ओडिशा के राज्यपालों की सूची

ओडिशा के राज्यपालों की सूची

ओडिशा के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Odisha 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Odisha: ओडिशा के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

ओडिशा भारत का एक प्रान्त है जो भारत के पूर्वी तट पर बसा है, ओडिशा के  उत्तर में झारखण्ड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर है, भौगोलिक लिहाज़ से इसके उत्तर में छोटा नागपुर का पठार है जो अपेक्षाकत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में महानदी, ब्राह्मणी, कालिंदी और वैतरणी नदियों का उपजाऊ मैदान है, यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से चावल उत्पादक क्षेत्र है।

यह भी देखें-मणिपुर के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Manipur 2022 in Hindi

ओडिशा राज्य के प्रथम राज्यपाल कैलाश नाथ काटजू थे जो 15 अगस्त, 1947 – 20 जून, 1948 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में ओडिशा राज्य के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल हैं जो 29 मई, 2018 से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको ओडिशा राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 

ओडिशा के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Odisha 2022 in Hindi

 

 

क्र.     नाम        कार्यकाल
1. प्रो. गणेशी लाल 29 मई, 2018 – वर्तमान
2. सत्य पाल मलिक 21 मार्च, 2018 – 28 मई, 2018
3. एस सी जमीर 21 मार्च, 2013 – 20 मार्च, 2018
4. मुरलीधर चन्द्रकान्त भंडारे 21 अगस्त, 2007 – 9 मार्च, 2013
5. रामेश्वर ठाकुर 18 नवम्बर, 2004 – 21 अगस्त, 2007
6. एम एम राजेंद्रन 15 नवम्बर, 1999 – 17 नवम्बर, 2004
7. सी रंगराजन 27 अप्रैल, 1998 – 14 नवम्बर, 1999
8. के वी रघुनाथ रेड्डी 13 दिसम्बर, 1997 – 27 अप्रैल, 1998
9. गोपाल रामानुजम 13 फरवरी, 1997 – 13 दिसम्बर, 1997
10. के वी रघुनाथ रेड्डी 31 जनवरी, 1997 – 12 फरवरी, 1997
11. गोपाल रामानुजम 18 जून, 1995 – 30 जनवरी, 1997
12. बी सत्य नारायण रेड्डी 1 जून, 1993 – 17 जून, 1995
13. सैयद नूरुल हसन 1 फरवरी, 1993 – 31 मई, 1993
14. यज्ञ दत्त शर्मा 7 फरवरी, 1990 – 1 फरवरी, 1993
15. सैयद नूरुल हसन 20 नवम्बर, 1988 – 6 फरवरी, 1990
16. बिशंभर नाथ पांडे 17 अगस्त, 1983 – 20 नवम्बर, 1988
17. चेप्पुदीरा मुथन पूंचा 1 सितम्बर, 1982 – 17 अगस्त, 1983
18. रंगनाथ मिश्र  25 जून, 1982 – 31 अगस्त, 1982
19. चेप्पुदीरा मुथन पूंचा 4 नवम्बर, 1980 – 24 जून, 1982
20. एस के रे  1 अक्टूबर, 1980 – 3 नवम्बर, 1980
21. चेप्पुदीरा मुथन पूंचा 30 अप्रैल, 1980 – 30 सितम्बर, 1980
22. भगवत दयाल शर्मा 23 सितम्बर, 1977 – 30 अप्रैल, 1980
23. हरचरण सिंह ब्रार 7 फरवरी, 1977 – 22 सितम्बर, 1977
24. शिव नारायण शंकर 17 अप्रैल, 1976 – 7 फरवरी, 1977
25. अकबर अली खान 25 अक्टूबर, 1974 – 17 अप्रैल, 1976
26. गती कृष्ण मिश्रा 21 अगस्त, 1974 – 25 अक्टूबर, 1974
27. बासप्पा दनप्पा जत्ती 8 नवम्बर, 1972 – 20 अगस्त, 1974
28. गती कृष्ण मिश्रा 1 जुलाई, 1972 – 8 नवम्बर, 1972
29. सरदार जोगेंद्र सिंह 20 सितम्बर, 1971 – 30 जून, 1972
30. शौकतउल्लाह शाह अंसारी 31 जनवरी, 1968 – 20 सितम्बर, 1971
31. अयोध्यानाथ खोसला 12 सितम्बर, 1966 – 30 जनवरी, 1968
32. खलेले अहमद  5 अगस्त, 1966 – 11 सितम्बर, 1966
33. अयोध्यानाथ खोसला 16 सितम्बर, 1962 – 5 अगस्त, 1966
34. यशवंत नारायण सुकथनकर 31 जुलाई, 1957 – 15 सितम्बर, 1962
35. भीम सेन सच्चर 12 सितम्बर, 1956 – 31 जुलाई, 1957
36. पी एस कुमारस्वामी राजा 10 फरवरी, 1954 – 11 सितम्बर, 1956
37. फ़ज़ल अली 7 जून, 1952 – 9 फरवरी, 1954
38. असफ अली 18 जुलाई, 1951 – 6 जून, 1952
39. वी पी मेनोन  6 मई, 1951 – 17 जुलाई, 1951
40. असफ अली 21 जून, 1948 – 5 मई, 1951
41. कैलाश नाथ काटजू 15 अगस्त, 1947 – 20 जून, 1948