ये हैं हमारी पृथ्वी पर सर्वाधिक जीने वाले जीव, उम्र जानकर हैरान रह जाओगे

ये हैं हमारी पृथ्वी पर सर्वाधिक जीने वाले जीव, उम्र जानकर हैरान रह जाओगे

ये हैं हमारी पृथ्वी पर सर्वाधिक जीने वाले जीव, उम्र जानकर हैरान रह जाओगे-

दोस्तों सौरमंडल में हमारी पृथ्वी मात्र एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन पाया जाता है, हमारी पृथ्वी पर अनेकों जीव मौजूद है जो अनोखे होने के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। अधिकतर यह देखने को मिलता है जो जीव पानी के अंदर मौजूद होते हैं वो बाहर रहने वाले जीवों की तुलना में अधिक जीते हैं, आज हम आपको कुछ जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी उम्र सबसे अधिक होती है तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.हाइड्रा-
दोस्तों आपने हाइड्रा के बारे में जरूर पढ़ा और सुना होगा, आज तक वैज्ञानिकों ने इसकी सही उम्र का पता नहीं लगा पाए हैं, कुछ वैज्ञानिक हाइड्रा को कभी ना मरने वाला जीव भी कहते हैं, यदि हाइड्रा को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचाई जाती है तो यह हमेशा जीवित रहते हैं। 


2.ग्रीनलैंड शार्क-
ग्रीनलैंड शार्क नामक मछली अधिकतर आर्क्टिक सागर में पायी जाती है, इस मछली की लंबाई एक साल में केवल 1 सेंटीमीटर तक ही बढ़ती है और यह मछली बहुत सुस्त मछली होती है। ग्रीनलैंड शार्क मछली की उम्र 400 वर्षों तक होती है, यह मछली बहुत धीमे गति से तैरती रहती है जिसके कारण इसके शरीर में ऊर्जा की खपत बहुत कम होती है जिसके कारण यह कई सौ वर्षों तक जीवित रहती है। 

यह भी देखें-आखिर क्यों फटते हैं बादल, क्या है इसके पीछे का मुख्य कारण

3.बोहेड व्हेल-
यह मछली अधिकतर समुद्र और उसके आस-पास मौजूद होती है, बोहेड व्हेल मछली की सामान्य उम्र 200 वर्ष होती है लdेकिन शिकार हो जाने के कारण बहुत सारी बोहेड व्हेल अपना पूरा जीवन सही से जी पाती हैं। बोहेड व्हेल के अंदर एक विशेष प्रकार का जीन मौजूद होता है जो इसको दूसरे जीवों से अलग बनाता है, यह जीन इसके शरीर में खराब हो चुके डीएनए की मरम्मत करने में मदद करता है, जिसके कारण इस मछली को कभी भी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी नहीं होती है। 

 

4.कछुआ-
दोस्तों आपने कछुआ तो जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपको मालूम है कि कछुआ कई सौ वर्षों तक जीने में सक्षम होता है। एक कछुआ एक साधारण उम्र में करीब 250 वर्ष तक जीवित रह सकता है, दरअसल कछुआ के लंबे जीने के पीछे का कारण उसके डीएनए स्ट्रक्चर में मौजूद होता है। कछुए का जीन उसके लंबे समय तक सेल के अंदर डीएनए की मरम्मत करता रहता है, जिसके कारण कछुए के जीन हमेशा बने रहते हैं और वो लंबी उम्र तक जीवित रहता है। 

यह भी देखें-दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर पुरुष और महिलाओं का एक जैसा है पहनावा

5.फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल-
दोस्तों कहा जाता है कि जितने जीव समुद्र के भीतर मौजूद हैं उसके कई गुना अधिक जीव समुद्र के अंदर मौजूद होते हैं, फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल जीव पानी के अंदर रहने वाला एक विशेष तरह का जीव होता है।  यह जीव पानी के अंदर मौजूद छोटे छोटे कणों को फ़िल्टर करने के बाद उसके अपना भोजन बनाता है, इस जीव में पाचन बहुत धीरे-धीरे होता है, जिसके कारण यह भी लंबी उम्र तक जीवित रहता है।