

 

7. रूसी भाषा - रूस देश की आधिकारिक भाषा रूसी है, रूस दुनिया मे सबसे बड़ा देश है लेकिन रूस की आबादी बहुत कम है रूस के अलावा यूरोप में रूसी भाषा बोली जाती है। पूरी दुनिया में रूसी भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या 26.7 करोड़ के आस पास है। 

 

8. बंगाली - बंगाली भाषा बांग्लादेश और भारत के पूर्वी राज्यों पश्चिम बंगाल पूर्वी भारत में जैसे त्रिपुरा, असम  में बोला जाता है दुनिया भर में बंगाली भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या 26.1 करोड़ के आस पास है। 

 

9. पुर्तगाली - पुर्तगाली भाषा पुर्तगाल देश की मुख्य भाषा है लेकिन यह भाषा पुर्तगाल के अलावा  ब्राजील, अंगोला, वेनुजुएला, मोजाम्बिक मे बोली जाती है। पुर्तगाली भाषा को बोलने वाले लोगों की पूरी दुनिया में संख्या 23 करोड़ के आस पास है। 

 

10. फ्रेंच - यूरोपीय देश फ्रांस की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। फ्रांस के अलावा यह भाषा यह बेल्जियम, कनाडा़, कैमरून, हैती मे भी बोली जाती है पूरी दुनिया में फ्रेंच को बोलने वाले लोगों की संख्या 22 करोड़ के आस पास है।