कर्नाटक के राज्यपालों की सूची

कर्नाटक के राज्यपालों की सूची

कर्नाटक के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Karnataka 2022 in Hindi-

दोस्तों राज्यपाल किसी राज्य का संवैधानिक मुखिया यानि कार्यकारी प्रमुख होता है, राजपाल राज्य के अंदर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यों का निर्वहन करता है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है लेकिन संविधान संसोधन 7 के अनुसार एक ही व्यक्ति किन्ही दो या फिर दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है, राज्यपाल का सामान्यतः पाँच वर्ष के लिए होता है।

यह भी देखें-List of Chief Ministers of Karnataka: कर्नाटक के सभी मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल

कर्नाटक राज्य देश का प्रमुख राज्य है, यह भारत के दक्षिण भाग में मौजूद है, कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरू है, कर्नाटक दक्षिण भारत का सबसे बड़ा राज्य और भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य है। जबकि जनसंख्या के आधार पर आठवां सबसे बड़ा राज्य है, जिसमें 31 जिले शामिल हैं। कर्नाटक राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के पारित होने के साथ हुआ था। कर्नाटक की सीमा पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोवा, उत्तर में महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व में तेलंगाना, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु और दक्षिण में केरल से लगती है। 

यह भी देखें-हरियाणा के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Haryana 2022 in Hind

कर्नाटक राज्य के प्रथम राज्यपाल जयचमराजा वोडेयार बहादुर  थे जो 1 नवम्बर 1957 – 4 मई 1963 तक राज्यपाल के पद पर आसीन थे वहीं वर्तमान समय में कर्नाटक  राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत  हैं जो 6 जुलाई 2021  से राज्यपाल पद पर आसीन हैं, आज हम आपको कर्नाटक राज्य के सभी राजपालों के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके कार्यकाल के बारे में आपको बताएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

कर्नाटक के राज्यपालों की सूची 2022 | List of Governors of Karnataka 2022 in Hindi-

क्रम संख्या नाम

कार्यकाल

1 जयचमराजा वोडेयार बहादुर 1 नवम्बर 1957 – 4 मई 1963
2 सत्यवन्त मल्लान्नाह श्रीनागेश 4 मई 1963 – 2 अप्रैल 1965
3 वी॰ वी॰ गिरि 2 अप्रैल 1965 – 13 मई 1967
4 गोपाल स्वरुप पाठक 13 मई 1967 – 30 अगस्त 1969
5 धरम वीरा 23 अक्टूबर 1970 – 1 फरवरी 1972
6. मोहनलाल सुखाड़िया 1 फरवरी 1972 – 10 जनवरी 1975
7. उमाशंकर दीक्षित 10 जनवरी 1975 – 2 अगस्त 1977
8. गोविंद नारायण, आईसीएस 2 अगस्त 1977 – 15 अप्रैल 1982
9. अशोकनाथ बनर्जी 16 अप्रैल 1982 – 25 फरवरी 1987
10. पेंडेकांति वेंकटासुबैया 26 फरवरी 1987 – 5 फरवरी 1990
11. भानु प्रताप सिंह 8 मई 1990 – 6 जनवरी 1992
12. खुरशेद आलम ख़ान 6 जनवरी 1992 – 2 दिसम्बर 1999
13. वी॰ एस॰ रमादेवी 2 दिसम्बर 1999 – 20 अगस्त 2002
14. त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी 21 अगस्त 2002- 20 अगस्त 2007
15. रामेश्वर ठाकुर 21 अगस्त 200724 जून 2009
16. हंस राज भारद्वाज 24 जून 2009 – 29 जून 2014
17. कोनिजेटी 30 जून 2014 – 31 अगस्त 2014
18. वजुभाई वाला 1 सितम्बर 2014 – 6 जुलाई 2021
19. थावरचंद गहलोत 6 जुलाई 2021 – अभी तक