Year Ender 2021: साल 2021 में इन सेलिब्रेटीज ने थामा एक दूसरे का हाथ और ये हुए एक दूसरे से जुदा

Year Ender 2021: साल 2021 में इन सेलिब्रेटीज ने थामा एक दूसरे का हाथ और ये हुए एक दूसरे से जुदा

Year Ender 2021: साल 2021 में इन सेलिब्रेटीज ने थामा एक दूसरे का हाथ और ये हुए एक दूसरे से जुदा-

दोस्तों साल 2021 अब कुछ ही दिनों में जाने वाला है, और नया साल 2022 आने वाला है जिसका इंतजार हमलोग बेसब्री से कर रहे हैं, इस साल 2021 में लोगों के कई सारे दुखों का सामना किया है जहां एक ओर कोरोना वायरस के दूसरी लहर कई लोगों की जान ले ली वहीं बहुत सारे लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। साल 2021 में कई सारे बॉलीवूड सेलिब्रिटीज के दूसरे को अपना जीवन साथ बनाया है यानि विवाह के बंधन में बंधे हैं वहीं कुछ ऐसी भी जोड़े हैं जो इस वर्ष एक दूसरे से अलग हुए हैं।

आज हम आपको साल 2021 में बॉलीवूड की उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस वर्ष एक दूसरे का हाथ थामा है और एक दूसरे से अलग हुए हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

इस साल 2021 में ये सेलिब्रिटीज ने थामा एक दूसरे का हाथ-

1.राजकुमार राव और पत्रलेखा-
इस साल बॉलीवूड के सुपर स्टार और अपने कामों से लोगों का दिल जीतने वाले राजकुमार राव ने पत्रलेखा को अपना जीवन साथी चुना था। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपना विवाह 15 नवंबर 2021 को बड़ी धूम-धाम से किया था जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी गई थी। 

यह भी देखें-Top 10 Music Videos 2021: ये हैं साल 2021 के यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए गाने

2.कैटरीना कैफ और विक्की कौशल-
साल 2021 की सबसे चर्चित शादी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की रही, इन दोनों सेलिब्रेटीज ने अपनी शादी बेहद गुपचुक तरीके से राजस्थान के एक किले में बेहद शांत माहौल में किया था। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर के एक किले में बेहद गुपचुक तरीकें से सम्पन्न हुई थी।

3.वरुण धवन और नताशा दलाल-
इस साल में बॉलीवूड सुपर स्टार वरुण धवन ने शादी के बंधन में बंध गए, वरुण ने अपनी शादी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से विवाह किया, इन दोनों के अपनी शादी साल 2021की शुरुआत में 24 जनवरी को की थी। 

4.दिया मिर्जा और वैभव रेखी-
इस वर्ष बॉलीवूड की बेहतरीन अदाकारा दिया मिर्जा ने वैभव रेखी से अपना जीवन साथी चुना है, दोनों सेलिब्रेटीज की शादी 15 जनवरी 2021 को हुआ था, इन दोनों ने अपने विवाह को बेहद गुप्त तरीके से किया है और सोशल मीडिया के माध्यम से शादी की जानकारी अपने फैंस को दी थी। 

5.यामी गौतम और आदित्य धर-
साल 2021 की फेमस शादियों में यामी गौतम और आदित्य धर की शादी का नाम भी ऊपर रहा था, इन दोनों सेलिब्रेटीज ने 4 जून 2021 को एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना था। यामी गौतम और आदित्य धर ने अपना विवाह बेहद ही सरल तरीके से किया था और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी थी। 

6.अंकिता लोखंडे और विक्की जैन-
इस साल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी भी चर्चा का विषय बनी रही, दोनों कलाकारों ने 14 दिसंबर को एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ विवाह किया है दोनों सेलिब्रेटीज ने बड़ी-धाम से अपना विवाह किया था। 

 

ये सेलिब्रेटीज एक दूसरे से हूये जुदा-

1.हनी सिंह और शालिनी तलवार-
रैप सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार के तलाक के लोगों को हैरान कर दिया, हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने हनी सिंह के घर में बहुत बवाल किया था और हनी सिंह पर कई सारे बड़े आरोप भी लगाये थे जिसके कारण हनी सिंह और शालिनी तलवार ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। 

2.नुसरत जहां और निखिल जैन-
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी नुसरत जहां और निखिल जैन के इस साल एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। दोनों कलाकारों की रिलेशनशिप की चर्चा पूरे देश में रही थी, जब नुसरत जहां माँ बनी लेकिन ये खबरें बहुत तेजी से वायरल होने लगी की निखिल जैन इस बच्चे के पिता नहीं है जिसके बाद नुसरत जहां ने अपने इस विवाह को अमान्य घोषित कर दिया था। 

यह भी देखें-Top ten movies of 2021: ये हैं IMDb के अनुसार साल 2021 की 10 शीर्ष फिल्में

3.किरण राव और आमिर खान-
इस साल सबसे बड़ा तलाक किरण राव और आमिर खान के बीच में देखने को मिला, जब बॉलीवूड के मिस्टर  परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने तलाक के बारे मे बताया तो सारे लोग अचंभित रह गए, दोनों के दूसरे के साथ करीब 15 साल के दूसरे के साथ रहे और दोनों के बीच में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक तलाक का एलान करके लोगों को हैरानी में दाल दिया। किरण राव और आमिर खान ने 3 जुलाई 2021 को सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में लोगों को जानकारी दी थी। 

4.सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य-
साउथ मूवीज की फेमस सुपर स्टार सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने अपने तलाक के ऐलान के साथ सभी को हैरान कर दिया, दोनों कलाकारों ने साल 2017 में एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना था दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते थे लेकिन सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य ने तलाक का ऐलान करते हुए सभी लोगों को अचंभित कर दिया था।