इन तरीकों को अपनाकर नींद ना आने की समस्या को करे दूर

इन तरीकों को अपनाकर नींद ना आने की समस्या को करे दूर

इन तरीकों को अपनाकर नींद ना आने की समस्या को करे दूर-

वैसे तो नींद ना आने के कई कारण होते है, जैसे रात में सोते हुए आपकी नींद का टूट जाना, कभी कभी सोने की कोशिश करने के बाद भी नींद नहीं आती, जिसके कारण आप अगली सुबह आलास और थकान महसूस करते हैं। ऐसा इसलिए होता क्योकि रात में आपको दिमाग को उतना आराम नहीं मिल पाया जितना आपके दिमाग को  जरूरत होती है, इसलिए अच्छी नींद लेना हमारे दिमाग के लिए बहुत जरुरी होता है।

 

 नींद ना आने के कुछ कारण

आपको बता दे की नींद न आने के बहुत से कारण होते है पर कुछ कारण ऐसे होते जो हमे नहीं पता होते है और हम उन कारणों पर ध्यान नहीं देते जिस वजह से भी हम अच्छी नींद लेने में असमर्थ रहते है- आइये जानते है...........
1.अधिक दिमाग से लेना। 
2.चिंताग्रस्त रहना (तनाव )। 
3.दिमाग को फुर्ती प्रदान करने वाले पदार्थ का अधिक सेवन करना - जैसे कॉफी ,चाय शराब, गुटखा, तम्बाकू ,धूम्रपान आदि। 
4.किसी प्रकार डर ,ईष्र्या,बदले की भवना ,गुस्सा ,संकोच ,चिंता आदि भी बड़ा कारण है। 
5.दिन में सोना,परिश्रम ना करना ,घर में खाली बैठना आदि। 
6.रात के समय अधिक भोजन करना,गैस होना ,कब्ज होना,खाँसी आदि प्रमुख कारण है नींद ना आने का। 
7.मच्छर,खटमल का काटना आदि।

यह भी देखें-आँखों की जलन और थकान से हैं परेशान, इन घरेलू तरीकों से मिलेगी राहत 

तो हमने आपको ऊपर बताया की  नींद ना आने के सामान्यतः कौन कौन से कारण हो सकते है। आपने ध्यान दिया होगा इनमे से अधिकतर समस्या खाने पीने की चीजों की वजह से हो रही है, तो आपको सर्वप्रथम अपने रोजाना खान पान में बदलाव की जरूरत होती है। आज हम खाने के समय पर भी बात करेंगे की क्या खाना चाहिए और कब क्या नहीं खाना चाहिए।


नींद ना आने की बीमारी में क्या खाये-

अगर आप नींद ना आने की वजह से परेशान है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योकि आप इस रोग को घरलू तरीको, अच्छा खान पान और योगा आदि करके ही ठीक कर सकते है, बस आपको सही समय पर सही चीज़ खाने की जरूरत होगी। 


आपको ज्यादातर रेशे (फाइबर) युक्त पदार्थो का सेवन करना चाहिए जैसे - चोकर से बनी रोटियाँ ,सभी प्रकार की दालें,आम ,केले ,अंगूर,शलजम,अमरुद,पत्तेदार गोभी,कद्दू ,खजूर,पालक,आलू,चुकंदर, अंजीर आदि, क्योकि ये ये हमारे शरीर में आसानी से पच जाते है, जिससे हमारे पेट कब्ज की समस्या नहीं होती है। 


घरेलू उपाय - 
रात में सोने एक घंटे पहले मीठे दूध में थोड़ा शुद्ध घी (1 चमच्च) मिलाकर पिए, सोने से पहले से दूध पीने से नींद अच्छी आती  है। आपको सेब का मुरब्बा भोजन के दो समय ले सकते है।

 

नींद ना आने की बीमारी में क्या नहीं करना चाहिए-

1.रात को सोने से पहले हल्का भोजन करना चाहिए, क्योकि भारी भोजन करने से शरीर में को अधिक शक्ति लगानी पड़ती है,और जबतक शरीर में खाना के पाचन अच्छे ना हो जाये तबतक हमारा शरीर  काम करता रहता इसीलिए सोने की कोशिश भी करते है फिर भी नींद नहीं आती। 
2.सोने से पहले हमे कोई उत्तेजक पेय नहीं पीना चाहिए।
3.भोजन में शाम को मांस और अधिक मसालेदार  चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 
4.सोने से 1 घंटे पहले आपको मोबाइल और टीवी देखना बंद कर देना चाहिए। 
5.कभी भी आपको नींद लाने वाली दवाइयां का सेवन बिना डॉक्टर के परामर्श के नहीं करना चाहिए। 
6.बिस्तर में लेते हुए कभी कोई दूसरा काम न करे क्योकि बिस्तर का इस्तेमाल सिर्फ सोने के लिए किया जाना चाहिए। 
7.आपको सोने का स्थान बार बार नहीं बदलना चाहिए वरना नई जगह के बारे में विचार आने लगते है जिस कारण आपको जल्दी और गहरी नींद नहीं आती।

यह भी देखें-पानी कम पीने से होने वाली 5 बीमारियाँ

नींद ना आने की बीमारी में क्या  करना चाहिए-

यदि आपको नींद ना आने की समस्या है तो आप कुछ घरेलू उपाय करके अच्छी नींद पा सकते है।  बस आपको सोने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेंगी-


1.सोने से पहले आपको पेशाब और शौच आदि करके सोना चाहिए। क्योकि कई बार पेशाब सही से न होने पर भी अच्छी नींद नहीं आती। 
2.आपको सोने से पहले ठंडे पानी से अपने पैरो को धुलना चाहिए लेकिन सर्दियों में गुनगुने पानी से अपने पैरो को धुलना चाहिए
3.सोने से पहले आपको पेशाब और शौच आदि करके सोना चाहिए। क्योकि कई बार पेशाब सही से न होने पर भी अच्छी नींद नहीं आती। 
4.आपको सोने से पहले ठंडे पानी से अपने पैरो को धुलना चाहिए और सर्दियों में गुनगुने पानी से अपने पैरो को धुलना चाहिए ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी 
5.आपको सोते समय पीठ के बल लेटने से बेहतर होगा की बायीं तरफ की करवट लेकर लेटने की आदत डाले इससे आपके  लिवर को  स्थिति मिलती है जिससे आपको पेट से जुडी समस्या नहीं होती है। 
6.आप रात को सोने से पहले धीमी आवाज वाले गाने सुन सकते है। और अच्छी किताबे पढ़ सकते है, भगवान को स्मरण कर सकते है ऐसा  करने से आपके दिमाग और मन को शांति मिलेगी जिससे आपको  अच्छी नींद आएगी। 
7.सोने के 2 या 3 घंटे पहले भोजन कर ले और शाम को टहलने की आदत डाले। इससे आपके शरीर में थकान आएगी जो की नींद के बहुत जरुरी है। 
8.आपका बैडरूम हवादार और शांत जगह होना चाहिए जिससे आपके मन के साथ साथ दिमाग को आराम मिल सके और आप एक लम्बी और अच्छी नींद ले सके।