गलती से भी दही के साथ ना करे इन चीजों का सेवन, सेहत हो जाएगी खराब

गलती से भी दही के साथ ना करे इन चीजों का सेवन, सेहत हो जाएगी खराब

गलती से भी दही के साथ ना करे इन चीजों का सेवन, सेहत हो जाएगी खराब-
दोस्तों दही खाना बहुत लोगों को पसंद होता है क्योंकि इसके कई सारे फायदे होते हैं, गर्मियों में दही और भी अधिक लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार दही का सेवन हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है क्योंकि दही में  विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी हुई बीमारियों को दूर करने में लाभकारी होते हैं। दही के साथ कुछ पदार्थों का सेवन करना हानिकारक होता है यदि आप इन पदार्थों को दही के साथ सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर विपरीत असर होता है और आप बीमार भी हो सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको भूलकर दही के साथ नहीं खाना चाहिये तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.मछली-
दही के साथ मछली खाना भी अच्छा नहीं माना जाता यदि आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको पेट से जुड़ी हुई कई सारी परेशानी जैसे अपच, गैस आदि का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको ऐसी गलती भूलकर भी नहीं करना चाहिये आपको दोनों को अलग-अलग कुछ समय के अंतराल पर खा सकते हैं। 

 

2.उड़द की दाल -
दही के साथ उड़द की दाल खाना भी सेहत के नुकसान दायक होता है यदि आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं, उड़द की दाल को दही के साथ खाने से आपको पेट से जुड़ी हुई परेशानी जैसे गैस, एसिडिटी, दस्त आदि का सामना करना पड़ सकता है। 

 

3.प्याज-
प्याज खाना सेहत के लाभकारी होता है लेकिन हमको कभी भी दही के साथ प्याज खाने से बचना चाहिये इससे हमारी सेहत खराब हो सकती है। क्योंकि प्याज को गरम माना जाता है और दही की तासीर ठंडी होती है यदि आप इन दोनों को एक साथ सेवन करते हैं तो आपको पेट से जुड़ी हुई परेशानी जैसे 
गैस, एसिडिटी और साथ-साथ एलर्जी एवं उल्टी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं इसलिए आपको दही के साथ प्याज खाने से बचना चाहिये। 

 

4.दूध-
दही को दूध से ही बनाया जाता है लेकिन दोनों के कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिये, ऐसी गलती करने से आपको पेट से जुड़ी हुई परेशानी जैसे गैस, एसिडिटी और डायरिया आदि का शिकार होना पड़ सकता है इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिये और खुद को सुरक्षित रखना चाहिये। 

 

5.आम-
आम को फलों का राजा कहा जाता है और गर्मी मे मौसम में लोगों को आम खाना बहुत अच्छा लगता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि आम को दही के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिये। यदि आप आम को दही के साथ खाते हैं तो आपको त्वचा से जुड़ी हुई परेशानी जैसे एलर्जी आदि का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि दही की तासीर ठंडी मानी जाती है और आम गरम होता है इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिये।