आयुर्वेद के अनुसार इन 6 हेल्दी फूड्स को खाने क्या है सही समय

आयुर्वेद के अनुसार इन 6 हेल्दी फूड्स को खाने क्या है सही समय

आयुर्वेद के अनुसार इन 6 हेल्दी फूड्स चीजों को खाने क्या है सही समय-

दोस्तों आयुर्वेद में हर रोग का इलाज मौजूद है, लेकिन आज के समय हम लोग आयुर्वेद से दूर होते चले जा रहे हैं और अंग्रेजी दवाओं का सेवन करते हैं जिसके चलते बीमारी ठीक होने की जगह और बढ़ती चली जा रही हैं। दोस्तों आज के समय में हमलोगों को अच्छे से मालूम होता है कि हमें अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिये और क्या नहीं शामिल नहीं करना चाहिये,लेकिन आयुर्वेद में हर चीजों को खाने के बारे में विशेष समय के बारे में बताया गया है। आज हम आपको आयुर्वेद के अनुसार इन 6 हेल्दी फूड्स को खाने के सही समय के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर यदि आप इनका सेवन करते हैं तो आपको अधिक फायदा मिलता है तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.सेब-
सेब को बहुत फायदेमंद फल कहा जाता है, आयुर्वेद के अनुसार सेब को आप सुबह सेवन कर सकते हैं क्योंकि सेब में फाइबर, पेक्टिन आदि पाए जाते हैं लेकिन सेब को खाते समय इसके छिलके को निकालना नहीं चाहिये क्योंकि कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आपको शाम या फिर रात के दौरान सेब खाने से परहेज करना चाहिये क्योंकि सेब में प्रकृतिक एसिड पाया जाता है, यदि आप इसको शाम या फिर रात को सेवन करते हैं तो आपको पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी देखें-इन हेल्दी आदतों को अपनाकर दिल को रख सकते हैं मजबूत, बीमारियाँ होंगी मीलों दूर

2.केला-
केला को पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है, और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मदद करता है। आपको सुबह कसरत करने के बाद केला खाना चाहिये लेकिन आपको शाम या फिर रात में केला खाने से बचना चाहिये क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अपच और बलगम की समस्या हो सकती है इसलिए बेहतर होगा कि केला सुबह के दौरान ही खाना चाहिये। 

 

3.दही-
दूध से ही दही बनता है, आयुर्वेद के अनुसार दही को दोपहर में भोजन के साथ सेवन करना चाहिये। आप दही को सुबह नाश्ते के साथ भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि दही की तासीर ठंडी मानी जाती है और यह पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है, बहुत सारे लोग रात को खाने के साथ दही खाना पसंद करते हैं लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिये क्योंकि इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं। रात के दौरान दही का सेवन करने से आपको सर्दी, खांसी और शरीर में बलगम आदि की समस्या पैदा हो सकती है इसलिए आपको दही को सुबह और दोपहर को ही खाना चाहिये। 

यह भी देखें-किडनी को मजबूत बनाने के लिए मदद करते हैं ये फूड्स, जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

4.चीनी-
वैसे तो अधिक चीनी का सेवन करने से हमें बचना चाहिये लेकिन यदि आप चीनी का सेवन करते हैं तो आपको दोपहर के दौरान चीनी का सेवन करना चाहिये क्योंकि दोपहर में हमारे शरीर में ऊर्जा होती है जो चीनी को आसानी से पचा सकती है। रात के दौरान चीनी का सेवन करने से हमें मोटापा और हृदय रोग की बीमारी हो सकती है लेकिन दोपहर में दौरान चीनी का सेवन कर सकते हैं और शाम और रात में चीनी स सेवन करने से बचना चाहिये। 

 

5.चावल-
दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार चावल खाने का सही समय दोपहर को माना जाता है क्योंकि दिन के समय हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है और वो हर चीज को आसानी से पचा लेता है। दोपहर के समय हमें ऊर्जा की सख्त जरूरत होती है और चावल में कॉर्ब्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने में हमारी मदद करते हैं इसलिए आपको रात को चावल खाने के बजाय दोपहर को चावल का सेवन जरूर करना चाहिये। 

यह भी देखें-शरीर में आयरन की कमी से बचने के लिए आज ही अपनी डाइट में शामिल करे ये 7 फूड्स

6.दूध-
दूध का सेवन हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन दूध को सही समय पर सेवन किया जाता है तो इसके और भी फायदें मिलते हैं। दूध को रात के समय पीना सबसे अच्छा समय माना जाता है क्योंकि यह आपको रात को अच्छी नींद लाने में मदद करता है, दूध को पचाने में मुश्किल होता है इसलिए आपको सुबह इसको पीने से बचना चाहिये।