ये हैं भारत के वो पाँच स्थान जहां पर सबसे ज्यादा आते हैं विदेश पर्यटक

ये हैं भारत के वो पाँच स्थान जहां पर सबसे ज्यादा आते हैं विदेश पर्यटक

ये हैं भारत के वो पाँच स्थान जहां पर सबसे ज्यादा आते हैं विदेश पर्यटक-

दोस्तों हमारा देश कई सारी खूबियों से भरा हुआ है, देश के हर राज्य के अलग-अलग विशेषता है, हमारे देश में दुनिया के सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहते हैं, इसलिए इसको अनेकता में एकता वाला देश कहा जाता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से अरुणांचल प्रदेश तक फैले भारत में देश में कई सारी विविधितायें मौजूद है, हर राज्य के अपनी अलग संस्कृति है और खूबसूरती है।

हमारे देश में हर साल बहुत सारे विदेश पर्यटक घूमने के लिए आते रहते है, इन्ही पर्यटन स्थलों की विशेषता और खूबसूरती को पूरी दुनिया के सामने दिखाने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। आज हम आपको देश के उन पाँच स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक घूमना पसंद करते है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

1.राजस्थान-
भारत का क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा से देशी और विदेशी पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, राजस्थान में कई सारे प्रसिद्ध किले मौजूद हैं, जिनकी खूबसूरती देखने के लिए लाखों लोग जाते हैं। राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, आमेर, माउंटआबू, जैसलमेर, जोधपुर, जैसे शहरों में कई सारे एतिहासिक इमारतें मौजूद हैं जो पर्यटकों अपने ओर आकर्षित कर लेती हैं यदि आप भी किसी टूर का प्लान बना रहे हैं तो आपको के बार राजस्थान की खूबसूरती देखने के लिए जरूर जाना चाहिये। 

यह भी देखें-Best Honeymoon Destinations in india: ये हैं देश के वो हनीमून डेस्टिनेसन, जहां सस्ते में हनीमून एन्जॉय

2.कश्मीर-
कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है, यहाँ पर कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है, कश्मीर की खूबसूरती हर किसी को अपने ओर खींच लेती है। कश्मीर की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण दुनिया भर में मशहूर है, आप कश्मीर में  गुलमर्ग, डल झील,परी महल, पहलगाम और नागिन झीलजैसे कई सारे पर्यटक स्थल पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

3.दिल्ली-
दिल्ली वर्तमान भारत की राजधानी है, लेकिन यह केवल देश की राजधानी मात्र ही बल्कि अपनी कई सारी एतिहासिक इमारतों के लिए जानी जाती है, दिल्ली में आपको लाल किला, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, जामा मस्जिद, हुमायूं मकबरा, कुतुब मीनार जैसी कई सारी 
इमारतें मौजूद है, जहां पर विदेशी पर्यटक देखने के लिए आते रहते हैं, यदि आप भी दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको दिल्ली की इन सब जगहों को जरूर देखना चाहिये। 

4.आगरा का ताजमहल-
भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा में मौजूद ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है, यहाँ पर हर वर्ष बहुत सारे देशी और विदेशी पर्यटक आना पसंद करते है। यहाँ पर कई देशों के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति भी अपने परिवार के साथ आ चुके हैं, आगरा में आने वाले पर्यटक यहाँ के किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदरा के किला को जरूर देखते है। आगरा के ताजमहल का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमतज महल के याद में 1653 में बनवाया था। 

यह भी देखें-भारत के वो 10 खूबसूरत आइलैंड जो अभी तक हमारी नजरों से थे अनजान, जरूर जायें छुट्टियाँ इन्जॉय करने

5.गोवा-
भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा देश के लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है, गोवा में कई सारे खूबसूरत समुद्री बीच हैं। गोवा में लोग नाइट पार्टी का आनंद लेने के लिए और सी फूड्स का मजा लेने के दूर-दूर जाते हैं, यहाँ पर कई सारी वाटर 
एक्टिविटीज होती हैं जिनका आनंद लोग बड़े मजे के साथ उठाते हैं, यदि आप भी तक गोवा के सैर पर नहीं गए हैं तो आपको एक बार गोवा घूमने के लिए जरूर जाना चाहिये।