पूजा करते समय इन बातों का रखे विशेष ध्यान, वरना नही मिलेगा पूजा का फल

पूजा करते समय इन बातों का रखे विशेष ध्यान, वरना नही मिलेगा पूजा का फल

पूजा करते समय इन बातों का रखे विशेष ध्यान, वरना नही मिलेगा पूजा का फल-

दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में पूजा का विशेष महत्व होता है ,रोजाना पूजा पाठ करने से हमें कई सारे लाभ मिलते हैं लगभग सभी घरों में अलग-अलग पूजा प्रतिदिन होती है। पूजा के दौरान लोग अपने ध्यान को केंद्रित करके शांति भाव से ईश्वर की आराधना करते हैं और अपने भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरीकों से पूजा करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रोजाना पूजा करने से हमारा मन अशांत रहता है और पूजा के वक्त भी इधर-उधर भटकता रहता है इससे इस बात का पता चलता है कि आप पूजा के दौरान कुछ ना कुछ गलतियां जरूर करते हैं। 

पूजा के दौरान आप जो गलतियां करते हैं उससे आपको फल नहीं मिलता है, रोजाना पूजा करना जितना जरूरी होता है उतना ही उसके नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। यदि आप सच्चे मन से भगवान की पूजा करते हैं और मंत्रोचार आरती आदि से भगवान को प्रसन्न करने के प्रयास करते हैं, आपको भगवान का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है। आज हम आपको पूजा के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जल्द से जल्द दूर कर देना चाहिए ताकि आप पर भी भगवान की कृपा बनी रहे और आप की सारी मनोकामनाएं पूरी होती रहे, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-Vastu Tips: पढ़ाई में हैं कमजोर तो आज ही अपने कमरे में लगाये ये चार पौधे

1.आसन पर बैठकर करे पूजा-
हमें पूजा करते समय आसन पर बैठकर ही पूजा करनी चाहिए, बहुत सारे लोग जमीन पर बैठकर ही पूजा करना शुरू कर देते हैं ,लेकिन यह पूजा करने का उचित तरीका नहीं होता है। मान्यताओं के अनुसार बिना आसन पर बैठे हुए पूजा करने से हमारे घर में दरिद्रता बनी रहती है इसलिए आपको पूजा करते समय एक साथ आसन पर बैठना चाहिए। 

2.मन्दिर में दीपक जरूर जलाये-
यदि हमारे घर में भगवान का स्थान है या फिर भगवान का मंदिर है ,तो हमें वहां पर सुबह-शाम दीपक जरूर जलाना चाहिए, इससे भगवान हमेशा हम पर प्रसन्न रहते हैं और हमारी मनोकामना ओं की पूर्ति करते हैं एवं हमारे ऊपर आने वाली सारी समस्याओं का निवारण कर देते हैं। 

3.पंचदेवों की करें आराधना-
पूजा करते समय हमें पंच देव की आराधना जरूर करनी चाहिए, इन पंच देवों में भगवान विष्णु भगवान गणेश भगवान भोले शंकर भगवान सूर्य देव और माता दुर्गा जी होती हैं। जब भी हम पूजा करते हैं हमें इन पंचदेव का ध्यान जरूर करना चाहिए ऐसा करने से हमारे घर में खुशहाली आती है और हमारे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। 

यह भी देखें-Vastu Tips in Hindi: घर में रखे ये मूर्तियाँ, मिलता है सौभाग्य और पैसों की कमी होगी दूर

4.दिशा है जरूरी-
पूजा के दौरान दिशा का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है, यदि आपके घर में मंदिर है तो आपको ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में ही पूजा करना चाहिए यह दिशा भगवान की आराधना के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। 


5.भगवान के सामने ना करें पीठ-
आपको पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका मुंह पश्चिम की दिशा में हो और भगवान का मुख पूर्व की दिशा में हो, इतना ही नहीं देवी देवताओं की मूर्ति के सामने हमें कभी भी पीठ करके नहीं बैठना चाहिए, ऐसा करने से हमें नकारात्मक फल मिलने लगते हैं जिससे हमें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।