भारत के 10 सबसे अमीर शहर

भारत के 10 सबसे अमीर शहर

भारत के 10 सबसे महंगे शहर

आज हम आपको भारत के 10 सबसे महंगे शहरों बताएंगे, जनसंख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है वही क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है|

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के शीर्ष के 10 देशों में शामिल है, हालाकिं भारत एक विकासशील देशों की सूची में आता है और इसे आर्थिक रूप से मजबूत होने की जरूरत हैं। अगर भारत इसी प्रकार से आगे बढ़ता रहा तो आने वाले समय में भारत की कई प्रकार की आर्थिक समस्यायें खत्म हो जाएंगी। 

भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने मे भारत के कई शहरों की अहम भूमिका है, जब देश में सबसे अमीर शहरों की बात होती है तो बड़े शहरों का नाम सबसे आगे आता है। किसी भी शहर की अमीरी और गरीबी का पता उसकी जीडीपी से मापा जाता है, जिससे ये मालूम पड़ जाता है वो शहर कितना मजबूत है। इन बड़े शहरों में पर्यटन, रोजगार और व्ययसाय के अच्छे अवसर मिल जाते हैं। चलिए जानते है भारत के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में -

 

1. मुंबई - मुंबई शहर को भारत की आर्थिक राजधानी के नाम से जाना जाता है, मुंबई मे देश के सबसे अमीर लोग रहते हैं और मुंबई शहर मनोरंजन का भी प्रमुख स्थान है, मुंबई दूसरे शहरों से हर मामले में बहुत आगे है। मुंबई में 46,000 करोड़पति और 28 अरबपति रहते हैं, वही मुंबई शहर की जीडीपी 209 बिलियन डॉलर आँकी गई है।

 

2. दिल्ली - भारत देश की राजधानी इस सूची में दूसरे स्थान पर आती है। दिल्ली में भी बहुत से अमीर लोग रहते हैं, और दिल्ली का योगदान सबसे अधिक सर्विस सेक्टर में हैं एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मे करोड़पतियों की संख्या 23,000 के आस पास है और दिल्ली में 18 अरबपति रहते हैं अगर बात दिल्ली शहर की जीडीपी की जाये तो इस शहर की कुल जीडीपी 167 बिलियन डॉलर है। 

 

3. कोलकाता - देश के बड़े शहरों मे शुमार कोलकाता भी बहुत अमीर शहर है दिल्ली से पहले भारत की राजधानी कोलकाता शहर हुआ करती थी लेकिन बाद में अंग्रेजों के द्वारा राजधानी कोलकाता से दिल्ली  स्थाननंतरित कर दी गई थी। अगर कोलकाता में करोड़पतियों की संख्या की बात की जाये तो इस शहर में 9,600 करोड़ पति रहते हैं और कोलकाता में 4 अरबपति भी रहते हैं कोलकाता शहर की कुल जीडीपी 150 अरब डॉलर है। 

 

4. बेंगलुरू - भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से कहा जाने वाला शहर बेंगलुरू चौथे पायदान पर है यहाँ पर दुनिया की बहुत सारी टेक कंपनियां काम करती हैं बेंगलुरू शहर में 7,700 करोड़पति रहते हैं और कुल 8 अरबपति यहाँ पर रहते हैं। बेंगलुरू शहर की कुल जीडीपी 83 अरब डॉलर है। 

 

5. हैदराबाद - हैदराबाद शहर को काफी मशहूर शहर माना जाता है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सर्विस देखने को मिल जाएंगी हैदराबाद में कुल 9,000 करोड़पति रहते हैं और कुल 6 अरबपति यहाँ पर रहते हैं। हैदराबाद शहर की कुल जीडीपी 74 अरब डॉलर है। 

 

6.चेन्नई-

दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्ध शहर चेन्नई इस सूची में 6 नंबर आता है चेन्नई शहर तमिलनाडु राज्य की राजधानी है इस शहर की जीडीपी 66 अरब डॉलर है और यहाँ पर 6,600 करोड़पति और 4 अरबपति निवास करते हैं। 

 

7. अहमदाबाद - गुजरात राज्य का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद इस सूची में 7 नंबर आता है इस शहर को डेनिम, जवाहरात, और गहनों का सबसे बड़ा निर्यातक शहर भी माना जाता है अहमदाबाद शहर की जीडीपी 64 अरब डॉलर है। 

 

8. पुणे - इस सूची में 8 वें पायदान पर पुणे शहर का नाम आता है महाराष्ट्र राज्य में मुंबई के बाद पुणे दूसरा सबसे अमीर शहर है पुणे शहर की जीडीपी 48 अरब डॉलर है और पुणे शहर में 4,500 करोड़पति और 5 अरबपति रहते हैं। 

 

9. सूरत - हीरा शहर के नाम से मशहूर सूरत शहर इस सूची में 9वें पायदान पर आता है सूरत शहर हीरे के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत के 90 फीसदी हीरे का निर्यात सूरत शहर ही करता है। सूरत शहर की जीडीपी 40 अरब डॉलर है। 

 

10. विशाखापत्तनम - विशाखापट्नम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकार तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में मौजूद भारत का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह है। यहां बहुत मात्रा में में व्यापार होता है इसकी जीडीपी 26 अरब डॉलर है।