Summer Tourist Places: इस अप्रैल की गर्मी में ठंडी का मजा लेने के लिए जरूर करें इस स्थानों की सैर

Summer Tourist Places: इस अप्रैल की गर्मी में ठंडी का मजा लेने के लिए जरूर करें इस स्थानों की सैर

Summer Tourist Places: इस अप्रैल की गर्मी में ठंडी का मजा लेने के लिए जरूर करें इस स्थानों की सैर-

दोस्तों इस समय साल का चौथा महिना अप्रैल चल रहा है, अप्रैल के महीने से ही गर्मी के अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, इस बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग किसी ठंडी जगह पर जाने लिए प्लान बनाते हैं। यदि आप भी इस महीने ठंडी का आनंद लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा स्थान लेकर आए हैं जहां पर आप अपनी छुट्टियों को इन्जॉय करने के लिए जा सकते हैं, तो बने रहिए हमारे साथ जानते हैं कौन सी हैं वो जगहें जहां आपको इस अप्रैल के महीने में जरूर जाना चाहिए। 

1.श्रीनगर-
श्रीनगर अपनी खूबसूरत वादियों के लिए फेमस है, यहां की डल झील पूरे दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहती है। श्रीनगर का गर्मियों के मौसम में तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच में रहता है वहीं रात में यहां का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जाता है जो आपको ठंड का एहसास करा देगा, गर्मियों के मौसम में ठंड का मजा लेने के लिए आपको श्रीनगर की यात्रा जरूर करनी चाहिए। 

यह भी देखें-Travel Food Ideas: सफर में बाहर के खाने से है परहेज, तो अपने साथ ले जाए जाएं ये चीजें

2.दार्जलिंग पशिम बंगाल-
पश्चिम बंगाल में कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, लेकिन यहां का दार्जिलिंग अपनी बेहद खूबसूरती के लिए जाना जाता है।  दार्जिलिंग की चाय देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में फेमस है और यह एक खूबसूरत स्थान भी है, गर्मियों के मौसम में यहां दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है वहीं रात में यह 12 डिग्री तक चला जाता है जिससे आपको ठंड का मजा मिलेगा। 

3.लेह (लद्दाख)-
भारत का जम्मू कश्मीर अपनी बेहद खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है, यहां का मौसम हमेशा ठंडा बना रहता है। जम्मू कश्मीर के लेह नामक स्थान का तापमान हमेशा ठंडा रहता है, यहां सुबह और रात के समय के तापमान में बेहद कमी देखी जाती है, लेह में दोपहर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो वही रात में 6 डिग्री तक गिर जाता है, यदि आप गर्मियों के मौसम में ठंडी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप लेह की यात्रा कर सकते हैं। 

4.सियाचिन-
सियाचिन भारत की सबसे ठंडी जगह में से एक है, जहां गर्मियों के मौसम में अधिकतर जगहों पर गर्मी अपना प्रकोप दिखाती है वही यहां पर तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, यदि आप गर्मी से परेशान हो चुके हैं और ठंडी का मजा लेना चाहते हैं तो आपको एक बार सियाचिन की यात्रा करनी चाहिए। 


5.स्पीति वैली हिमांचल प्रदेश-
हिमाचल प्रदेश हमारे देश का बेहद खूबसूरत राज्य है, यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद हैं, यहां का स्पीति वैली नामक स्थान अपनी ठंडे मौसम के कारण जाना जाता है। जहां एक और पूरा देश गर्मी की मार झेल रहा है वही यहां का तापमान अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तक रहता है जो आपको गर्मी के मौसम में ठंडी का मजा देने का काम कर सकता है। 

यह भी देखें-परिवार या दोस्तों के साथ पहाड़ों की करने जा रहे हैं सैर, तो अपने साथ जरूर रखें ये चीजें

6.रोहतांग दर्रा-
हिमाचल राज्य में मनाली में स्थित रोहतांग पास भी अपने ठंडे में मौसम के लिए जाना जाता है, गर्मियों के दिनों में यहां का अक्सर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहता है, वहीं रात में या गिरकर 3 डिग्री तक चला जाता है जिसके चलते आपको बेहद ठंडी का अहसास होता है, गर्मियों के मौसम में आप भी खुद को ठंडा रखना चाहते हैं और किसी यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो आपको रोहतांग जरूर जाना चाहिए। 

7.हेमकुंड उत्तराखंड-
देवभूमि उत्तराखंड में कई सारे टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं, हेमकुंड उत्तराखंड का बेहद ठंडा स्थान माना जाता है। यहां पर गर्मियों के मौसम में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है, यदि आप भी गर्मी से बेहाल हो चुके हैं और कहीं यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको हेमकुंड जरूर जाना चाहिए।


8.तवांग अरुणांचल प्रदेश-
अरुणाचल प्रदेश देश का एक बेहद खूबसूरत राज्य है, वैसे तो यहां पर कई सारे टूरिस्ट प्लेस हैं लेकिन यहां का तवांग अपने ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। जहां भारत के अन्य राज्यों में गर्मी अपना प्रकोप को दिखा रही है वहीं देश के पूर्वोत्तर भाग में ठंडी हवाएं चल रही है। तवांग में आपको रात के दौरान गर्म कपड़े जरूर पहने होंगे, तवांग का अधिकतम तापमान 17 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहता है।

यह भी देखें-budget Tourist Places: कम बजट में कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर, छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए करें यात्रा

9.कारगिल जम्मू कश्मीर-
जम्मू कश्मीर अपनी खूबसूरत वादियों के लिए सारे देश में जाना जाता है, जम्मू कश्मीर का एक स्थान है कारगिल, यहां पर गर्मियों के मौसम में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और रात में 10 डिग्री तक रहता है जो आपको इस चिलचिलाती गर्मी में राहत देने के लिए अच्छा है, आप कहीं यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप कारगिल की यात्रा कर सकते हैं।