Top 10 Music Videos 2021: ये हैं साल 2021 के यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए गाने

Top 10 Music Videos 2021: ये हैं साल 2021 के यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए  गाने

Top 10 Music Videos 2021: ये हैं साल 2021 के यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए गाने-

YouTube Top 10 Music Videos 2021: दोस्तों गानों का शौक तो हम सभी लोगों को होता है जब भी कहीं बोर होते हैं तो सबसे पहले अपने पसंद के गाने सुनना पसंद करते हैं क्योंकि गाने सुनने से हमारा मूड फ्रेश हो जाता है। किसी को हिन्दी गाने पसंद होते है तो कोई अंग्रेजी गाने सुनना पसंद करता है वहीं बहुत सारे लोग लोकल भाषा के गाने जैसे भोजपुरी गाने सुनना पसंद करते हैं। 

 

दोस्तों नया साल बस कुछ ही दिनों बाद आने वाला जिसका इंतजार हमलोग बेसब्री से कर रहे हैं साल 2021 में कई सारे उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं जहां एक ओर देश कोरोना की दूसरी लहर में घिरा रहा वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो हमारे लिए अच्छी हुई हैं। साल 2021 बॉलीवूड के लिए बेहतरीन साबित रहा है बॉलीवूड के गानों के एक बार फिर यूट्यूब पर अपना जलवा दिखाया है। आज हम आपको साल 2021 में यूट्यूब पर देखे गए टॉप 10 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं किन गानों के इस लिस्ट में अपना स्थान कायम किया है। 

 

1.राता लंबिया- 
फिल्म शेरशाह का यह गाना पूरे साल लोगों के दिलों पर राज करता रहा है, इस समय के बेहतरीन सिंगर जुबिन नौटियाल और असीस कौर द्वारा गाया गया यह गीत बेहद लोकप्रिय रहा है। इस गाने को शेरशाह मूवी में दिखाया गया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आये थे यह फिल्म कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी जिसको लोगों ने खूब पसंद किया है। 

 

2.पानी पानी- 
यह गाना इतना पोपुलर हुआ कि आज भी लाखों लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं, बादशाह और आस्था गिल की जोड़ी ने इस गाने को बेहतरीन ढंग से गाया है। इस गाने में जैकलीन फर्नांडीज ने जबरदस्त डांस किया है इस गाने में बहुत सारे लोगों ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर रील्स बनाए हैं जिनको मिलियन में लोगों के देखा है। 

 

3.बारिश की जाए- 
बी प्राक के द्वारा गाए इस गाने में भी साल 2021 में यूट्यूब पर तहलका मचाया है, इस गाने को नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा के एल्बम का ये सोलफुल गीत बारिश की जाए लोगों को बहुत पसंद आया है। इस गाने के बोल इतने अच्छे हैं जिनको सुनने के बाद आप इसमे खो जाने वाले हैं ]इस गाने में कई सारी रील्स बन चुकी हैं और आज भी लोग रील्स बना रहे हैं। 

 

4.लुट गए- 
जुबिन नौटियाल के द्वारा गाया यह गाना साल 2021 में बहुत पॉपुलर रहा है, इस गाने में इमरान हाशमी अभिनीत तनिष्क बागची नजर आये हैं जिनकी किमिस्ट्री को लोगों के खूब पसंद किया है। यह गाना इतना पोपुलर हुआ है की लोगों ने मिलियन में देखा है और आज भी इस गाने को बड़ी तेजी से देखा जा रहा है। 

 

5.सैयां जी- 
यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कड़ की जोड़ी ने एक बार फिर इस गाने के साथ इंट्री मारी है और पिछली बार की तरह यह सैयां जी गाना बेहद पोपुलर रहा है। यह गाना आजकल शादी पार्टी में बहुत सुनने को मिलता है जिस पर लोग जमकर डांस करते हैं और सोशल मीडिया पर लोग रील्स भी बना रहे हैं। 

 

6.माणिके मांगे हिते- 
इस गाने ने भी इस साल धमाल किया है जिसके कारण इंटरनेट पर कई दिनों तक बस इसी गाने चर्चे रहे थे, इस गाने को योहानी ने गाया है जिनकी आवाज आपको अपनी ओर खीच लेती है। इस गाने को देश के साथ-साथ विदेश में पहचान मिली है जिसके कारण लोगों ने  विभिन्न भाषाओं में गाने के अलग अलग वर्जनबनाया है। 

 

7.कुंवारे में गंगा नहईले बानी-
इस बार भोजपुरी गानों ने भी अपना जलवा दिखाया है, इस बार कुंवारे में गंगा नहईले बानी गाना यूट्यूब पर बहुत फेमस रहा है, इस गाने को अंकुश राजा की जोड़ी ने कमाल किया है। यह गाना इतना पोपुलर हुआ था कि उत्तर भारत के साथ-साथ पूरे देश के लोगों ने इसे देखा था और आज भी इस गाने को लगातार देखा जा रहा है। 

 

8.नदी बिचे नईया डोले-
इस गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा दिया है वहीं इस गाने को पवन पाल द्वारा निर्देशित किया गया है। जब से नदी बिचे नईया डोले गाना लांच हुआ है तब से इंटरनेट यह गाना लोगों के दिमाग पर छाया हुआ है, जिसके चलते आज भी बहुत सारे लोग इस गाने को देखना पसंद कर रहे हैं। 

 

9.सारंगा दरिया-
इस बार इस लिस्ट में तेलगु गाने सारंगा दरिया ने कमाल किया है, इस गाने को मंगली द्वारा गाया है, इस गाने में साई पल्लवी ने बेहतरीन डांस किया है। सारंगा दरिया के बोल सुद्दाला अशोक तेजा ने लिखा है और डांस को प्रसिद्ध कोरिओग्राफर शेखर मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है।

 

10.बारिश बन जाना-
साल 2021 में यह गाना इतना पोपुलर हुआ है कि आज भी लोग इस गाने के दीवाने हैं, इस गाने में हिना खान और शहीर शेख ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने के बोल और संगीत इतना अच्छा है कि आप इसे बार-बार सुनना चाहेंगे, आज भी कई सारे लोग इस गाने को रोजाना सुनना पसंद करते हैं।