Vidur Niti: इन 3 तरह के लोगों की मदद करने बचे हमेशा, वरना हो सकता है नुकसान

Vidur Niti: इन 3 तरह के लोगों की मदद करने बचे हमेशा, वरना हो सकता है नुकसान

Vidur Niti: इन 3 तरह के लोगों की मदद करने बचे हमेशा, वरना हो सकता है नुकसान-

आचार्य चाणक्य की तरह विदुर जी बहुत बड़े विद्वान थे, महात्मा विदुर महाभारत के समय कौरव के राजा महराज धृतराष्ट के भाई थे। विदुर जी का जन्म के दासी के गर्भ से हुआ था जिसके चलते वो अपनी जिंदगी में कभी भी राजा नहीं बन पायें, महात्मा विदुर बहुत बड़े विद्वान थे। विदुर जी उस समय धर्म, राजनीति, समाज, आदि विभिन्न विषयों पर अपने मतों को खुलकर व्यक्त किया था, जिसके चलते उनको हस्तिनापुर का महामंत्री बनाया गया था। महात्मा विदुर द्वारा कही गई बातें आज के समय में भी बिलकूल सही होती हैं, आपको मालूम हो विदुर और महाराज धृतराष्ट्र के मध्य हुई बातों को हमलोग विदुर नीति के नाम से जानते हैं।

 

विदुर जी ने अपनी विदुर नीति में तीन तरह के लोगों के बारे में बताया है जिनकी मदद करने से हमें बचना चाहिये यदि आप ऐसे लोगों की मदद करते हैं तो नुकसान भी हो सकता है तो बने रहिए हमारे साथ जानते हैं कौन से वो लोग हैं जिनकी मदद हमें नहीं करनी चाहिये, तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Vidur Niti: विदुर की इन बातों को जीवन में रखे ध्यान, जिंदगी हो जाएगी कामयाब

1.जो व्यक्ति आलसी हो-
विदुर जी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आपसे पैसे उधार माँगता है लेकिन पैसे पाने के बाद कोई काम नहीं करता है यानि सारा समय आलस्य में बिता देता है तो ऐसे व्यक्ति को भूलकर भी धन उधार नहीं देना चाहिये क्योंकि ऐसे व्यक्ति अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहे हैं यदि आप ऐसे लोगों को धन देते हैं तो आपके धन के डूबने की संभावना अधिक रहती है। 

 

2.गलत कार्य करने वाला व्यक्ति-
विदुर जी कहते हैं यदि कोई ऐसा व्यक्ति है जो गलत कामों में लिप्त रहता है या फिर अनैतिक रूप से धन अर्जित करता है तो ऐसे व्यक्ति को भूलकर भी धन नहीं देना चाहिये क्योंकि वह व्यक्ति आपके धन का इस्तेमाल गलत कार्यों के लिए करने वाला है ऐसे में आपके द्वारा दिया गया धन बर्बाद हो जाता है और आपको धन की वापसी भी होती है इसलिए ऐसे व्यक्तियों को धन उधार देने से बचना चाहिये। 

यह भी देखें-Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली

3.अविश्ववासी व्यक्ति-
महात्मा विदुर कहते हैं हमें ऐसे व्यक्ति की मदद करने से बचना चाहिये जिसकी ईमानदारी पर आपको शक हो या फिर वह व्यक्ति विश्वास करने के योग्य ना हो क्योंकि ऐसे व्यक्ति को यदि आप धन देते हैं तो वापिस मिलने के चांस बहुत कम होते हैं इससे आपको धन की हानि होती है इसलिए अविश्वासी व्यक्ति की मदद हमें नहीं करना चाहिये।