Navratri colours 2022: नवरात्रि में हर दिन इन रंगों के पहने कपड़े

Navratri colours 2022: नवरात्रि में हर दिन इन रंगों के पहने कपड़े

Navratri colours 2022: नवरात्रि में हर दिन इन रंगों के पहने कपड़े, माता का मिलेगा आशीर्वाद-

देवी माता के पावन 9 दिन का पर्व नवरात्र के नाम से जाना जाता है, शारदीय नवरात्रि इस बार आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को  26 सितंबर 2022 से शुरूहोकर 4 अक्टूबर तक चलने वाले हैं। माता के नवरात्रि के दौरान माता के अलग-अलग रूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है, नवरात्रि के बाद 5 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जायेगा और इसी दिन माता दुर्गा जी का विसर्जन भी किया जाता है। शास्त्रों में माता दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की महिमा कही गई है, माता के हर रूप की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

 

नवरात्रि के दौरान माता के अलग-अलग रूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है, वैसे तो नवरात्रि नौ दिन के होते हैं लेकिन इस बार दो तिथि एक साथ हो जाने से नवरात्रि आठ दिन के होने वाले हैं। नवरात्रि के अलग-अलग दिन कपड़े पहनकर यदि माता की पूजा की जाती है तो माता आप पर प्रसन्न रहती हैं और आपके दुखों को दूर करती रहती हैं। आज हम आपको नवरात्रि के दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए पहने जाने वाले कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

पहला दिन 26 सितंबर 2022 : नवरात्रि का पहला दिन माँ शैलपुत्री को समर्पित होता है और इस दिन माता शैलपुत्री की आराधना की जाती है। माता शैलपुत्री को पीला रंग बहुत पसंद होता है, इसलिए नवरात्रि के पहले दिन पीले वस्त्र पहनकर माता शैलपुत्री की आराधना करनी चाहिये। 

यह भी देखें- Navratri 2022: माता जी का आशीर्वाद पाने के लिये इस नवरात्रि अपने घर जरूर लाये 5 चीजें

दूसरा दिन 27 सितंबर 2022: नवरात्रि का दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी के लिए होता है और माता ब्रह्मचारिणी को हरा रंग बहुत प्रसन्न होता है, इसलिए माता ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए जातक को हरे रंग पहनकर पूजा करनी चाहिये। 

 

तीसरा दिन 28 सितंबर 2022: मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा- इस बार दो तिथियाँ एक साथ पड़ने से इस दिन माता  मां दुर्गा के चंद्रघंटा और मां कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी, इसलिए जातक को इस दिन भूरे और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिये ताकि माता का आशीर्वाद आप पर बना रहे और माता आपकी सारी परेशानियों को दूर कर दें। 

 

चौथा दिन 29 सितंबर 2022: नवरात्रि का चौथा दिन माता स्कंदमाता को समर्पित होता है, और माता को सफेद रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए आपको माता को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनकर पूजा पाठ करना चाहिये। 

 

पांचवां दिन 30 सितंबर 2022: नवरात्रि का पाँचवा दिन माता कात्यायनी के लिए होता है और माता कात्यायनी को लाल रंग बहुत अच्छा लगता है, इसलिए माता कात्यायनी को प्रसन्न करने लिए जातक को लाल रंग के कपड़े पहले आराधना करनी चाहिये। 

 

छठवां दिन 1 अक्टूबर 2022: नवरात्रि का छठवाँ दिन माता कालरात्रि के लिए होता है, और माता कालरात्रि को नीले रंग के कपड़े बहुत पसंद होता है, इसलिए हमें इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर माता कालरात्रि की पूजा करनी चाहिये। 

यह भी देखें- Navratri 2022: इस शारदीय नवरात्रि माता को हर दिन अर्पित करें ये फूल

सातवां दिन 2 अक्टूबर 2022: नवरात्रि के सातवें दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है और माता महागौरी को गुलाबी रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए आपको माता महागौरी को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिये। 

 

आठवां दिन 3 अक्टूबर 2022 नवरात्रि का आठवां दिन माता  सिद्धिदात्री  के लिए होता है और माता  सिद्धिदात्री  को बैगनी रंग बहुत शुभ होता है, इसलिए आपको माँ  सिद्धिदात्री  को प्रसन्न करने के लिए इस दिन बैगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिये।