कई सारे गुणों से भरपूर है अंगूर, सेवन से मिलते हैं अनेकों लाभ

कई सारे गुणों से भरपूर है अंगूर, सेवन से मिलते हैं अनेकों लाभ

कई सारे गुणों से भरपूर है अंगूर, सेवन से मिलते हैं अनेकों लाभ-
दोस्तों इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है, इस गर्मी में खुद को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती का काम होता है। इस समय हर कोई अपने आप को फिट रखना चाहता है, हर कोई चाहता है कि वो रोगो से दूर रहे और स्वस्थ जीवन का आनंद लेते रहें। गर्मियों के मौसम में रसीले फलों का सेवन बहुत किया जाता है, क्योंकि ये रसीले फल हमको पानी की कमी से बचाते हैं और हमें ताजा बनाये रखते हैं। अंगूर को भी एक रसीला फल कहा जाता है, यह फल सभी लोगों को बहुत पसंद होता है, बाजार में अंगूर हरे काले आदि रंग के उपलब्ध होते हैं, अंगूर से शराब भी बनाई जाती है। अंगूर में बहुत सारे पोषक तत्व जैसे  फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कॉपर, फोलेट, विटामिन सी, ए, के और बी आदि पाये जाते हैं जो हमारे लिए बहुत जरूरी होते हैं। आज हम आपको अंगूर के फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप भी अंगूर को खाना शुरू कर देंगे, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन ने 6 चमत्कारिक फायदे-

1.आँखों के लिए बहुत फायदेमंद-
आंखे हमारे शरीर की सबसे जरूरी अंग होती है, इसलिए आँखों की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी होती है। अंगूर में  पॉलीफेनोल्स और रेस्वेराट्रोल पाया जाता है जो आँखों की समस्या को दूर करने में हमारी मदद करता है। इसलिए आपको अंगूर को जरूर खाना चाहिये ताकि आपकी आंखे सुरक्षित रहें और आप बीमारियों से दूर रहें। 

 

2.ब्लड शुगर को करे कम-
जो लोग शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं उनके लिए अंगूर बहुत लाभकारी होता है, अंगूर में  एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है इसलिए आपको अंगूर को जरूर खाना चाहिये ताकि आप भी स्वस्थ रहें और बीमारियों का मुकाबला करते रहें। 

यह भी देखें-फलों का राजा आम के होते हैं अनेकों फायदे, कई बीमारियाँ रहती हैं दूर

3.कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित-
आज के समय बहुत सारे लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को लेकर बहुत परेशान रहते हैं, इसमें आपको अंगूर बहुत मदद कर सकता है। अंगूर में  फ्लोवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाये जाते हैं जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है इसलिए आपको अंगूर को जरूर खाना चाहिये। 

 

4.बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाये-
अंगूर हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत मदद करता है, अंगूर में कई सारे पोषक तत्व जैसे  विटामिन सी, विटामिन बी 6 और आयरन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो हमारी शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए जरूरी होता है। इसलिए आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिये ताकि आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में मजबूत बना रहें और आप बीमारियों से दूर रहें। 

यह भी देखें-Benefits of Bottle Gourd: गर्मी के मौसम में लौकी के ढेरों फायदे, बीमारियाँ रहेंगी दूर

5.हड्डियों को बनाये मजबूत-
अंगूर कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में हमारी बहुत मदद करता है, अंगूर में कॉपर, आयरन और मैंगनीज [पोषक तत्व पाये जाते हैं जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में जरूरी होता है इसलिए आपको अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिये। 

 

6.हृदय रोग से बचाये-
आज के समय में बहुत सारे लोग हृदय से जुड़ी हुई बीमारियों से परेशान रहते हैं ऐसे में अंगूर बहुत लाभदायक होता है। अंगूर में फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड और रेस्वेराट्रोल जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हृदय से जुड़े हुए रोगों से हमारी मदद करता है। 

 

7.कब्ज की बीमारी दूर करें-
अंगूर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है, पाचन तंत्र से जुड़ा हुई समस्या जैसे कब्ज को कम करने में अंगूर बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर में फाइबर पाया जाता है जो पाचन एंजाइम की संख्या बढ़ाने में मदद करता है इसलिए आपको अंगूर को खाना चाहिये। 

 

8.थकावट को दूर भगायें-
अंगूर में कई सारे पोषक तत्व जैसे  विटामिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और कॉपर पाये जाते हैं जो हमें ऊर्जा देने में मदद करते हैं, अंगूर को खाने से हमारे शरीर की थकावट दूर करने में मदद मिलती है और सारा दिन हमे फिट रहते हैं इसलिए आपको अंगूर को जरूर खाना चाहिये।