Vidur Niti: विदुर की इन बातों को जीवन में रखे ध्यान, जिंदगी हो जाएगी कामयाब

Vidur Niti: विदुर की इन बातों को जीवन में रखे ध्यान, जिंदगी हो जाएगी कामयाब

Vidur Niti: विदुर की इन बातों को जीवन में रखे ध्यान, जिंदगी हो जाएगी कामयाब-

आचार्य चाणक्य की तरह विदुर जी बहुत बड़े विद्वान थे, महात्मा विदुर महाभारत के समय कौरव के राजा महराज धृतराष्ट के भाई थे। विदुर जी का जन्म के दासी के गर्भ से हुआ था जिसके चलते वो अपनी जिंदगी में कभी भी राजा नहीं बन पायें, महात्मा विदुर बहुत बड़े विद्वान थे। विदुर जी उस समय धर्म, राजनीति, समाज, आदि विभिन्न विषयों पर अपने मतों को खुलकर व्यक्त किया था, जिसके चलते उनको हस्तिनापुर का महामंत्री बनाया गया था। महात्मा विदुर द्वारा कही गई बातें आज के समय में भी बिलकूल सही होती हैं, आपको मालूम हो विदुर और महाराज धृतराष्ट्र के मध्य हुई बातों को हमलोग विदुर नीति के नाम से जानते हैं। आज हम आपको विदुर नीति में कही गई कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे यदि आप अपने जीवन में  अपनाते हैं तो आपको कभी भी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है और आपके जीवन में सफलता मिलती है। 

यह भी देखें-Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली

1.महात्मा विदुर ने भोजन को लेकर भी कई बातें बताई हैं, विदुर के अनुसार हमें आसानी से पच जाने वाला भोजन करना चाहिये, क्योंकि यदि हम जल्दी पचने वाला भोजन करते हैं तो हमारे शरीर में कई सारी बीमारियाँ नहीं होती हैं ऐसे में हमें सादा और जल्द पच जाने वाला भोजन करना चाहिये। 

 

2.महात्मा विदुर के अनुसार किसी व्यक्ति को सफलता पर बने रहना सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि सफल तो हम लोग आसानी से हो सकते हैं लेकिन सफलता पर बरकरार रहना चुनौती भरा काम होता है। यदि आप सफलता पर बने रहना चाहते हैं तो आपको अपनी मर्यादा के अंदर रहकर ही आचरण करना चाहिए। 

 

3.विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा मीठा बोलना चाहिये क्योंकि मीठा बोलने वाले व्यक्ति की हर जगह इज्जत होती है और उसका हर जगह मान और सम्मान होता है और यदि कोई व्यक्ति कड़वा बोलता है तो उससे सभी लोग दूर भागते हैं और उसकी कहीं भी इज्जत नहीं होती है। 

यह भी देखें-Chanakya niti: इस तरह की स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष होता है भाग्यशाली

4.विदुर नीति के अनुसार हमें हमेशा सभी के साथ मिल जुलकर भी रहना चाहिये क्योंकि मित्रता ही वही रिश्ता होता है जो बिना किसी मतलब के निभाया जा सकता है, इसलिए हमें अपने मित्रों की कठिन समय पर सहायता जरूर करनी चाहिये क्योंकि असली मित्र की पहचान बुरे समय पर होती है।