Amazing Facts: ये हैं दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम

Amazing Facts: ये हैं दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम

Amazing Facts: ये हैं दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम-

हमारी धरती का तीन चौथाई भाग पानी से घिरा हुआ हैं लेकीन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतना पानी होते हुए केवल दो फीसदी ही जल पीने के लायक होता है बाकी का जल खारा होता है। धरती पर कुल पाँच महासागर हैं जिनके नाम प्रशांत महासागर अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिक महासागर और आर्कटिक महासागर हैं। 

 

पाँच महासागर कई सारे छोटे बड़े सागर से मिलकर बने हुए हैं हमारी  पृथ्वी के 71 फीसदी से अधिक भाग पर सागर मौजूद हैं और अगर क्षेत्रफल की बात करें तो 36.1 करोड़ किलोमीटर का क्षेत्रफल पानी से ही घिरा हुआ है। दुनिया के सबसे बड़े महासागर की बात करें तो सबसे पहले प्रशांत महासागर का नाम आता है। यह महासागर इतना अधिक बड़ा है कि इसके अंदर दो अटलांटिक महासागर शामिल हो सकते हैं। 

यह भी देखें- Narco Test: क्या होता है Narco Test टेस्ट और कैसे किया जाता है

पृथ्वी पर जलवायु को  संयमित करने के लिए, ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए, जैव विविधता बनाये रखने के लिए और परिवहन के लिए सागर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। प्राचीन काल से ही लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए समुद्र मार्ग को सबसे अच्छा मानते थे और इससे जुड़े हुए रहस्यों को जानने की कोशिश करते रहते थे। समुद्र की विशेषता यह होती है कि इसका पानी खारा होता है इसके पीछे का कारण क्योंकि इस पानी में मुख्य रूप से ठोस सोडियम क्लोरॉइड होता है इसलिए समुद्र के पानी से नमक बनाया जाता है। समुद्र के  पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम के क्लोराइड के अतिरिक्त विभिन्न रासायनिक तत्व भी होते हैं। महासागरों के अलावा दुनिया में बहुत सारे सागर भी मौजूद हैं जो किसी ना किसी देश की सीमा से जुड़े होते हैं इसके अतिरिक्त इसन सागरों में कई प्रकार की खाड़ी और जलदमरुमध्य भी जुड़े हुए होते हैं बहुत सारे सागरों के नाम उनके पास मौजूद देशों के नाम पर रख दिया गया है। 

 

हाल ही के दिनों में साउथ चाइना सी यानि दक्षिण चीन सागर सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि इस सागर में चीन गैरकानूनी रूप से अपनी नौसेना के लिए अड्डों का निर्माण कर रहा है, चीन इस पूरे क्षेत्र को अपना हिस्सा मानता है, यह सागर व्यापारिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं इसलिए अमेरिका से लेकर कई देश चीन के इस रवैये का पुरजोर तरीके से विरोध कर रहें हैं। 

यह भी देखें- Japan Interesting Facts: क्या कारण है कि जापान के लोग अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं

दुनिया के प्रमुख सागरों के नाम-

Sr.

English

हिन्दी

  1.  

the Andaman Sea

अंडमान सागर

  1.  

the Gulf of Aqaba

अक़ाबा की खाड़ी

  1.  

the Atlantic Ocean

अटलांटिक महासागर

  1.  

the Gulf of Aden

अदन की खाड़ी

  1.  

the Arabian Sea

अरब सागर

  1.  

the Aral Sea

अरल सागर

  1.  

the Gulf of Alaska

अलास्का की खाड़ी

  1.  

the Arctic Ocean

आर्कटिक महासागर

  1.  

the English Channel