Forbes 2020: Forbes ने जारी की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची, वित्त मंत्री निर्मला सितारमण बनी इस लिस्ट का हिस्सा

Forbes 2020: Forbes ने जारी की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची, वित्त मंत्री निर्मला सितारमण बनी इस लिस्ट का हिस्सा

Forbes 2020: Forbes ने जारी की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची, वित्त मंत्री निर्मला सितारमण बनी इस लिस्ट का हिस्सा-
दुनिया की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी कर दी है, फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में इस बार भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी इस लिस्ट का हिस्सा बनाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण देश की पहली ऐसी वित्त मंत्री हैं जो इस सूची का हिस्सा बनी हैं। 


फोर्ब्स द्वारा जारी की दुनिया की 100 सबसे मजबूत महिलाओं में 30 देशों की महिलाओं को इस लिस्ट हा हिस्सा बनाया गया है, भारत की वित्त मंत्री निर्मला सितारमण इस लिस्ट में 41वें स्थान में मौजूद हैं। फोर्ब्स द्वारा जारी की इस लिस्ट में 10 देशों की प्रमुख, 38 सीईओ और पाँच महिलाएं जो मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़ी हैं उनको शामिल किया गया है। 

यह भी देखें-भारत की पाँच सबसे अमीर महिलायें

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया की 100 सबसे मजबूत महिलाओं की लिस्ट में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल में लगातार 10 सालों से पहले स्थान पर मौजूद होते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में अमेरिका ही हाल ही में बनी नई भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी शामिल किया गया है, फोर्ब्स की इस सूची में कमला हैरिस तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। 

यह भी देखें-'IIFL वेल्थ हारुन इंडिया' ने जारी की देश के 40 साल से कम उम्र के अमीरों की सूची

फोर्ब्स द्वारा जारी की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न (Jacinda Ardern) हैं, इनको अपने देश को कोरोना की दूसरी लहर से बचाने के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) और एचसीएल इंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नडार मल्होत्रा को भी शामिल किया गया है। रोशनी नडार मल्होत्रा 55वें स्थान पर हैं और किरण मजूमदार शॉ 68वें नंबर पर शामिल किया गया है। फोर्ब्स द्वारा जारी इस लिस्ट में लैंडमार्क समूह की प्रमुख रेणुका जगतियानी 98वां स्थान पर हैं।

यह भी देखें-भारतीय सेनाओं के सैल्यूट

फोर्ब्स द्वारा जारी की दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं में ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन को 37वें स्थान पर शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कैलिफोर्निया के क्लोरोक्स लिंडा रेंडले की प्रमुख को 87वां स्थान मिला है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सहअध्यक्ष मिलिंडा गेट्स (5वां स्थान) प्राप्त किया है, वहीं अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी को सातवें स्थान पर रखा गया है। फ़ेसबुक की मुख्य संचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग को 22वां स्थान मिला है, वहीं बगलदेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस लिस्ट में 39वें नंबर पर रखा गया है।