Maha shivratri Upay: इस महाशिवरात्रि के दिन करें ये 10 काम, इनसे मिलेगी धन, सुख और समृद्धि

Maha shivratri Upay: इस महाशिवरात्रि के दिन करें ये 10 काम, इनसे मिलेगी धन, सुख और समृद्धि

Maha shivratri Upay: इस महाशिवरात्रि के दिन करें ये 10 काम, इनसे मिलेगी धन, सुख और समृद्धि-

हिन्दू पंचांग के हिसाब से शिवरात्रि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष शिवरात्रि  का उत्सव 1 मार्च 2022 मनाया जायेगा, शिवरात्रि के इस दिन शिव जी की पुरे विधि-विधान के साथ पूजा होती है।  शिव जी (Shiva) को महाकालेश्वर ,शंकर जी , भोलेनाथ ,महेश , देवादि देव, महादेव, नीलकंठ, और भोले भंडारी जैसे कई नामो  से जाना जाता है। माना जाता हैं कि जो भी मनुष्य सच्चे मन और पूरी श्रद्धा  से भगवान शिव की आराधना करता है उसके मन की इच्छानुसार फल मिलता है,  क्योकि भगवान भोलेनाथ बहुत भोले है वो अपने भक्तों की  पीड़ा  और मुसीबते नहीं देख नहीं पाते हैं। 

यह भी देखें-Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें शिवलिंग का पूजन, जानते हैं क्या है शिव पूजन का महत्व

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त-
महाशिवरात्रि तिथि- 1 मार्च 2022 को चतुर्दशी तिथि के प्रारंभ: में दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च 2022 चतुर्दशी तिथि समाप्‍ती के समय : दोपहर 1 बजे  तक होगी,  12 मार्च 2021 को शिवरात्रि के पारण का समय: प्रातः 6 बजकर 45 मिनट से शुरू  होगा।

यह भी देखें-Maha Shivratri 2022: इस महाशिवरात्रि अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का करे जाप, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

इस महाशिवरात्रि के दिन करें ये 10 काम-

1.शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। साथ ही ॐ हौं जूं सः। ॐ भूर्भुवः स्वः। ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्। उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मुक्षीय मामृतात्। का जाप करना चाहिये। 

2.शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

3.शिवरात्रि पर घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना योग्य ब्राह्मण से सलाह कर स्थापना कर प्रतिदिन पूजन कर सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने के योग बनते हैं।

4.मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे धन की प्राप्ति होती है।

5.शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।

6.पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।

7.शिवरात्रि पर भगवान शिव को तिल व जौ चढ़ाएं। तिल चढ़ाने से पापों का नाश व जौ चढ़ाने से सुख में वृद्धि होती है।

8.शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

9.शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

10.ॐ स्वः भुवः भूः ॐ। सः जूं हौं ॐ। मंत्र का जप करते रहें। इससे बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है।