Navratri 2022: माता जी का आशीर्वाद पाने के लिये इस नवरात्रि अपने घर जरूर लाये 5 चीजें

Navratri 2022: माता जी का आशीर्वाद पाने के लिये इस नवरात्रि अपने घर जरूर लाये 5 चीजें

Navratri 2022: माता जी का आशीर्वाद पाने के लिये इस नवरात्रि अपने घर जरूर लाये 5 चीजें-

देवी माता के पावन 9 दिन का पर्व नवरात्र के नाम से जाना जाता है, शारदीय नवरात्रि इस बार आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को  26 सितंबर 2022 से शुरूहोकर 4 अक्टूबर तक चलने वाले हैं। माता के नवरात्रि के दौरान माता के अलग-अलग रूपों की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है, नवरात्रि के बाद 5 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जायेगा और इसी दिन माता दुर्गा जी का विसर्जन भी किया जाता है। शास्त्रों में माता दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की महिमा कही गई है, माता के हर रूप की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

 

शारदीय नवरात्रि आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. पंचांग के अनुसार, इस बार अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि का प्रांरभ 26 सितंबर 2022 को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से होगा. वहीं प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 27 सितंबर, 2022 को सुबह 3 बजकर 8 मिनट पर होगा. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 19 मिनट तक है. इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। आज हम आपको पाँच ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको नवरात्रि के दौरान अपने घर जरूर लाना चाहिये, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.केले का पौधा-
हमारे हिन्दू धर्म केले का विशेष महत्व है, नवरात्रि के दौरान केले के पौधे को घर पर लाने से कई सारे लाभ मिलते हैं, केले के पौधे को घर के आँगन पर लगाकर और इसकी पूजा करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

यह भी देखें- Navratri 2022: इस शारदीय नवरात्रि माता को हर दिन अर्पित करें ये फूल

2.कमल पर विराजमान मां की तस्वीर-
अपने घर का माहौल खुशनुमा रखने के लिए और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको इस नवरात्रि कमल पर विराजमान मां की तस्वीर जरूर लानी चाहिये। आपको अपने घर में माता लक्ष्मी जी ऐसी प्रतिमा लगानी चाहिये जिस पर वो कमल पर विराजमान हो और उनके हाथों से धनवर्षा हो रही हो, ऐसा करने से आपके घर में धन-समृद्धि आती रहती है और आपके सारे दुख दूर हो जाते है। 

 

3.सोलह श्रृंगार का सामान-
सोलह श्रंगार करना हर सुहागिन स्त्री के लिए शुभ होता है, आपको नवरात्रि के दौरान अपने घर में सोलह श्रृंगार का सामान जरूर लाना चाहिये। सोलह श्रृंगार का सामान घर पर लाने से माता रानी आप पर हमेशा प्रसन्न रहती हैं और अपनी कृपा से आपके सारे दुखों को दूर कर देती हैं। 

 

4.सोने या चांदी का सिक्का-
वैसे तो धनतेरस के दिन लोग सोने या चांदी के सिक्के को अपने घर लाना पसंद करते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान यदि आप अपने घर में सोने या फिर चांदी के सिक्के को लाते हैं यह भी बहुत शुभ होता है। आपको सिक्के लाते हैं ध्यान देना चाहिये कि सिक्के पर माता लक्ष्मी या फिर गणेश जी का चित्र बना हुआ होना चाहिये, इससे आप पर माता लक्ष्मी जी कृपा बनी रहती है और आपको धन की कमी नहीं होती है। 

यह भी देखें- Navratri 2022: माता लक्ष्मी जी कृपा और आशीर्वाद पाने के लिये इस नवरात्रि घर जरूर लाये ये 5 पौधे

5.मोर पंख-
मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और हमारे हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है, माता के शुभ नवरात्रि के दौरान मोर पंख लाने से कई सारे लाभ मिलते हैं, जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं या फिर किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उनको अपने कमरे में मोर पंख को जरूर रखना चाहिये, इससे पढ़ाई में अच्छे से मन लगता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।