जानिये एशिया के सबसे छोटे देश के बारे में रोचक जानकारी

जानिये एशिया के सबसे छोटे देश के बारे में रोचक जानकारी

जानिये एशिया के सबसे छोटे देश के बारे में रोचक जानकारी-
दोस्तों दुनिया अजूबों से भरी पड़ी है, आपको हर देश में कई सारी अनोखी चीजें देखने को मिल जाती हैं। दुनिया में कई सारे देश मौजूद हैं अगर सबसे बड़े देश में बारे में बात करें तो तो सबसे आगे रूस का नाम आता है जी हाँ रूस दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रफल के हिसाब से देश है।अगर जनसंख्या की बात आती है तो चीन का नाम सबसे ऊपर आता है लेकीन हमारा देश भारत भी चीन से बहुत पीछे नहीं है, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का स्थान सातवाँ है।

यह भी देखें-भारत के ऐसी जगह जहां पर भारतीयों का प्रवेश प्रतिबंधित है

यदि दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे बात करे तो वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश जोकि यूरोप महाद्वीप के अंदर मौजूद है जो इटली के पास मौजूद है। लेकीन आज हम बात करने वाले हैं एशिया महाद्वीप के सबसे छोटे देश के बारे में, एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालदीव भारत के लक्षयद्वीप से 793 किलोमीटर दूरी पर है, तो चलिए जानते हैं मालदीव से जुड़े हुए कुछ रोचक तथ्यों के बारे तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम

मालदीव एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश है, मालदीव भी कभी ब्रिटिश सम्राज्य का गुलाम हुआ करता था लेकीन साल 1965 में मालदीव को अंग्रेजो से मुक्ति मिली थी। मालदीव ने तारीख 11 नवंबर 1968 को अपनी वर्षों से चली आ रही राजशाही शासन को खत्म करने अपने आप को एक गणतंत्र देश के रूप में स्थापित किया। हैरान करने वाली बात यह है कि मालदीव जनसंख्या के साथ-साथ क्षेत्रफल में भी एशिया का सबसे छोटा देश है। यदि मालदीव के कुल आबादी की बात करें तो इस देश में करीब चार लाख 28 हजार लोग निवास करते है। 

यह भी देखें-भारत के अलावा इस देश में है अमरनाथ जैसी गुफा

मालदीव समुद्र के बीच में स्थित एक खूबसूरत देश है, यह देश कई सारे द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। मालदीव में केवल 200 द्वीप ऐसे हैं जिन पर लोग रहते हैं, बाकी के द्वीपों में जंगल है और जंगली जानवर रहते हैं। मालदीव घूमने के लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है यहाँ पर साल भर विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। 

मालदीव दुनिया में मौजूद द्वीपीय सभी देशों में सबसे नीचे मौजूद देश है, इस देश की समुद्र तल से ऊंचाई केवल 1.5 मीटर की है। मालदीव में कई सारी हैरान कर देने वाली चीजें हैं मालूम हो दुनिया की पहली अंडरवाटर कैबिनेट मीटिंग मालदीव में ही हुई थी इस मीटिंग को साल 2009 में राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने आयोजित करवाया था। मालदीव के मुस्लिम देश है और इस देश की एक बात खास है की कोई भी गैर मुस्लिम व्यक्ति इस देश की नागरिकता नहीं हासिल कर सकता है।