Grahan 2021: जानिए नए साल 2021 में कितने होंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण

Grahan 2021: जानिए नए साल 2021 में कितने होंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण

Grahan 2021: जानिए नए साल 2021 में कितने होंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण-
दोस्तों साल 2020 सबसे के लिए एक खराब साल रहा है, कोरोना वायरस आ जाने से लोगों का जीवन बहुत हद तक प्रभावित हो रहा है, बहुत सारे लोग इस वायरस के कारण अपने रोजगार को खो दिया है और हर देश इस वायरस से काफी प्रभावित रहा है। साल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर है और कुछ ही दिनों के बाद नए साल 2021 आने वाला है, लोग उम्मीद कर रहे हैं आने वाला नया साल सबके लिए खुशियां लेकर आये। साल 2021 ग्रहण के हिसाब से भी बेहद खास होने वाला है, आने वाले नए साल में दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होने वाले हैं आज हम आपको इन्ही ग्रहण के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं तो बने रहिये हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

आने वाले साल 2021 में दो सूर्यग्रहण होने वाले हैं जिसमे से पहला सूर्यग्रहण 10 जनवरी 2021 को होने वाला है जो आधी रात में होगा यह सूर्यग्रहण उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप से दिखाई देने वाला है और उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप एशिया और भारत में आंशिक रूप से दिखाई देने वाला है। 

 

आने वाले साल 2021 में पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 हो होने वाला है, ये चंद्रग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम के 7 बजकर 19 मिनट तक चलेगा, यह 2021 का पहला चंद्रग्रहण होगा जो पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका
 में पूर्ण रूप  से दिखाई देने वाला है और अपने देश भारत में यह चंद्रग्रहण उपच्छाया ग्रहण की तरह दिखाई देने वाला है। 


 
आने वाले नए साल 2021 में दूसरा 19 नवंबर को होने वाला है यह चंद्रग्रहण दोपहर 11:30 से शुरू होने वाला है और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक चलने वाला है, यह चंद्रग्रहण साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण होने वाला है, ये चंद्रग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देने वाला है जो भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में दिखाई देने वाला है। 

 

आने वाले नए साल 2021 में आखरी सूर्यग्रहण 14 दिसंबर को होने वाला है यह साल का दूसरा सूर्यग्रहण होने वाला है और इस सूर्यग्रहण को खंडग्रास सूर्य ग्रहण माना जायेगा और यह ग्रहण शाम 07:03 पर शुरू होगा उआर 15 दिसंबर को रात 12:23 तक होने वाला है।