Holi 2022 Shubh Yog: इस होली बन रहे हैं कई सारे शुभ योग, होलिका दहन ना करें ये गलतियाँ

Holi 2022 Shubh Yog: इस होली बन रहे हैं कई सारे शुभ योग, होलिका दहन ना करें ये गलतियाँ

Holi 2022 Shubh Yog: इस होली बन रहे हैं कई सारे शुभ योग, होलिका दहन ना करें ये गलतियाँ-

होली हम भारतीयों का ऐसा पर्व है जिसके बारे में सम्पूर्ण भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व जानता है। इस पर्व को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल ,बांग्लादेश ,कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस ,चीन जैसे कई देशो में यह पर्व अलग अलग नाम से भव्य स्तर पर मनाया जाता है। भारत में भी इस त्यौहार को सभी वर्गो के लोग बहुत व्यापक रूप में मानते है।

 

दोस्तों इस साल होलिका का दहन 17 मार्च 2022 को होने वाला है, वहीं 18 मार्च को होली खेली जाएगी, आपको मालूम हो होली के आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं, इस बार 10 मार्च से होलाष्टक लग चुके हैं। दोस्तों साल 2022 की होली बेहद खास होने वाली है, इस होली कई सारे शुभ योग बन रहे हैं, तो बने रहिए हमारे साथ जानते हैं कि इस होली कौन से शुभ योग बन रहे हैं। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: होली की अजीब परम्परायें, कहीं पर खूनी होली तो कही पर एक दूसरे पर फेंके जाते हैं आग के अंगारे

होली की तिथि और शुभ मुहूर्त (Holi Date 2022 And Shubh Muhurat)

होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को
होलिका दहन मुहूर्त - रात 9 बजकर 6 मिनट  से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक
अवधि - 01 घण्टा 10 मिनट्स
रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
भद्रा पूंछ - रात 9 बजकर 6 मिनट  से लेकर 10 बजकर 16 मिनट तक
भद्रा मुख - रात 10 बजकर 16 मिनट  से लेकर 18 मार्च 2022 की दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक
पूर्णिमा की तिथि आरंभ- 17 मार्च दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर
पूर्णिमा की तिथि समाप्त- 18 मार्च दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर


इस होली 2022 बनने वाले शुभ योग-
दोस्तों इस होली में वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग बनने जा रहे हैं, वृद्धि योग में जो आप काम करते हैं, तो आपको कई सारे लाभ मिलते हैं, इस योग को व्यापार के लिए बेहद शुभ माना जाता है और सर्वार्थ सिद्धि योग में अच्छे कार्यों से पुण्य प्राप्त होता है। ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों के लिए शुभ माना जाता है, इसके अलावा इस होली बुध-गुरु आदित्य योग बन रहे हैं, इस योग में होलिका की पूजा करने से घर और परिवार में सुख और शांति बनी रहती है। 

यह भी देखें-Holi 2022 Special: होली खेलते समय इन बातों का रखे ध्यान, वरना लापरवाही पड़ सकती है महंगी

होलिका दहन से जुड़े हुए कुछ नियम-
होलिका का दहन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिये, हमे कभी भी भद्रा काल या फिर राहूकाल में  होलिका दहन करने से बचना चाहिये, होलिका दहन में महिलाओं को अपने सिर को ढककर रखना चाहिये, होलिका दहन के दिन आपको दक्षिण दिशा में मुहँ करके भोजन नहीं करना चाहिये, होलिका के दिन सबको सात्विक भोजन करना चाहिये, इस दिन हमने अपने घर के बुजुर्ग लोगों का सम्मान करना चाहिये, होलिका दहन के दिन ज्यादा देर तक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है इस दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा रहता है।