ये हैं दुनिया के वो देश जो करते हैं सबसे ज्यादा खाने की बर्बादी

ये हैं दुनिया के वो देश जो करते हैं सबसे ज्यादा खाने की बर्बादी

ये हैं दुनिया के वो देश जो करते हैं सबसे ज्यादा खाने की बर्बादी-
हर इंसान को तीन आधर भूत चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जिनका नाम रोटी कपड़ा और मकान है और इनमे से सबसे जरूरी रोटी होती है, यानि खाना होता है। दुनिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा आज भी भूख के कारण पीड़ित है, दुनिया में करोड़ों लोग ऐसे हैं जिनको एक टाइम का खाना भी नहीं मिल पाता है और उन्हे सारा दिन भूखे रहकर गुजारना पड़ता है वहीं दूसरी ओर दुनिया के की सारे लोग बहुत मात्रा में खाना बर्बाद कर देते हैं। कहते हैं कि इंसान जरूरत के बाद अपनी औकात भूल जाता है, यही बात खाने पर भी लागू होती है, इंसान जब पेट जैसे ही भर जाता है वो बचे खाने को बिना किसी संकोच के बर्बाद कर देता है। 

यह भी देखें-दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर पुरुष और महिलाओं का एक जैसा है पहनावा

संयुक्त राष्ट्र की संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन के के अनुसार दुनिया की करीब 70 करोड़ से अधिक आबादी आज भी भुखमरी का शिकार है और बीते कोरोना काल के दौरान इस संख्या में काफी इजाफा भी हुआ है। बहुत सारे रिपोर्ट की माने तो पिछले साल  93 करोड़, 10 लाख टन खाने को बर्बाद कर दिया गया है जोकि मौजूद भोजन का करीब 17 फीसदी है। दुनिया के कई देशों की तरह हमारा देश भारत भी भोजन की बर्बादी करने में पीछे नहीं है, हमारे देश में एक बड़ी संख्या में लोग आज भी दो वक्त का खाना नहीं खा पाते हैं वहीं बहुत सारे लोग खाने को बर्बाद करने में जरा सा भी संकोच नहीं करते हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के द्वारा जारी की गई पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर व्यक्ति करीब 50 किलो औसतन हर साल खाने की बर्बादी करता है जोकि इस गंभीर समस्या है। 

यह भी देखें-दुनिया के पाँच सबसे अधिक भुखमरी का शिकार देश

दुनिया में अधिकतर खाने की बर्बादी घर में बनने वाले खाने की होती है, घरों में जरूरत से अधिक खाने को बनाया जाता है और जब खाना बच जाता है तो उस खाने को कूड़े के रूप में बड़ी आसानी से फेंक दिया जाता है। होटल और रेस्तरा में बड़ी मात्रा में भोजन की बर्बादी की जाती है। अनाज को बेचने वाले दुकानदार भी सही तरह से भंडारण की व्यवस्था ना होने के कारण अनाज को खराब कर देते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप उसे बाद में फेंका जाता है। 

यह भी देखें-भारत के ऐसी जगह जहां पर भारतीयों का प्रवेश प्रतिबंधित है

दुनिया में बहुत सारे देश हैं जहां खाने की बर्बादी होती है, यदि इसमें सबसे पहले देश की बात करें तो बेल्जियम का नाम सबसे ऊपर आता है इसके बाद आस्ट्रेलिया में भी खाने की अधिक बर्बादी की जाती है और तो और दुनिया की सुपर पॉवर कहे जाना वाला देश अमेरिका भी खाने की बर्बादी करने में पीछे नहीं हैं, यहाँ पर साल प्रति व्यक्ति 278 किलो खाने की बर्बादी की जाती है। इसके विपरीत कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर खाने की बचत होती है, फिलीपींस इसका के सबसे अच्छा उदाहरण है। विकसित देश में अधिकतर भोजन की बर्बादी वहाँ के होटल में होती है वहीं विकासशील देश में उचित भंडारण ना होने के कारण बहुत अधिक मात्रा में अनाज बर्बाद किया जाता है।