छत्तीसगढ़  के राज्यपालों की सूची

छत्तीसगढ़  के राज्यपालों की सूची

छत्तीसगढ़  के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Chattisgarh 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Chattisgarh: छत्तीसगढ़ के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

छत्तीसगढ़ भारत का प्रमुख राज्य है, इस राज्य का गठन वर्ष 2000 में देश के 28वें राज्य के रूप में मध्य प्रदेश को अलग करके किया गया था। वन क्षेत्रफल के हिसाब से छत्तीसगढ़ देश का तीसरा बड़ा राज्य है। छत्तीसगढ़ की सीमाएं देश के छह राज्यों को स्पर्श करती हैं। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, उड़ीसा, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश शामिल हैं।

यह भी देखें-बिहार के राज्यपालों की सूची 2022

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम राज्यपाल डी. एन. सहाय थे जो 1 नवम्बर 2000 से 1 जून 2003 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल अनुसुईया उईके हैं जो से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

छत्तीसगढ़  के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Chattisgarh 2022 in Hindi

NO. राज्यपाल अवधि
1. डी. एन. सहाय 1 नवम्बर 2000 से 1 जून 2003 तक
2. कृष्ण मोहन सेठ 2 जून 2003 से 25 जनवरी 2007 तक
3. ई. एस. एल. नरसिम्हन 25 जनवरी 2007 से 23 जनवरी 2010 तक
4. शेखर दत्त 23 जनवरी 2010 से 19 जून 2014 तक
5. राम नरेश यादव (Acting) 19 जून 2014 से 14 जुलाई 2014 तक
6. बलराम दास टंडन 18 जुलाई 2014 से 14 अगस्त 2018 तक
7. आनंदीबेन पटेल (अतिरिक्त प्रभार) 15 अगस्त 2018 से 28 जुलाई 2019 तक
8. अनुसुईया उईके 29 जुलाई 2019 से आज तक