दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम

दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम


दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम-
हमारी धरती का तीन चौथाई भाग पानी से घिरा हुआ हैं लेकीन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतना पानी होते हुए केवल दो फीसदी ही जल पीने के लायक होता है बाकी का जल खारा होता है। धरती पर कुल पाँच महासागर हैं जिनके नाम प्रशांत महासागर अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिक महासागर और आर्कटिक महासागर हैं। 

यह भी देखें-भारत के सभी राज्य, मुख्यमंत्री,राज्यपाल,राजधानी और स्थापना वर्ष

पाँच महासागर कई सारे छोटे बड़े सागर से मिलकर बने हुए हैं हमारी  पृथ्वी के 71 फीसदी से अधिक भाग पर सागर मौजूद हैं और अगर क्षेत्रफल की बात करें तो 36.1 करोड़ किलोमीटर का क्षेत्रफल पानी से ही घिरा हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े महासागर की बात करें तो सबसे पहले प्रशांत महासागर का नाम आता है। यह महासागर इतना अधिक बड़ा है कि इसके अंदर दो अटलांटिक महासागर शामिल हो सकते हैं। 

यह भी देखें-दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाएं

 

पृथ्वी पर जलवायु को  संयमित करने के लिए, ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए, जैव विविधता बनाये रखने के लिए और परिवहन के लिए सागर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। प्राचीन काल से ही लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए समुद्र मार्ग को सबसे अच्छा मानते थे और इससे जुड़े हुए रहस्यों को जानने की कोशिश करते रहते थे। समुद्र की विशेषता यह होती है कि इसका पानी खारा होता है इसके पीछे का कारण क्योंकि इस पानी में मुख्य रूप से ठोस सोडियम क्लोरॉइड होता है इसलिए समुद्र के पानी से नमक बनाया जाता है। समुद्र के  पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड के अतिरिक्त विभिन्न रासायनिक तत्व भी होते हैं। महासागरों के अलावा दुनिया में बहुत सारे सागर भी मौजूद हैं जो किसी ना किसी देश की सीमा से जुड़े होते हैं इसके अतिरिक्त इसन सागरों में कई प्रकार की खाड़ी और जलदमरुमध्य भी जुड़े हुए होते हैं बहुत सारे सागरों के नाम उनके पास मौजूद देशों के नाम पर रख दिया गया है। 

यह भी देखें-भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ियां

 

हाल ही के दिनों में साउथ चाइना सी यानि दक्षिण चीन सागर सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि इस सागर में चीन गैरकानूनी रूप से अपनी नौसेना के लिए अड्डों का निर्माण कर रहा है, चीन इस पूरे क्षेत्र को अपना हिस्सा मानता है, यह सागर व्यापारिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं इसलिए अमेरिका से लेकर कई देश चीन के इस रवैये का पुरजोर तरीके से विरोध कर रहें हैं। 

 

दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम-

Sr.

English

हिन्दी

  1.  

the Andaman Sea

अंडमान सागर

  1.  

the Gulf of Aqaba

अक़ाबा की खाड़ी

  1.  

the Atlantic Ocean

अटलांटिक महासागर

  1.  

the Gulf of Aden

अदन की खाड़ी

  1.  

the Arabian Sea

अरब सागर

  1.  

the Aral Sea

अरल सागर

  1.  

the Gulf of Alaska

अलास्का की खाड़ी

  1.  

the Arctic Ocean

आर्कटिक महासागर

  1.  

the English Channel

इंग्लिश चैनल

  1.  

the North Sea

उत्तरी सागर

  1.  

the Aegean Sea

एजियन सागर

  1.  

the Adriatic Sea

एड्रियाटिक सागर

  1.  

the Kara Sea

कारा सागर

  1.  

the Black Sea

काला सागर

  1.  

the Cape of Good Hope

केप ऑफ़ गुड होप

  1.  

Cape Horn

केप हॉर्न

  1.  

the Caribbean Sea

कैरीबियाई सागर

  1.  

the Gulf of California

कैलिफ़ोर्निया की खाड़ी

  1.  

the Caspian Sea

कैस्पियन सागर

  1.  

the Gulf (not the Persian Gulf, nor the Arabian Gulf)

खाड़ी

  1.  

the Gulf of Guinea

गिनी की खाड़ी

  1.  

the Sea of Galilee

गैलिली सागर

  1.  

Guantanamo Bay

ग्वांतानामो बे

  1.  

the Sea of Japan

जापान सागर

  1.  

the Java Sea

जावा सागर

  1.  

the Strait of Gibraltar

जिब्राल्टर की खाड़ी

  1.  

the Gulf of Tonkin

टोनकिन की खाड़ी

  1.  

the Taiwan Strait

ताइवान जलडमरूमध्य

  1.  

the Tartar Strait

तारतर जलडमरूमध्य

  1.  

the Gulf of Thailand

थाईलैंड की खाड़ी

  1.  

the South China Sea

दक्षिण चीन सागर

  1.  

the Southern Ocean

दक्षिणी सागर

  1.  

the Yellow Sea

पीला सागर

  1.  

the East China Sea

पूर्वी चीन सागर

  1.  

the Pacific Ocean

प्रशांत महासागर

  1.  

the Bay of Bengal

बंगाल की खाड़ी

  1.  

the Baltic Sea

बाल्टिक सागर

  1.  

the Bering Strait

बेरिंग जलडमरूमध्य

  1.  

the Bering Sea

बेरिंग सागर

  1.  

the Barents Sea

बेरेंट्स सागर

  1.  

the Bosphorus Strait

बॉस्फ़ोरस जलडमरूमध्य

  1.  

the Mediterranean Sea

भू-मध्य सागर

  1.  

the Strait of Malacca

मलक्का जलडमरूमध्य

  1.  

the Dead Sea

मृत सागर

  1.  

the Gulf of Mexico

मैक्सिको की खाड़ी

  1.  

the Magellan Strait

मैगेलन जलडमरूमध्य

  1.  

the Red Sea

लाल सागर

  1.  

the Gulf of Suez

स्वेज़ की खाड़ी

  1.  

the Indian Ocean

हिंद महासागर

  1.  

the Strait of Hormuz

होर्मुज़ जलडमरूमध्य