भारत की वो गलियाँ जो खाने के लिए मशहूर हैं

भारत की वो गलियाँ जो खाने के लिए मशहूर हैं

भारत की वो गालियाँ जो खाने के लिए मशहूर है-
जी हाँ  जो लोग खाने का शौक रखते है, इसी शौक को देखते हुए आज हम तमाम उन शहरों की गलियों की बात करेंगे जो अपने खास जायके के साथ ही अपने नाम से जानी जाती हैं। दिल्ली हो या हो मुंबई, वहां कि कुछ खास गलियों में खाने की खुशबू से ही मुंह में पानी आ जाता है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारें में…


1.खाऊ गली,मुंबई (घाटकोपर)-
जी हाँ अगर आप मुंबई में है तो आपको कई जगहों पर खाऊ गलियां मिल जाएंगी,  मगर घाटकोपर इनमें सबसे खास है। मुंबई शहर अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां व्यस्त लाइफ होने के कारण एक बड़ी युवा आबादी इन फूड स्ट्रीट्स पर निर्भर है। यहां पानीपूरी, सैंडविच, मसाला कोल्ड ड्रिंक्स, पावभाजी और टिक्का आदि के साथ साथ आपको अलग अलग तरह के डोसे मिल जायेंगे ,जैसे थाउजंड आइलैंड डोसा और चीज बस्ट डोसा और यहाँ की खास बात ये है कि सबसे मशहूर आइसक्रीम डोसा भी मिलता जाता है।


2.भुक्खड़ गली,अहमदाबाद-
खाने-पीने के मामले में गुजरात का अहमदाबाद भी काफी आगे है, अहमदाबाद की भुक्कड़ गली भारत की चुनिंदा स्ट्रीट फूड्स के लिए जानी जाती है।,यहां शाम 6 से 7 के बीच रंगत आना शुरू होती है और ये चहल पहल देर रात तक चलती रहती  है। यहां आपको मेक्सिकन, चाइनीज,थाई, लैबनीज और स्पैनिश डिशेस इंडियन स्टाइल में और सही कीमत के साथ मिल सकती है, यहां आपको कई फेमस पकवान मिलेंगे जैसे वन स्लाइज पिज्जा, फजीता राइस, फलाफल और तंदूरी मोमोज आदि मिल जाते हैं। 

 

 

3.पराठे वाली गली, दिल्ली- 
जी हाँ भारत की राजधानी दिल्ली की पराठे वाली गली दुनियाभर में मशहूर है, यहां लगभग 35 अलग-अलग तरह के पराठे मिलते हैं वो भी शुद्ध शाकाहारी पराठे, यहाँ के कुछ फेमस पराठो के नाम जैसे बादाम पराठा ,मिक्स पराठा ,राबड़ी पराठा ,खोया पराठा ,मटर पराठा ,गोभी पराठा आदि, और यहाँ की खास बात ये है की पराठे के साथ लस्सी भी परोसी जाती और वो भी कुल्हड़ वाली लस्सी जिसे पराठे के साथ खाने का मज़ा ही अलग है। इस पराठो की कीमत  40 से 55 रुपए तक है, आप दिल्ली जाये तो इन लजीज पराठों को खाना ना भूले।

 

4.वाराणसी की कचौड़ी गली-

काशी की यह गली अपने कचौड़ी और जलेबी के लिए जानी जाती है, जहां आपको बहुतायत संख्या में खाने पीने की दुकाने दिख जाएंगी। यहाँ आपको कचौड़ी और जलेबी के आलावा तजा पान,मिठाई,और लकड़ियों में सीके हुए पिज्जा आदि और कई तरह के जैसे चायनीज ,इंडियन,इटालियन आदि के खानो को रेस्तरां भी मिल जायेंगे।

 

5.मध्य प्रदेश की चटोरी गली- 
जो लोग नॉनवेज पसंद करते उन्हें यहाँ एक बार जरूर आना चाहिए क्योकि यहाँ तमाम अलग-अलग तरह की नॉनवेज डिशेज का स्वाद ले सकते हैं। यहां आपको  ताज़ी फिश, मटन, चिकन  कई फ्लेवर के साथ मिल सकता हैं। यहां के व्यजनों में अच्छे मसालों का उपयोग किया जाता है। यहां का मैरिनेटेड मीट, पाव कबाब, सीक कबाब, और जूसी बीफ कबाब काफी मशहूर हैं, अगर आप भी अपना वजन बढ़ाने की सोच रहे है तो यहां एक बार आने की कोशिश जरूर कर सकते हैं।


6.चटोरी गली जयपुर –
शहर में एक ऐसी गली भी है, जो पूरे देश में अपने नाम के कारण मशहूर है। इस गली में खाने-पीने की भरमार है, शाम के वक्त यहां का चहल पहल देखने के वाली होती है। ये गली आपको जयपुर के बापू बाजार के लिंक रोड के सामने मिलेगी। 
इस गली के चाट और पानीपुरी  महिलाओं को अपनी आकर्षित कर लेते हैं। यहां ज्यादातर लोग अपनी थकान मिटाने और कुछ चटपटा खाने के लिए आते हैं। वैसे तो इस तरह  के फ़ास्ट फ़ूड आपको जयपुर के हर गली में मिल जाते हैं, लेकिन चटोरियों की गली के व्यंजनों की बात ही कुछ निराली है, जिसे हर व्यक्ति एक बार खाना चाहता है।


7.बोरिंग रोड चौराहा – पटना  
यहां की मशहूर डिश – लिट्टी चोखा, लिट्टी चिकन, चने की घुघनी और समोसा


8.56 दुकान – इंदौर 
यहां की मशहूर डिश – पोहे, जलेबी, पानीपुरी, शिंकजी, हॉट डॉग, कचौड़ी

9.लखनऊ चौक – लखनऊ
यहां की मशहूर  डिश – आलू की टिक्की, गलौटी कवाब और निहारी-कुल्चा