Top ten movies of 2021: ये हैं IMDb के अनुसार साल 2021 की 10 शीर्ष फिल्में

Top ten movies of 2021: ये हैं IMDb के अनुसार साल 2021 की 10 शीर्ष फिल्में

Top ten movies of 2021: ये हैं IMDb के अनुसार साल 2021 की 10 शीर्ष फिल्में-

दोस्तों साल 2021 अब जाने वाला है और नया साल 2022 आने वाला है जिसका इंतजार हमलोग कई दिनों से कर रहे हैं बहुत सारे लोगों ने नए साल की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। साल 2021 हिन्दी फिल्मों के लिए भी शानदार रहा है इस दौरान कई सारी सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस में कमाल किया है। आज हम आपको साल 2021 में IMDb के अनुसार 10 सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की है, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1. सरदार उधम - 9.1
साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल की है इसका अर्थ है लोगों ने इसे सबसे ज्यादा पसंद किया है, इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे जिसको शूजित सरकार द्वारा निर्देशित किया गया था। सरदार उधम आजादी के क्रांतिकारी उधम सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिहोने साल 13 अप्रैल 1919 में हुए जलियावाला बाग हत्याकांड के आरोपी माइकल ओ'डायर की हत्या कर दी थी। यह फिल्म आपको रोमांच से भर देनी वाली है इसलिए इसको एक बार जरूर देखना चाहिये। 

 

2. शेरशाह - 8.7
साल में 2021 में रिलीज हुई फिल्मों में शेरशाह ने लोगों का दिल जीतने का काम किया है, इस फिल्म को विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशित किया गया है, इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। शेरशाह मूवी कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार पर आधारित है, इस फिल्मों के देखने के बाद आपके मन में भी देशभक्ति की भावना जागने वाली है और इस फिल्म के गाने भी आपको बहुत पसंद आने वाले हैं। 

 

3. मिमी - 8
इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित किया गया है और इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और सुप्रिया पाठक के साथ कृति सनोन मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी। यह फिल्म एक महिला पर आधारित है जो के विदेशी जोड़े के लिए सेगरेट बनने का निर्णय लेती है इस फिल्म को देखने के बाद आपके इमोशन जरूर जागने वाले हैं जिससे आपको यह फिल्म बहुत पसंद आयेगी। 

 

4. कागज़ - 7.5
साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल है जिसको लोगों ने खूब प्यार दिया है, इस फिल्म को सतीश कौशिक द्वारा लिखित और निर्देशित किया है, इस फिल्म में आपको पंकज त्रिपाठी, मोनाल गज्जर और अमर उपाध्याय प्रमुख भूमिकाओं नजर आने वाले हैं। यह फिल्म मुबारकपुर गाँव के एक किसान लाल बिहारी के नाम के व्यक्ति द्वारा किए गए संघर्ष पर आधारित है जिसको सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया जाता है, जिसके बाद लाल बिहारी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती जिसके बाद उन्हे फिर जिंदा घोषित किया जाता है। 

 

 

5. नेल पॉलिश - 7.3
इस फिल्म को भार्गव कृष्ण द्वारा निर्देशित किया गया है, इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, मानव कौल, मधु, रजित कपूर और आनंद तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस में लीगल थ्रीलर ड्रामा के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता पर आधारित है जिस पर दो प्रवासी बच्चों के साथ रेप और हत्या का आरोप होता है। 

6.White Tiger-7.1
इस फिल्म को रामिन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है इस फिल्म में आदर्श गौरव, प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अरविन्द अडिग के द्वारा लिखित उपन्यास पर आधारित है जो के गरीब ड्राइवर पर आधारित है जो अपनी गरीबी को दूर करने के लिय अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए संघर्ष करता है इस फिल्म आपको देखने में बहुत पसंद आएगी उम्मीद करते हैं इस फिल्म को अअपने जरूर देखा होगा। 

 

7. भूत पुलिस - 7
इस फिल्म को पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित किया गया है, इस फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम धर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जो दो भाइयों पर आधारित है जो शिकार करते हैं और पैसों के लिए भूतों से 
छुटकारा पाते हैं, इस फिल्म को देखने के बाद बहुत मजा आएगा जिसके कारण आप इसे बार-बार देखेंगे आपने इस फिल्म देखा जरूर होगा और यदि नहीं देखा है तो जल्द से जल्द इसे देखना चाहिये। 

 

8. पगलाइट - 6.9
इस फिल्म को उमेश बिष्ट द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमे में सान्या मल्होत्रा, आशुतोष राणा, श्रुति शर्मा और रघुबीर यादव प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म के कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जो एक युवा विधवा पर आधारित है जो शोक करने में असमर्थ है जो अपने परिवार के साथ व्यवहार करना सीखती है और अपने दिवंगत पति के बारे में रहस्य की खोज करती है। 

 

9. शेरनी - 6.8
इस फिल्म को अमित मसुरकर के द्वारा निर्देशित किया गया है और इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक वन अधिकारी पर आधारित है जो पुरुषों को संरक्षण देने के लिए अपना काम ईमानदारी के साथ करता है, सेक्सिस्ट समाज के खिलाफ एक बड़ा झटका देते हुए, यह बेहतरीनफिल्म हमारे समाज के गहरे जड़ वाले मुद्दों से लड़ती है।


 
10. अजीब दास्तान - 6.7
यह फिल्म  शशांक खेतान, राज मेहता, नीरज घायवान और कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित चार अलग-अलग कहानियां हैं। इस फिल्म में शेफाली शाह, मानव कौल, कोंकणा सेन शर्मा, जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आये हैं यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी उम्मीद करते हैं अअपने इस फिल्म को जरूर देखा होगा।