बुध ग्रह से जुड़े हुए कुछ रोचक और अजीबोगरीब तथ्य

बुध ग्रह से जुड़े हुए कुछ रोचक और अजीबोगरीब तथ्य

बुध ग्रह से जुड़े हुए कुछ रोचक और अजीबोगरीब तथ्य-
दोस्तों हम लोग जिस ग्रह पर निवास करते हैं उसका नाम पृथ्वी है, सौर मण्डल में पृथ्वी ही के एक मात्रा ऐसा ग्रह है जिसपर जीवन पाया जाता है। हमारे सौरमण्डल में कुल आठ ग्रह मौजूद हैं जो सूर्य के चक्कर लगाते रहते हैं सूर्य के सबसे निकट ग्रह बुध स्थित और सबसे दूर वरुण ग्रह स्थित है। हमारी पृथ्वी बुध और शुक्र ग्रह के बाद तीसरे स्थान पर मौजूद है। आज हम आपको सूर्य के सबसे निकट ग्रह बुध के बारे मे कुछ रोचक जानकारी बताने जा रहे हैं बुध ग्रह को अंग्रेजी में मरक्यूरी के नाम से जाना जाता है। सूर्य के सबसे निकट होने के कारण यह सबसे पहले सूर्य का चक्कर महज 88 दिनों में ही पूरा कर लेता है। इसी तरह बुध के कुछ और रोचक तथ्य है जो हम जानने वाले तो बने रहिये हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-भारत की पाँच सबसे अमीर महिलायें

1.दोस्तों बुध ग्रह हमारी पृथ्वी के बाद दूसरा ऐसा ग्रह है जहां पर सर्वाधिक मात्रा में खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। बुध ग्रह मुख्य रूप से भारी धातुओं से मिलकर बना है, बुध ग्रह की सतह कुछ हद तक हमारे पृथ्वी के उपग्रह चंद्रमा से मिलती जुलती है। 

 

2.हमारी पृथ्वी की तरह बुध ग्रह पर जीवन का होना असंभव है क्योंकि जीवन के लिए वायुमंडल होना सबसे जरूरी होता है लेकीन बुध ग्रह पर वायुमंडल अनुपस्थित है इसलिए बुध ग्रह पर मौसम से जुड़ी हुई कोई भी घटनायें नहीं होती हैं। यदि बुध ग्रह की तापमान की बात करें तो इस ग्रह का तापमान -173 से 427 डिग्री सेंटीग्रेड होता है, इस तापमान के अंदर कोई भी जीवित नहीं रह सकता है। 

यह भी देखें-भारत की ये ट्रेन है महल जैसी, लाखों में है किराया

3.बुध ग्रह को सुबह और शाम के तारे के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि हमारी पृथ्वी से यह ग्रह सूर्य निकलने से पहले और सूर्य डूबने के पहले दिखाई पड़ता है। दोस्तों हमारे सौरमण्डल में केवल पाँच ऐसे घर मौजूद हैं जिन्हे हम अपनी आँखों से आसानी से देख सकते हैं इसलिए लिए हमें किसी दूरदर्शी के जरूरत नहीं पड़ती है। इस पाँच ग्रहों के नाम बुध, शुक्र, मंगल, ब्रहस्पति और शनि हैं। 

 

4.बुध में एक दिन हमारी पृथ्वी के 176 दिन के बराबर होता है यानि हमारे यहाँ जितने दिनों में पूरा साल बीत जाता है बुध ग्रह में केवल दो ही दिन गुजर पाते हैं। बुध ग्रह पर भी भूकंप और ज्वालामुखी जैसी घटनायें होती रहती हैं। बुध ग्रह पर अनेक बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद हैं जिनकी लंबाई कई सैकड़ों किलोमीटर तक है। 

यह भी देखें-इस देश के शाही महल में निकली है 18.50 लाख की नौकरी

5.जिस प्रकार हमारी पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा मौजूद है लेकीन बुध ग्रह का ऐसा कोई भी उपग्रह नहीं पाया जाता है। बुध ग्रह का व्यास 4,879 किलोमीटर का है और यह हमारे सौरमण्डल के सबसे छोटे ग्रह के रूप मे भी जाना जाता है बुध ग्रह आकार में चंद्रमा उपग्रह की भांति दिखाई देता है।