भारत के पड़ोसी देश

भारत के पड़ोसी देश

भारत के पड़ोसी देश

आज हम आपको भारत के पड़ोसी देशों के बारे में बताने जा रहे हैं और ये भी बताएंगे की कौन से देश से भारत की कितनी किलोमीटर सीमा लगती है। 

भारत के कुछ ऐसे पड़ोसी देश हैं जहाँ  पर आप बिना किसी रोक टोक आ जा सकते हैं और इन देशों में जाने के लिए वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ती है जैसे-नेपाल और भूटान जबकि भारत के कुछ ऐसे भी पड़ोसी देश हैं जिसकी सीमा में कड़ी सुरक्षा रहती है।

भारत और पाकिस्तान की सीमा पर रोज तनातनी बरकरार रहती है सीमा विवाद को लेकर दोनों देश कई बार युद्ध भी कर चुके हैं इन युद्धों में हजारों सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं।पाकिस्तान की तरह भारत के अन्य पड़ोसी देशों के सीमा मे इतनी कड़ी सुरक्षा नहीं करनी पड़ती है। 

भारत की जल सीमा से लगे देशों की बात की जाये तो सबसे पहला नाम श्री लंका का आता है इसके अतिरिक्त बांग्लादेश पाकिस्तान और म्यांमार भी भारत की जलीय सीमा के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं।

भारत दुनिया का 7 वां सबसे बड़ा देश है और दक्षिण एशिया में भारत सबसे बड़ा देश है भारत की सीमा 7 देशों के साथ स्पर्श करती है इन देशों में पाकिस्तान अफगानिस्तान, चीन, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार देश शामिल हैं कही कही पर आपको भारत के पड़ोसी देशों की संख्या 6 भी लिखी मिलती है क्योंकि अफगानिस्तान pok की सीमा से लगता है जिसपर पाकिस्तान ने कब्जा किया हुआ है।

POK को भारत और पाकिस्तान दोनों देश अपने देश का हिस्सा बताते हैं अगर भारत की बात की जाये तो भारत की सीमा pok में अफगानिस्तान से लगती है जिसकी लंबाई सबसे कम है। चलिए जानते हैं भारत के सभी पड़ोसी देश और उनकी सीमा की लंबाई कितने किलोमीटर है। 

 

1. बांग्लादेश (4096 KM)

2. चीन (3488 KM)

3. पाकिस्तान (3323 KM)

4. नेपाल (1751 KM)

5. म्यांमार (1643 KM)

6. भूटान (699 KM)

7. अफनागिस्तान (106KM)

 

इन नामों को याद रखने की एक ट्रिक भी है-  बचपन में MBA किया।  


ऊपर दी गई सूची में आप देख सकते हैं की भारत की सबसे अधिक सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है जिसकी सीमा की लंबाई 4096 किलोमीटर है इसके बाद बाकी के अन्य देश हैं। 

अब आप आपको मालूम हो गया होगा भारत के पड़ोसी देशों के कितनी सीमा स्पर्श करती है भारत के पड़ोसी देश चीन पाकिस्तान और बांग्लादेश के देश की सीमा के कड़ी सुरक्षा रहती है और नेपाल भूटान और म्यांमार की सीमा पर स्थानीय लोग बिना किसी पासपोर्ट और वीजा के एक दूसरे के देश में आते जाते हैं। 

म्यांमार देश की सीमा को भारत के अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम और मणिपुर राज्य स्पर्श करते हैं और म्यांमार की सीमा भारत के साथ 1643 किलोमीटर की है लेकिन इतनी बड़ी सीमा होने के बावजूद ये दोनों देश एक अच्छे पड़ोसी की तरह रहते हैं।