जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, अपनाये ये तरीके जल्द मिलेगा आराम

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, अपनाये ये तरीके जल्द मिलेगा आराम

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, अपनाये ये तरीके जल्द मिलेगा आराम-

दोस्तों आजकल की इस बदलती लाइफस्टाइल के चलते लोगों के रहन सहन बहुत हद तक परिवर्तन हो गया है। आज की इस गलत लाइफ स्टाइल के चलते लोग कई सारी बीमारियों का शिकार होते चले जा रहे हैं और समय से पहले बुढ़ापे की ओर बढ़ने लगे हैं। आज के समय हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी का शिकार हैं,कहीं कोई व्यक्ति अपने खानपान को लेकर परेशान हैं, और कोई व्यक्ति शरीर के अन्य बीमारियों से परेशान हैं। हम लोग यदि अपनी दिन चर्या को नहीं सुधारते हैं, तो आगे चलकर कई सारी बीमारियाँ हमें आकर घेर लेती हैं और उन्ही में एक बड़ी समस्या है जोड़ों में दर्द की परेशानी होना होता है। 

 

आज के समय में बूढ़े लोगों से लेकर जवान व्यक्ति भी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं जो एक बड़ी समस्या है, आज हम आपको जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हे अपनाकर जोड़ों की समस्याओं पर आराम पा सकते हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-लहसुन खाने के होते हैं कई सारे फायदे, पेट को रखता है दुरुस्त और आँखों के लिए फायदेमंद

1.अदरक है फायदेमंद-
यदि आप भी अपने जोड़ों के दर्द को लेकर परेशान है और कई सारे उपाय करने के बाद आराम नहीं पा रहे हैं तो आपको अदरक का सेवन करना चाहिये। रोजाना अदरक वाली चाय पीने से आपको बहुत आराम मिलने वाला है, आप जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए अदरक को नींबू और शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाया जाता है जो हमारे जोड़ों को दर्द को दूर करने में मदद करता है। 

 

2.तुलसी-
अदरक के बाद तुलसी भी जोड़ों के दर्द को दूर करने में हमारी मदद करती है यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको तुलसी का सेवन जरूर करना चाहिये। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी स्पास्मोडिक जैसे कई गुण होते हैं, रोजाना तुलसी की चाय पीने से आपको जोड़ों के समस्या जल्द आराम मिलने वाला है। 

यह भी देखें-कई सारे गुणों से भरपूर है अंगूर, सेवन से मिलते हैं अनेकों लाभ

3.धूप-
सूरज को धूप में कई सारे गुण होते हैं और रोजाना सूरज को धूप में बैठने से आपको कई सारे लाभ मिलते हैं, जोड़ों में दर्द होने पर हमारे शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को कमजोर करने से सहायक होती है। सूरज की धूप में विटामिन डी की अच्छी मात्रा में मिलता है इसलिए आपको अपनी हड्डियों को मजबूत करने के सूरज की धूप जरूर लेनी चाहिये। 


4.ये चीजें होंगी फायदेमंद-
अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए आपको अपनी डाइट में एंटी आक्सीडेंट से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिये। आप अपनी डाइट में मछली, फल, जैतून का तेल, अखरोट, मेथी के दानों का सेवन कर सकते हैं और आप को अपनी डाइट में सब्जियां और टी को शामिल करना चाहिये जिससे आपको जोड़ों के दर्द मे आराम मिलेगा।