budget Tourist Places: कम बजट में कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर, छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए करें यात्रा

budget Tourist Places: कम बजट में कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर, छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए करें यात्रा

budget Tourist Places: कम बजट में कर सकते हैं इन खूबसूरत देशों की सैर, छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए करें यात्रा-

दोस्तों घूमना तो हम सभी का शौक होता है, लेकिन कई बार घूमने के दौरान होने वाले खर्चों के चलते हम लोग अपनी ट्रिप को कैंसिल करना उचित समझते हैं। हमारे देश में कई सारे टूरिस्ट प्लेसेस मौजूद हैं जहां आप छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए जा सकते हैं लेकिन आज हम आपको कुछ विदेशी देशों के बारे में बताने जा रहे  हैं जिनकी यात्रा आप बेहद कम खर्चे के साथ कर सकते हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.नेपाल (Nepal)-

1.नेपाल (Nepal)-
हिमालय की चोटियो से घिरा भारत का पड़ोसी देश हिमालय भी अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, नेपाल में मौजूद पहाड़ आपको जरूर पसंद आने वाले हैं। नेपाल में मौजूद बौद्ध मठों को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं, नेपाल में आपकर आप माउंटेन ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। नेपाल की यात्रा करने के लिए आपको फ्लाइट का 10 से 15 हजार रुपये खर्च करना पड़ सकता है, वहीं आप इस देश की यात्रा सड़क मार्ग से बेहद कम दामों में कर सकते हैं, नेपाल में एक दिन के रहने और खाने के लिए आपको 2 हजार से लेकर 2500 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 

यह भी देखें-Travel Tips In Hindi: इन टिप्स को अपनाकर सस्ते में कर सकते हैं ट्रेवल, कम रुपये में कर सकते हैं यात्रा

2.सिंगापुर (Singapore)-

2.सिंगापुर (Singapore)-
सिंगापुर (Singapore) हमेशा से ही पर्यटकों के घूमने का प्रमुख स्थान रहा है, यह देश अपनी  संस्कृति, कला और स्वादिष्ट खाने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, सिंगापूर की सैर आप कम बजट के अंदर बड़ी आसानी से कर सकते हैं। सिंगापूर की यात्रा करने के लिए आपको फ्लाइट का किराया 17 हजार से लेकर 22 हजार का खर्च करना पड़ेगा और एक दिन के रहने और खाने के लिए आपको 6 से 7 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 

3.संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates)-

3.संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates)-
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) हमेशा से हम भारतीय लोगों के लिए घूमने का एक प्रमुख देश रहा है, यहाँ के मशहूर रेगिस्तान और ऊंट की सवारी पूरी दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates)
का शहर दुबई पूरी दुनिया में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है, दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा मौजूद है, जिसको देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते रहते हैं। संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) की यात्रा करने के लिए आपको फ्लाइट के लिए  14 हजार से लेकर 18 हजार तक रुपये खर्च करने होंगे, वहीं एक दिन के रहने और खाने के लिए आपको 5 से 6 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 

4.फिलीपींस (Philippines)-

4.फिलीपींस (Philippines)-
फिलीपींस (Philippines) के बड़े-बड़े द्वीप पर्यटकों को हमेशा से अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं, यह देश बेहद खूबसूरत है, यहाँ आप समुद्र के किनारे कैमपिंग बड़ी आसानी से कर सकते हैं और बाइकिंग और जलप्रपात प्रेमियों के लिए फिलीपींस बेहद अच्छी जगह है। फिलीपींस (Philippines) की यात्रा के लिए आपको फ्लाइट के लिए 20 से 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं, वही एक दिन के रहने और खाने के लिए आपको 2500 से 3000 रुपयों का खर्चा आ सकता है। 

5.मलेशिया (Malaysia)-

5.मलेशिया (Malaysia)-
मलेशिया की सैर करना हर किसी का सपना होता है, यदि आप भी मलेशिया जाना चाहते हैं और वहाँ के  पहाड़ों, समुद्री किनारों, वन्य जीवों और जंगलों में घूमना चाहते हैं तो आप कम बजट में भी मलेशिया की सैर कर सकते हैं, मलेशिया हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है, यहाँ पर मिलने वाला सी फूड लोगों को खूब पसंद आता है। मलेशिया की यात्रा करने के लिए आपको फ्लाइट के लिए 20 से 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं वहीं एक दिन के घूमने और रहने के लिए आपको 3500 से लेकर 5000 तक का खर्चा करना पड़ सकता है, इस तरह से आप बेहद कम खर्चे में मलेशिया की सैर कर सकते हैं। 

6.कंबोडिया (Cambodia)-

6.कंबोडिया (Cambodia)-
पर्यटकों के लिए कंबोडिया (Cambodia) देश हमेशा से घूमने का प्रमुख स्थान रहा है, यह देश अपने मंदिरों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंकोरवाट का मंदिर कंबोडिया (Cambodia) मे ही मौजूद है, जिसको देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते रहते हैं। कंबोडिया (Cambodia) देश अपने  राजसी  महल, खूबसूरत द्वीप के लिए जाना जाता है, कंबोडिया जाने के लिए आपको फ्लाइट के लिए  25 से 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं वहीं एक दिन के रहने और खाने के लिए आपको 3 से 5 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 

यह भी देखें-ये हैं भारत के वो पाँच स्थान जहां पर सबसे ज्यादा आते हैं विदेश पर्यटक

7.श्रीलंका (Sri Lanka)-

7.श्रीलंका (Sri Lanka)-
भारत का समुद्री पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) भी विदेशी पर्यटकों के लिए घूमने के लिए प्रमुख स्थान माना जाता है, यहाँ पर आप कम बजट में सैर कर सकते हैं। श्री लंका के खूबसूरत समुद्री किनारे सभी को पसंद आटे हैं, यहाँ पर आपको  ऐतिहासिक स्मारक, हिल स्टेशन और शानदार सी फूडदेखने को मिलते हैं जो आपको यात्रा को यादगार बना देते हैं। श्री लंका की यात्रा करने के लिए आपको फ्लाइट के लिए 10 हजार से लेकर 18 हजार तक खर्च करना पड़ेगा और एक दिन के रहने और खाने के लिए आपको 1500 से 2000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।