Makar Sankranti 2022 : कब है मकर संक्रांति और क्या है तिथि और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2022 : कब है मकर संक्रांति और क्या है तिथि और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2022 : कब है मकर संक्रांति और क्या है तिथि और शुभ मुहूर्त-

दोस्तों हमारे हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का बड़ा महत्व होता है, हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2022 को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी के दिन पड़ने वाला है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से अपना स्थान छोड़कर मकर की राशि में प्रवेश करते हैं,शास्त्र के अनुसार जब भगवान सूर्य एक राशि से किसी दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसको हम लोग संक्रांति के नाम से जानते हैं।

 

मकर संक्रांति का त्योहार अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है, उत्तर प्रदेश में इस दिन खिचड़ी का त्योहार मनाया जाता है तो तमिलनाडु में इसी दिन पोंगल का त्योहार होता है। मकर संक्रांति के दिन असम में बिहू तो महाराष्ट्र में गुड़ी पर्व के नाम से जाना जाता है, वहीं बंगाल में इस दिन गंगा स्नान किया जाता है और पंजाब में लोहड़ी तो गुजरात में पतंग महोत्सव के रूप में इस त्योहार को मनाया जाता है। 

 

मकर संक्राति- शुभ मुहूर्त
मकर संक्राति पुण्य काल - दोपहर 02:43 से शाम 05:45 तक
अवधि - 03 घण्टे 02 मिनट
मकर संक्राति महा पुण्य काल - दोपहर 02:43 से रात्रि 04:28 तक
अवधि - 01 घण्टा 45 मिनट

 

क्या है मकर संक्रांति का महत्व-
पूरे देश में इस त्योहार को अलग-अलग रूप में मनाया जाता है, मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं, मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ऋतुओं में बदलाव होने लगता है यानि शीत ऋतु का प्रकोप कम होने लगता है और शरद ऋतु के खत्म होने का समय हो जाता है और फिर बसंत ऋतु का आगमन शुरू हो जाता है। 

 

क्या है स्नान और दान का महत्व-
मकर संक्रांति के दिन स्नान करना और दान देने का विशेष महत्व होता है, इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान देना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा करने से आपके सारी मनोकामनाओं की पूर्ति होने लगती है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना बहुत शुभ होता है उत्तर भारत में इस दिन खिचड़ी का त्योहार भी होता है इसलिए लोग इस दिन नींबू के साथ खिचड़ी खाना पसंद करते हैं।