ये हैं दुनिया के पाँच सबसे खतरनाक ब्रिज, पार करने में लोगों के छूट जाते हैं पसीने

ये हैं दुनिया के पाँच सबसे खतरनाक ब्रिज, पार करने में लोगों के छूट जाते हैं पसीने

ये हैं दुनिया के पाँच सबसे खतरनाक ब्रिज, पार करने में लोगों के छूट जाते हैं पसीने-

दोस्तों हमारी दुनिया कई सारी अजीबो गरीब चीजों से भरी हुई है, कुछ चीजों को मानव ने बनाया है तो कुछ चीजें नेचर की देन हैं। हमारी दुनिया के अंदर कई खूबसूरत चीजें मौजूद हैं तो कई सारी ऐसी चीजें भी हैं जो हमारे लिए खतरनाक होती हैं, इनको देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं तो जाने पर लोगों का क्या होता होगा यह आप अच्छी तरह से अनुमान लगा सकते हैं। आज हम आपको दुनिया के पाँच सबसे खतरनाक ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं इन ब्रिज को पार करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं तो बने रहिए हमारे जानते हैं उन खतरनाक ब्रिज के बारे में तो बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.लंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया-
खूबसूरत देश मलेशिया में स्थित यह लंगकावी स्काई ब्रिज भी अपने खतरनाक होने के कारण दुनिया में जाना जाता है। इस ब्रिज का निर्माण साल 2004 में पूरा हुआ था और यह दुनिया का सबसे घुमावदार ब्रिज है, यह ब्रिज करीब 660 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, देखने में सुंदर होने के कारण हर साल बहुत सारे पर्यटक इस ब्रिज को देखने के आते रहते हैं। 

यह भी देखें-ये हैं हमारी पृथ्वी पर सर्वाधिक जीने वाले जीव, उम्र जानकर हैरान रह जाओगे

2.रॉयल गॉर्ज ब्रिज, अमेरिका-
दुनिया का सुपर पावर देश अमेरिका में भी कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, और इन्ही में एक रॉयल गॉर्ज ब्रिज है। इस ब्रिज का निर्माण अरकन्सास नदी पर किया गया है और यह ब्रिज 955 फुट की ऊंचाई पर मौजूद है यह अमेरिका में स्थित सबसे ऊंचा  सस्पेंशन ब्रिज है। रॉयल गॉर्ज ब्रिज का निर्माण साल 1929 में किया गया था और बहुत सारे लोग इस ब्रिज को देखने के आते हैं। 

 

3.ग्लास बॉटम ब्रिज, चीन-
हमारे पड़ोसी देश चीन में बहुत सारी दुनिया को हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं, चीन में मौजूद ग्लास बॉटम ब्रिज पूरा कांच पर मौजूद है। यह पल 1230 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद हैं और ऊपर से देखने पर नीचे के गहराई एकदम साफ दिखाई देती है जिसके कारण इस पुल पर जाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं यह पुल  984 फुट लंबा है जिसके कारण इसको दुनिया का सबसे ऊंचा और खतरनाक ब्रिज कहा जाता है। 

 

4.कैरिक ए रेडे रोप ब्रिज, इंग्लैंड-
कैरिक ए रेडे रोप ब्रिज को दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज में गिना जाता है, इस ब्रिज की लंबाई करीब 20 मीटर है और यह ब्रिज नीचे से करीब 30 मीटर की ऊंचाइ पर मौजूद है। आपको सुनने में बड़ा आसान लग रहा होगा लेकिन इसको पार करना बहुत कठिन होता है, दुनिया के कई सारे पर्यटक इस ब्रिज को देखने के लिए आते रहते हैं, और इस ब्रिज को पार करने का जोखिम उठाते हैं। 

यह भी देखें-ये हैं दुनिया के वो देश जो करते हैं सबसे ज्यादा खाने की बर्बादी

5.हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान-
हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में मौजूद यह ब्रिज भी दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज में गिना जाता है, यह ब्रिज पाकिस्तान में गिलगित और बलतीस्तान में मौजूद हैं और इसका निर्माण हूंजा नदी पर किया गया है जो पास के दो गाँव को जोड़ने के लिए बनाया गया है।