गर्मियों में छाछ पीने के 7  चमत्कारिक फायदे

 गर्मियों में छाछ पीने के 7  चमत्कारिक फायदे

 गर्मियों में छाछ पीने के 7  चमत्कारिक फायदे-
 
हैलो फ्रेंड्स जैसा की हम सब जानते है की होली के बाद आने वाली गर्मी से हमे हमारे शरीर को गर्मी से बचाने के लिए अपने खान पान का बदलाव करना होता है, तो आज हम एक ऐसे पेय के बारे में बात करेंगे जो की अपने गुणों के कारण जाना जाता है, जी हाँ आज हम बात करने वाले छाछ से होने वाले फायदों के बारे में, गर्मी के मौसम में छाछ सबसे अधिक फायदेमंद है। दही से बनने वाली छाछ को न केवल ठंडे पेय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि इसका नियमित सेवन शरीर से पेट की समस्याओ से दूर भी रहते हैं।

 
घर में छाछ बनाने का तरीका- 
 जी आप इस फायदेमंद पेय को घर पर ही आसानी से बना सकते है, इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में दही लें और जितना दही लें उसका चार गुना पानी मिलाए फिर इसे मथानी (DASHER ) से मथने के बाद यह छाछ बन जाती है जिसे लोग मट्ठा भी कहते हैं।

यह भी देखें-गाजर का जूस पीने के 8 अद्भुत फायदे
छाछ से होने वाले फायदे- 


1.पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त- हम जब भी कुछ पीते है उसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है, शरीर के पाचन को बेहतर बनाने में छाछ बहुत फायदेमंद है। इसे पीने से हमारे पेट में अपच की समस्या को दूर करता है, क्योंकि यह प्रोबायोटिक्स में समृद्ध है जो शरीर में आंत के के विकास को बढ़ावा देता है। यह इस प्रकार शरीर की प्रतिरक्षा को भी बढ़ावा देने में मदद करता है।


2.एसिडिटी में राहत देता है- गर्मियों में सबसे ज्यादा होने वाली समस्या एसिडिटी जिससे अधिकांश लोग परेशान रहते है, एसिडिटी से सेहत खराब हो जाती है। भोजन के बाद छाछ का सेवन एसिडिटी से तुरंत राहत प्रदान करने में मदद करेगा, इससे पेट की जलन से भी राहत मिलती है।

यह भी देखें-खीरे खाने के 5 जबजस्त फायदे, क्या आप जानते है
3. मसालेदार खाने के असर को काम करता है- जैसा की हम जानते है गर्मियों में शादी समारोह का भी सीजन आता है जिसमे हम ना चाहते हुए भी मसालेदार खाना खाने से नई बच पाते, परिमाण स्वरूप हमे पेट में जजलन, पेट का फूलना जैसे समस्याओ का सामना करना पड़ता है। अगर हम गर्मियों में एक गिलास छाछ लेते है, तो इसके प्रभाव के कारण हमारे पेट की जलन को शांत किया जा सकता है। यह दूध से बना उत्पाद है, इसलिए यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन भी प्रदान करता है।


4. कैंसर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कम करता है- छाछ में बायोएक्टिव प्रोटीन होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह हृदय से जुड़ी कई बीमारियों से बचाता है और शरीर में रक्त संचार को नियंत्रित करता है। यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है क्योंकि यह प्रकृति में एंटीबैक्टेरियल, एंटीकार्सिनोजेनिक है।


5. वजन घटाने में सहायक- जी हाँ अगर आप वजन कम करने की सोच रहे है तो आपको छाछ का से नियमित रूप से करना चाहिए, क्योकि छाछ में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है, यह एक तरह से फैट बर्नर का काम करता है।

यह भी देखें-किशमिश भिगोकर खाने के 10 फायदे
6. हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक-
जी हाँ जैसा हम सभी जानते है की गर्मियों में अक्सर हमारे शरीर में कैल्सियम की कमी हो जाती है, जिससे हमारे शरीर की हड्डियां भी कमजोर हो जाती है। अगर आप भी अपने शरीर में कैल्सियम  की कमी नहीं होने देना चाहते है तो आपको छाछ का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योकि छाछ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होने के कारण यह  हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी से बचाता है।


7.पानी की कमी को पूरा करने सहायक- गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में पानी की कमी बहुत तेजी होती है, इसीलिए हमे अधिक पानी पीना चाहिए क्योकि गर्मी के मौसम में पसीना बहुत निकलता है और ऐसे में डिहाइड्रेशन की शिकायत भी हो सकती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है,  लेकिन छाछ का सेवन इस कमी को दूर करता है।