Holi 2022: इस होली अपने राशि के अनुसार रंग चुनकर खेले होली, बदल जायेगा भाग्य

Holi 2022: इस होली अपने राशि के अनुसार रंग चुनकर खेले होली, बदल जायेगा भाग्य

Holi 2022: इस होली अपने राशि के अनुसार रंग चुनकर खेले होली, बदल जायेगा भाग्य-


देश में होली के त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस साल की होली बहुत ही विशेष होने वाली है, इस साल का होलिका दहन 17  मार्च को होने वाला है और 18  मार्च हो रंग खेला जायेगा।  

होलिका दहन पूजन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022 Pujan Shubh Muhurat)

होलिका दहन 17 मार्च 2022 को

होलिका दहन मुहूर्त - 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक

कुल अवधि - लगभग 1 घंटे 11 मिनट तक

भद्रा पूंछ - 09:20:55 से 10:31:09 तक

भद्रा मुख - 10:31:09 से 00:28:13 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली में यदि कोई अपनी राशि के अनुसार रंग का चुनाव करता है तो इससे उसके भाग्य में बदलाव होने लगता है, होली के दिन अपनी राशि के अनुसार रंग का चुनाव करके होली खेलने से आपके ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और भाग्य भी उदय होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं किस राशि के लोगों को किस तरह के रंगों के साथ होली खेलनी चाहिये, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.मेष और वृश्चिक राशि-
दोस्तों मेष और वृश्चिक का स्वामी मंगल ग्रह हो माना जाता है, मंगल ग्रह को हमलोग लाल ग्रह के नाम से भी जानते हैं, इसलिए इस होली मेष और वृश्चिक के जातकों को लाल या फिर गुलाबी रंग के साथ होली खेलना शुभ माना जाता है। 

यह भी देखें-Holi 2022: इस होली घर के वास्तु दोष को दूर करने और धन लाभ के लिए जरूर करें ये उपाय

2.वृषभ और तुला राशि-
दोस्तों वृषभ और तुला के राशि के स्वामी शुक्र ग्रह को जाना जाता है, शुक्र ग्रह का प्रिय रंग गुलाबी और सफेद रंग को माना जाता है, आपको इस होली में गुलाबी रंग का चुनाव करना चाहिये इससे आपको कई सारे लाभ मिलेंगे और आपका भाग्य भी उदय हो सकता है। 

 

3.कन्या और मिथुन राशि-
दोस्तों कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह को कहा जाता है और बुध ग्रह को हरा रंग प्रिय होता है, इसलिए जातकों को इस होली हरे रंग के साथ होली खेलनी चाहिये, क्योंकि इससे लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

 

4.कर्क और सिंह राशि-
दोस्तों कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा को कहा जाता है और चंद्रमा का प्रिय रंग सफेद होता है लेकिन सफेद रंग के साथ होली खेलना संभव नहीं होता है इसलिए आपको किसी भी रंग में थोड़ा सा दूध मिला लेना चाहिये और फिर होली खेलनी चाहिये, इसके अलावा सिंग राशि का स्वामी सूर्य होता है इसलिए सिंह राशि के जातकों को  नारंगी, लाल और पीले रंग के साथ होली खेलना शुभ होता है। 


5.मकर और कुंभ राशि-
दोस्तों मकर और कुंभ राशि का स्वामी शनिदेव जी को माना जाता है और शनिदेव को काला या फिर नीला रंग पसंद होता है इसलिए इन राशियों के जातकों को इस होली नीले रंग के साथ होली खेलना चाहिये इससे आपको कई सारे लाभ मिलेंगे हो सकता है आपकी किस्मत भी जल्द ही खुल जायेगी। 

यह भी देखें-Holi 2022 Shubh Yog: इस होली बन रहे हैं कई सारे शुभ योग, होलिका दहन ना करें ये गलतियाँ

6.धनु और मीन-
दोस्तों धनु और मीन राशि का स्वामी गुरु यानि बृहस्पति को माना जाता है और गुरु का प्रिय रंग पीला होता है, इसलिए इन राशि के जातकों को पीले रंग के साथ होली खेलनी चाहिये इससे आपको कई सारे फायदे होंगे और आपकी किस्मत भी आपका साथ देने वाली है।