दुनिया के वो मशहूर वैज्ञानिक जिनकी मौत अपने ही आविष्कार के कारण हुई

दुनिया के वो मशहूर वैज्ञानिक जिनकी मौत अपने ही आविष्कार के कारण हुई

दुनिया के वो मशहूर वैज्ञानिक जिनकी मौत अपने ही आविष्कार के कारण हुई-
आज का युग वैज्ञानिक युग है, आज विज्ञान की वजह से हम चाँद से लेकर मंगल तक पहुँच चुके हैं, विज्ञान ने हमारे जीवन जो सरल और सुविधाजनक बना दिया है। विज्ञान की वजह हम किसी को देख सकते हैं चाहे वो हम से कितनी ही दूर क्यों ना हो, विज्ञान ने हमारे जीवन में क्रांतिकारी बदलाव किये हैं। दुनिया में किसी चीज की खोज करना एक जटिल काम होता है वैज्ञानिकों को इस काम मे सालों लग जाते हैं और कभी-कभी तो पूरी जिंदगी निकल जाती है लेकीन खोज पूरी नहीं हो पाती है। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे वैज्ञानिकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दुनिया को कई सारे आविष्कार प्रदान किये किये हैं लेकीन दुख की बात यह है कि इन वैज्ञानिकों को मौत उनके आविष्कार के कारण ही हो गई थी। तो बने रहिये हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

 यह भी देखें-भारत के ऐसी जगह जहां पर भारतीयों का प्रवेश प्रतिबंधित है

मैरी क्यूरी
मैरी क्यूरी को रेडियम की खोज के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, मैरी क्यूरी ने इसकी खोज साल 1934 में की थी।  मैरी क्यूरी रेडिओएक्टिवता की खोज कर रही थी लेकीन वो इस बात से बिल्कुल परे थी की रेडिओएक्टिविटी बेहद खतरनाक होती है, इसके कारण इनके शरीर पर विपरीत असर हुआ और उनकी मौत हो गयी। 

 यह भी देखें-दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम

हॉरेस लॉसन हन्ली-
हॉरेस लॉसन हन्ली का जन्म साल 1823 को अमेरिका में हुआ था, हॉरेस लॉसन हन्ली को हाथ से चलने वाली पनडुब्बी के जाना जाता है लेकीन एक बार परीक्षण के दौरान उनकी पनडुब्बी समुद्र में डूब गई थी जिसमें वो अपने साथी लोगों के साथ मौत के मुंह में चले गए।


फ्रांज रीचेल्ट-
आधुनिक विंगसूट के खोज के लिए रीचेल्ट  को जाना जाता है, विंगसूट को टेस्ट करने के दौरान रीचेल्ट विश्व प्रसिद्ध एफील टॉवर से कूदने से महज 33 वर्ष की उम्र में मौत का शिकार हो गए थे। 

  यह भी देखें-सभी ब्लेड एक ही डिजाइन के क्यों होते हैं ?

हेनरी स्मोलिंस्की-
उड़ने वाली कार बनाने के लिए हेनरी स्मोलिंस्की को जाना जाता है, हेनरी स्मोलिंस्की ने साल 1973 में इसका आविष्कार किया था हेनरी स्मोलिंस्की इस कार का नाम 'एवीई मिजार' दिया था। एक बार कार की टेस्टिंग के दौरान जब वो कार को लेकर उड़ रहे थे तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे उनकी मौत हो गई। 

 

विलियम बुलोक-
 हार्ड मार्च होई द्वारा खोजे गए 'रोटरी प्रिंटिंग प्रेस' में सुधार के लिए  विलियम बुलोक को जाना जाता है उन्होंने प्रिंटिंग के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया, लेकीन एक बार वो अपनी प्रिंटिंग मशीन को सुधार रहे थे उसी दौरान उनकी मौत उसी मशीन में फंस जाने से हो गई।