दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर पुरुष और महिलाओं का एक जैसा है पहनावा

दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर पुरुष और महिलाओं का एक जैसा है पहनावा

दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर पुरुष और महिलाओं का एक जैसा है पहनावा-
दोस्तों दुनिया अजूबों से भरी हुई आपको हर देश में कुछ न कुछ अजीबो गरीब जरूर देखने को मिल जायेगा जो उस देश को दुनिया से अलग बनाता है। अपने देश में भी बहुत सारी अजीबो गरीब चीजें मौजूद हैं लेकीन आज हम बात करने जा रहे है पहनावे के बारे में, दोस्तों अपने देश में पुरुष और महिलाओं के पहनावे अलग अलग होते हैं हैं कुछ महिलायें पुरुषों के कपड़ों को जरूर पहनती हैं लेकीन अधिकतर पहनावे अलग ही होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर चाहे पुरुष हो या महिला हो या कोई बच्चा या कोई बूढ़ा व्यक्ति हो सभी लोग एक जैसे ही कपड़े पहनते हैं, तो बने रहिये हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-इस देश के शाही महल में निकली है 18.50 लाख की नौकरी

आज जिस देश के बारे में बात करने जा रहे हैं ये देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है इस देश का नाम है मेडागास्कर जोकि अफीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर इंडियन महासागर में एक द्वीप के रूप में बसा है। मेडागास्कर देश का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है।  इस देश में बसने वाले लोग पहले बोर्निया द्वीप में रहते थे अब बोर्निया द्वीप ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच में विभाजित हो चुका है। 

यह भी देखें-दुनिया के पाँच सबसे अधिक भुखमरी का शिकार देश

मेडागास्कर मे रहने वाला हर नागरिक एक ही तरह की पोशाक को पहनता है मेडागास्कर में इस पोशाक को 'लाम्बा' के नाम से जाना जाता है यहाँ तक कि मेडागास्कर में यदि किसी की मौत हो जाती है तो उसे भी 'लाम्बा' ही पहनाया जाता है इस तरह यह देश के अन्य देशों के बिल्कुल अलग है। 

यह भी देखें-

मेडागास्कर को रेड आइलैंड के नाम से जाना है इसके पीछे का कारण यह है कि इस देश की मिट्टी लाल रंग की होती है मेडागास्कर एक गरीब देश है जहां पर अधिकतर लोग भुखमरी का शिकार होते हैं। मेडागास्कर में कुपोषण भी बहुत अधिक मात्रा मे फैला हुआ है, इस देश के 40 फीसदी के अधिक बच्चे दिमागी रूप से कमजोर होते हैं। मेडागास्कर में समय समय पर तूफान अपना कहर बरपाते रहते हैं इसलिए यह देश आपदाओं का भी शिकार रहता है।