दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहर

दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहर

दुनिया के दस सबसे प्रदूषित शहर -

हर साल दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची जारी की जाति है जिसमे प्रदूषण का सामना करने वाले देशों के बारे में बताया जाता है विश्व के प्रदूषित देशों के सूची में भारत का स्थान पाँचवा है। विश्व की 30 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 22 शहर भारत के ही हैं। इससे ये पता चलता है की हमारे देश में प्रदूषण एक विकराल समस्या बन गई है किसी भी शहर को प्रदूषित करने मे सबसे ज्यादा विहीकल, और फैक्ट्री और कारखाने जिम्मेदार होते हैं।  

आज के समय में अधिकतर वाहन डीजल और पेट्रोल से चलते हैं जिससे प्रदूषण और अधिक होता चला जा रहा है। दुनिया के 30 शहरों में जो भारत के 22 शहर हैं उनके नाम गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, बंधवारी, लखनऊ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बागपत, जींद, फरीदाबाद, कोरोत, भिवाड़ी, पटना, पलवल, मुजफ्फरपुर,हिसार, कुटेल, जोधपुर और मुरादाबाद हैं।

अगर पूरी दुनिया के शहरों की बात की जाये तो भारत का गाजियाबाद शहर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है जिसकी औसत वायु गुणवत्ता बीते साल 2019 में 110.2 रही है दूसरे नंबर पर चीन का होतान शहर आता है और तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के गुजरंवाला शहर का नाम आता है आइए जानते है दुनिया के 10 सबसे अधिक प्रदूषित शहरों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं। 

 

   शहर            PM 2.5 (μg/m³) 2019

1.गाजियाबाद, भारत          110.2

2.होतन, चीन                    110.1

3.गुजरांवाला, पाकिस्तान     105.3

4.फैसलाबाद, पाकिस्तान    104.6

5.दिल्ली, भारत                 98.6

6.नोएडा, भारत                97.7

7.गुड़गांव, भारत               93.1

8.राविंडी, पाकिस्तान        92.2

9.ग्रेटर नोएडा, भारत       91.3

10.बंधवारी, भारत         90.5

 

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित देश -

 विश्व में बहुत सारे देश प्रदूषण की समस्या से ग्रसित हैं वर्तमान समय में बांग्लादेश दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषण का शिकार देश है जहां पर वायु की गुणवत्ता सबसे ज्यादा बेकार है दूसरे स्थान पर पाकिस्तान और तीसरे स्थान पर मंगोलिया का नंबर आता है चौथे नंबर पर अफगानिस्तान और पाँचवे स्थान पर हमारे देश भारत का नाम आता है चीन इस सूची में ग्यारहवें पायदान पर मौजूद है।

 

देश       PM 2.5 (μg/m³) 2019

1.बांग्लादेश          83.3

2.पाकिस्तान          65.8

3.मंगोलिया            62

4.अफगानिस्तान     58.8

5.भारत             58.08

6.इंडोनेशिया      51.71

7.बहरीन          46.80

8.नेपाल            44.46

9.उज्बेकिस्तान    41.20

10.इराक          39.60

 

कैसे तैयार किया जाता है इस सूची को - 

इस रिपोर्ट को ग्लोबल एयर क्वालिटी इनफार्मेशन कंपनी IQAIR के वैज्ञानिकों द्वारा जमीन  ग्राउंड मॉनिटरिंग स्टेशन के माध्यम से मिले पीएम 2.5 (μg/m³) के डेटा के आधार पर तैयार किया जाता है विश्व स्वास्थ्य संगठन की साल 2018 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर 15 साल से कम लगभग 6 लाख बच्चों की मौत के पीछे वायु प्रदूषण से होनी वाली बीमारियाँ जिम्मेदार हैं। 

 

PM 2.5 हानिकारक क्यों है -

पीएम 2.5 के अंतर्गत नाइट्रेट, सल्फर और ब्लैक कार्बन जैसे कण शामिल होते हैं जो ज्यादातर वाहनों से निकलने वाले धुएं से पैदा होते हैं पीएम 2.5 को विशेषकर हानिकारक समझा जाता है क्योंकि ये कण आसानी से फेफड़ों और ह्रदय प्रणाली में पहुंचकर फेफड़ों और ह्रदय की दिक्कतों मे बढ़ोत्तरी कर देते हैं।