Holi 2022: इस होली घर के वास्तु दोष को दूर करने और धन लाभ के लिए जरूर करें ये उपाय

Holi 2022: इस होली घर के वास्तु दोष को दूर करने और धन लाभ के लिए जरूर करें ये उपाय

Holi 2022: इस होली घर के वास्तु दोष को दूर करने और धन लाभ के लिए जरूर करें ये उपाय-

भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है, इस होली के त्यौहार को में इतनी मिठास है की लोगो की वर्षों पुरानी दुश्मनी भी इस दिन दोस्ती में बदल जाती है। इसीलिए होली को खुशियों का त्यौहार भी कहा गया है, ऐसा माना जाता है कि होली का त्योहार हजारों सालो से मनाया जा रहा है, होली का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस साल की होली बहुत ही विशेष होने वाली है, इस साल का होलिका दहन 17  मार्च को होने वाला है और 18  मार्च हो रंग खेला जायेगा।  

 

ज्योतिष शास्त्र में होली का विशेष महत्व होता है, होली को किये जाने वाले उपाय जल्द फल देने वाले माने जाते हैं। आज हम आपको होली से जुड़े हुए कुछ चमत्कारी उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

होलिका दहन पूजन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2022 Pujan Shubh Muhurat)

होलिका दहन 17 मार्च 2022 को

होलिका दहन मुहूर्त - 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक

कुल अवधि - लगभग 1 घंटे 11 मिनट तक

भद्रा पूंछ - 09:20:55 से 10:31:09 तक

भद्रा मुख - 10:31:09 से 00:28:13 बजे तक


इस होली जरूर करें ये उपाय-

1.होली त्योहार में घर में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए आपको भी इस दिन होली की रंगोली जरूर बनानी चाहिये, आप रंगोली बनाने के लिए  गुलाबी, हरा और लाल रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके परिवार में सुख-समृद्धि आती है। 

यह भी देखें-Holi 2022 Shubh Yog: इस होली बन रहे हैं कई सारे शुभ योग, होलिका दहन ना करें ये गलतियाँ

2.घर का नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आपको इस होली घर में और घर के बाहर हरे पेड़-पौधों को लगाना चाहिये ,क्योंकि ऐसा माना जाता है हरे पौधे घर के वास्तु दोष को दूर करने का काम करते हैं, इसके अलावा आपके परिवार के लोगों के बीच कोई विवाद चल रहा है तो वो भी इससे खत्म हो जाता है। 

 

3.यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ आ रही हैं तो आपको होली के दिन घर में राधा-कृष्ण की तस्वीर या फिर मूर्ति घर में लगानी चाहिये, इससे पति-पत्नी के बीच में प्रेम बढ़ता है और दोनों के बीच का विवाद जल्द खत्म हो जाता है। 

 

4.होली में भगवान गणेश जी की कृपा पाने के लिए आपको गजानन का भोग लगाना चाहिये, आपको इस दिन गणेश जी को मोदक, मिठाई या फिर ठंडाई का भोग लगाना चाहिये, इससे गणेश जी आप पर प्रसन्न होते हैं और आपके परेशानियों को दूर करते हैं। 

 

5.यदि आप अपने काम में उन्नति पाना चाहते हैं तो आपको इस होली अपने दफ्तर में उगते हुए सूरज की फ़ोटो को लगाना चाहिये, इससे आपका कारोबार बढ़ने लगता है और आपको धन लाभ भी होता है। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: होली खेलते समय इन बातों का रखे ध्यान, वरना लापरवाही पड़ सकती है महंगी

6.होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख को यदि पुरुष अपने माथे पर लगाते हैं और महिलायें यदि इस राख को अपने सीने पर लगाती है तो इससे उनकी बुरी नजरों से रक्षा होती है और बीमारी भी दूर हो जाती है। 

 

7.होली के दिन उड़द की दाल से बने हुए दही बड़े और जलेबी को सफाई कर्मी को दाल करने से आपको जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है और आपकी सारी परेशानियाँ दूर हो जाती हैं। 

 

8.होली की रात में 12 बजे किसी पीपल के नीचे घी का दिया जलाया जाए और उसकी परिक्रमा कर ली जाए तो इससे भाग्य उदय होने लगता है और व्यक्ति का बुरा समय दूर होने लगता है। 

 

9.होली के समय उपाय करने से बहुत फल मिलता है, होली दहन के समय पूरे परिवार के साथ होलिका की सात बार परिक्रमा करने से तथा होलिका दहन में चना, मटर, गेंहू, अलसी आदि चीजें डालने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है एवं धन की प्राप्ति होती है। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: रंगों की होली तो सभी खेलते हैं, क्या आपने खेली हैं ऐसी होलियाँ

10.होली में अपने हाथों से गोबर के उपले बनाकर और फिर इन उपलों को बहने अपनी भाई के सिर के ऊपर से सात बार होलिका दहन में दाल देती हैं तो इससे उसके भाई पर पड़ने वाली सारी बुरी नजर दूर चली जाती है। 
 

नोट-इस में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '