गर्मियों के मौसम में दिल्ली-NCR के आसपास ये 7 tourist प्लेस जो की आपके बजट में होंगे

गर्मियों के मौसम में दिल्ली-NCR के आसपास ये 7 tourist प्लेस जो की आपके बजट में होंगे

गर्मियों के मौसम में दिल्ली-NCR के आसपास ये 7 tourist प्लेस जो की आपके बजट में होंगे-
जैसा की आप जानते है हमारे भारत देश में गर्मी का स्तर कितना ज्यादा होता है, ऐसे में अपने लोगो को हरे-भरे और ठंडे स्थानों में घूमने का प्लान बनाते हुए जरूर देखा होगा। हालांकि भारत जैसे देश में टूरिस्ट प्लेस की कमी नहीं है लेकिन आज हम बात करने जा रहे है, ऐसे 7 टूरिस्ट प्लेसेस की जो की दिल्ली-NCR से लगभग 300 - 400 किलोमीटर की दुरी पर ही स्थित होने के साथ साथ आपके बजट में भी होंगे, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.कंगोजोड़ी गांव- अगर आप प्राकृतिक सौंदर्यता देखना चाहते है तो आपको एक कंगोजोड़ी गांव जरूर जाना चाहिए। यह गांव हिमाचल प्रान्त के सिमसौर जिले में स्थित है, इस गांव पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से लगभग 275 K.M की दुरी तय करनी होगी। इस गांव में आपको शोर और किसी तरह प्रदूषण नहीं मिलेगा। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके शरीर और आपके दिमाग को तरोताजा महसूस कराएगी, लिहाजा आपकी छुटियों के लिए यह  एक अच्छा प्लेस साबित होगा।

  यह भी देखें-दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर पुरुष और महिलाओं का एक जैसा है पहनावा

2. उत्तराखंड,बिनसर- अगर आप अपनी फैमली जो कम बजट में गर्मियों के मौसम में कहीं घुमाने का सोच रहे है तो आपको बिनसर जाने का प्लान बनाना चाहिए, क्योकि यहाँ पर इतनी शांति  है की ये ट्रिप आपकी दौड़ भरी जिंदगी की थकान को कम करने में सहायक होगा। 

 

3. कसौनी ,उत्तराखंड - कसौनी ,अल्मोड़ा जिला, उत्तराखंड प्रान्त से 54 K.M दूरी पर है, यह स्थान पर्वतीय सुंदरता के लिए जाना जाता है, यह स्थान इतना मनमोहक है की  अगर आप यहाँ एक बार आये तो दूसरी बार आने के लिए आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। 

  यह भी देखें-भारत के ऐसी जगह जहां पर भारतीयों का प्रवेश प्रतिबंधित है
4. लैंसडाउन - उत्तराखण्ड के गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन एक हिल स्टेशन है, यह मनमोहक होने के साथ साथ सुरक्षित भी है। इस हिल स्टेशन को अंगेजो ने सन 1887 में बसाया था, इसका वास्तविक नाम कालूडांडा था जिसे बदलकर तत्कालीन वायसराय ऑफ इंडिया लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर ही इसका नाम रखा गया।


5. पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) - यह स्थान दिल्ली से 463 KM की दूरी पर स्थित है। पिथौरागढ़ नगर में आने वाले टूरिस्ट के रहने-खाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है, इस स्थान को हिल स्टेशन तो नहीं बोल सकते, लेकिन यह स्थान भी अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है।

  यह भी देखें-बिना वीजा इन देशों की कर सकते हैं सैर
6. ऋषिकेश (उत्तराखंड) - यह स्थान हरिद्वार से लगभग २५ KM की दुरी पर स्थित है, यह स्थान अपने सांस्कृतिक धर्म स्थलों के आलावा घने जंगलो और ऊँचे पहाड़ो के लिए भी जाना है। यहाँ पवित्र गंगा नदी बहती है जिसमे लोग रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते है।  यहाँ बंजी जंपिंग, वॉटरफॉल, क्लिंबिंग और ट्रैकिंग के लिए भी लोग आते  हैं। 


7. शोझा (हिमाचल प्रदेश)-  यह स्थान भी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, यहाँ पर आपको ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे जो की अपने सिर्फ फिल्मो में देखे होंगे, हम आशा करते है , ये जानकारी आपके लिए घूमने का प्लान बनाने में सहयक होगी।