Year ender 2021: ये हैं साल 2021 की कुछ प्रमुख घटनायें, जिन्होंने देश को खुशी और गम दोनों दिये

Year ender 2021: ये हैं साल 2021 की कुछ प्रमुख घटनायें, जिन्होंने देश को खुशी और गम दोनों दिये

Year ender 2021: ये हैं साल 2021 की कुछ प्रमुख घटनायें, जिन्होंने देश को खुशी और गम दोनों दिये-

दोस्तों साल 2021 कुछ ही दिनों में जाने वाला है और नया साल 2022 बस कुछ ही दिनों के बाद आने वाला है जिसका इंतजार हम सभी लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इस साल कुछ ऐसी घटनायें हुई जिन्होंने देश को गर्व करने का मौका दिया वहीं कुछ ऐसी घटनायें हुई जहां सारा देश को निराशा देखने को मिली। आज हम आपको साल 2021 की कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी चर्चा पूरे देश के साथ दुनिया में रही, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.CDS बिपिन रावत का हेलिकाप्टर दुर्घटना में निधन-
इस साल की सबसे बुरी घटनाओं में देश के पहले सीडीएस विपिन रावत जी का उनकी पत्नी समेत 14 लोगों को तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो जाना था, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। सीडीएस विपिन रावत जी का निधन 8 दिसंबर 2021 को हुआ था जो पूरे देश के लिए बहुत बड़ा सदमा था। 

यह भी देखें-Year Ender 2021: साल 2021 में इन सेलिब्रेटीज ने थामा एक दूसरे का हाथ और ये हुए एक दूसरे से जुदा

2.टोक्यो ओलंपिक में देश का पहला गोल्ड मेडल-
देश के गर्व की बात तब रही जब टोक्यो ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने देश को गोल्ड मेडल दिलाकर देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। टोक्यो ओलंपिक में देश ने एक गोल्ड 2 रजत और 4 कांस्य पदक कुल 7 पदक अपने नाम किए, नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इस देश को गर्व करने का एक और मौका दिया, वहीं पुरुष हॉकी टीम 41 साल मेडल हासिल किया था। 

 

3.हरनाज सिंधू बनी मिस यूनिवर्स-
साल 2021 जाते-जाते देश को एक और बड़ी खुशखबरी देखने को मिली, देश के लिए 21 सालों के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब हरनाज सिंधु ने जीता। साल 2000 में इसके बाद यह खिताब लारा दत्ता ने जीता था जिसके 21 सालों के बाद हरनाज सिंधु ने इस खिताब को जीतकर देश को गर्व करने का मौका दिया। 

 

4.बंगाल का चुनाव-
इस साल के सबसे बड़े ईवेंट में बंगाल का चुनाव रहा, जहां बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में ममता बनर्जी से बीजेपी को बड़े अंतर से पराजित करते हुए लगातार तीसरी बार मुख्य मंत्री का पदभार संभाला। बंगाल के चुनाव खत्म होने के बाद हिंसा भी भड़की जिसमें कई सारे लोगों की जान चली गई जिसके कारण दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हिंसा का आरोप लगाती रही, जहां एक ओर बीजेपी का कहना था है सत्ताधारी पार्टी ने हिंसा को अंजाम दिया है वहीं ममता बनर्जी की पार्टी ने यह आरोप लगाया कि बीजेपी ने पार्टी की छवि खराब करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया था। 

 

5.गणतंत्र के अवसर पर किसानों की हिंसा-
इस साल के शुरुआती महीने यानि जनवरी में 26 को लालकिले पर किसान आंदोलन से जुड़े हुए लोगों द्वारा की गई हिंसा भी प्रमुख घटना रही। कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों के गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जिसके कारण इसमे हिंसा भड़क गई और प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लाल किले पर पहुँच कर झण्डा रोहण कर दिया जिसके बाद यह खबर देश की बड़ी घटनाओं में एक रही थी। 

 

6.कोरोना की दूसरी लहर और ऑक्सीजन का संकट-
साल 2021 की सबसे बड़ी घटनाओ में कोरोना की दूसरी लहर और उससे होने वाला ऑक्सीजन संकट रहा था, इस दौरान कई सारे लोगों को जान देनी पड़ी जिसके कारण पूरे देश के हालत अस्त व्यस्त हो गए थे। कोरोना के डेल्टा वेरियंट ने ऐसा कहर मचाया कि सारा देश इस लहर की चपेट में रहा बहुत सारे लोगों को इलाज के अभाव में और आक्सीजन संकट के चलते अपनी जान देनी पड़ी थी, इस घटना को पूरा देश कभी भी भूल नहीं सकता है क्योंकि इस दौरान सभी लोगों ने अपने लोगों को खोते हुए देखा था। 

यह भी देखें-Top 10 Music Videos 2021: ये हैं साल 2021 के यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए गाने

7.लखीमपुरी की हिंसा-
इस साल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में हुई हिंसा प्रमुख घटनाओ मे एक रही थी, 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर मे आंदोलन कर रहे किसानो पर गाड़ी चढ़ा दी गई थी जिसके कारण कई सारे किसानों की जान चली गई जिसके बाद यह घटना के भयानक रूप धारण कर लिया, इस घटना के तार बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र को दोषी करार दिया गया था। 

 

8.कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का रिकार्ड तोड़ना-
जहां एक ओर पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से ग्रसित रहा वहीं भारत ने कोरोना वैक्सीन का रिकार्ड अर्जित किया, देश ने रिकार्ड 100 करोड़ वैक्सीन का रिकार्ड हासिल किया जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। देश ने 100 करोड़ वैक्सीन का रिकार्ड 21 अक्टूबर को हासिल किया था।