इस मानसून के मौसम में खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज

इस मानसून के मौसम में खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज

इस मानसून के मौसम में खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज-

दोस्तों इस समय गर्मियों का मौसम जा रहा है, और धीरे-धीरे तारीख शुरुआत होने वाली है बरसात के मौसम में हमें खुद को बीमारियों से दूर रखना चुनौती भरा काम होता है।  बरसात का मौसम देखने में तो बहुत सुहाना होता है लेकिन यह कई सारी बीमारियों को भी लेकर आता है, ऐसे में उसका ख्याल रखना सबसे जरूरी हो जाता है।  बरसात के मौसम के दौरान कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, बारिश के मौसम के दौरान सर्दी जुखाम, वायरल, डेंगू मलेरिया, और हैजा जैसी बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है ऐसे में इस मौसम के दौरान खुद ख्याल रखना सबसे जरूरी हो जाता है।  आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इस बारिश के मौसम के दौरान सेवन करने से हमें बचना चाहिए, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी से शुरू करते हैं। 

यह भी देखें-कद्दू हमारी सेहत के लिए है बेहद लाभदायक, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ मिलते हैं कई सारे फायदे

1.फ्राई फूड्स-
बारिश के मौसम के दौरान हम लोग तली भुजी चीजें खाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि इस मौसम में पकोड़े भजिया समोसे आदि अधिक मात्रा में सेवन करने से हमें कई सारे नुकसान होते हैं। तली हुई चीजों का सेवन बारिश के मौसम के दौरान करने से हमें डायरिया होने का खतरा बना रहता है, इसलिए आप सीमित मात्रा में ही इन चीजों का सेवन करें। 

 

2.मछली-
जो लोग नॉनवेज खाते हैं उनके लिए मछली बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन बरसात के मौसम के दौरान पानी में प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ जाता है जिसके चलते मछलियों के ऊपर गंदगी जमा हो जाती है, इसके साथ साथ यह मछली और समुद्री जीवो के प्रजनन का भी समय होता है, ऐसे में यदि हम लोग मछलियों का सेवन करते हैं तो हमें फूड प्वाइजनिंग की दिक्कत हो सकती है, इसलिए बरसात के मौसम मैं हमें मछली को  खाने से बचना चाहिए। 

यह भी देखें-गर्मियों में जामुन के फल को खाने से मिलते हैं कई सारे फायदे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी

3.कच्चा सलाद-
वैसे तो कच्चा सलाद खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बरसात के मौसम के दौरान हमें कच्चा सलाद खाने से बचना चाहिए।  यदि आप इसको खाना चाहते हैं तो आप उबालकर या फिर से पका कर खा सकते हैं, क्योंकि बारिश के मौसम के दौरान कच्चे सलाद में कीड़े मकोड़े आदि पनपने का खतरा अधिक होता है, जिससे हम बीमार हो सकते हैं। 
 

4.दही-
दही हमारी सेहत के लिए वह लाभकारी माना जाता है, इसमें कई सारे औषधि गुण मौजूद होते हैं, लेकिन बरसात के मौसम के दौरान हमें दही का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं जो हमारी सेहत को खराब कर सकते हैं, इसलिए हमें बरसात के मौसम में दही को खाने से परहेज करना चाहिए। 

 

5.स्ट्रीट फूड्स-
वैसे तो हमें स्ट्रीट फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए, लेकिन बरसात के मौसम के दौरान हमें स्ट्रीट फूड का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह फूल ज्यादातर खुले रहते हैं जिसके चलते इनसे बीमारियां होने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है, इसलिए हमें बरसात के मौसम के दौरान स्ट्रीट फूड का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

यह भी देखें-पीपल के पत्ते कर सकती है कई परेशानियों को छूमंतर, जानते हैं इसके फायदों के बारे में
6.हरे पत्तेदार सब्जियां-
हरे पत्तेदार सब्जियों को खाना हमारे लिए बेहद लाभकारी होता है, क्योंकि हमें कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं, लेकिन बारिश के मौसम के दौरान हमें हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। बरसात के मौसम में हरी सब्जियों में कीड़े मकोड़े आदि पनपने हैं, जिसके चलते बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है, जिससे हम जल्द बीमार पड़ सकते हैं इसलिए आपको बरसात के मौसम में हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए।