Sawan 2022:  सावन 2022 महीने में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार, जानते हैं कब होंगे नाग पंचमी, तीज, रक्षाबंधन

Sawan 2022:  सावन 2022 महीने में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार, जानते हैं कब होंगे नाग पंचमी, तीज, रक्षाबंधन

Sawan 2022:  सावन 2022 महीने में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार, जानते हैं कब होंगे नाग पंचमी, तीज, रक्षाबंधन-

दोस्तों सावन का महिना भगवान भोलेनाथ का महिना माना जाता है, इस महीने में जो भी व्यक्ति भगवान शिव जी की पूजा करता है उस पर भोलेनाथ अधिक प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है। सावन के महीने में भोलनाथ को खुश करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के अनुष्ठान करते हैं कोई रुद्राभिषेक करता है, कोई कावड़ यात्रा पर जाता है तो कोई रोजाना भोलेनाथ के दरबार में जाकर शिव जी को जल चढ़ाता है। इस वर्ष सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से होने जा रही है, इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं, जिनमे से पहला सोमवर 18 जुलाई 2022 को और सावन का अंतिम सोमवार 8 अगस्त 2022 को पड़ने जा रहा है। 

इस वर्ष 2022 में सावन में पड़ने वाले सोमवार-

सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार -  01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन का अंतिम सोमवार - 08 अगस्त 2022,  सोमवार

यह भी देखें-Sawan 2022: भोलेनाथ का प्रिय महिना सावन 2022 कब से हो रहा है शुरू, क्या है सावन का महत्व


सावन के सोमवार को भोलेनाथ का व्रत रखने से असीम फल की प्राप्ति होती है और भोले नाथ की कृपा उस पर हमेशा बनी रहती है। सावन का महिना वर्षा की ऋतु में पड़ने वाला महीना होता है, इस दौरान चारों ओर हरा भरा मौसम रहता है हर जगह हरियाली छाई रहती है जिसके चलते बहुत सुकून मिलता है। आज हम आपको सावन 2022 में पड़ने वाले त्योहारो के बारे में बताने जा रहे हैं और जानेंगे कि इस बार कब नाग पंचमी, तीज और रक्षाबंधन का त्योहार होने वाला है तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।

सावन में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? (Sawan 2022 Festival List)

16 जुलाई, शनिवार: गणेश चतुर्थी व्रत

24 जुलाई, रविवार: कामिका एकादशी

25 जुलाई, सोमवार: प्रदोष व्रत

28 जुलाई, गुरुवार: हरियाली अमावस्या

31 जुलाई, रविवार: हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत

2 अगस्त, मंगलवार: नागपंचमी

4 अगस्त, गुरुवार: गोस्वामी तुलसीदास जयंती

8 अगस्त, सोमवार: पुत्रदा एकादशी

9 अगस्त, मंगलवार: प्रदोष व्रत

11 अगस्त, गुरुवार: रक्षाबंधन