World Heritage Day 2022 Special: ये हैं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल देश की विरासतें

World Heritage Day 2022 Special: ये हैं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल देश की विरासतें

World Heritage Day 2022 Special: ये हैं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल देश की विरासतें-

दोस्तों हर वर्ष 18 अप्रैल के दिन विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाया जाता है, विश्व में कई सारे एतिहासिक स्थल मौजूद हैं जिनको यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया है, दरअसल इनको शामिल करने के पीछे का कारण इनके स्वर्णिम इतिहास और निर्माण को बचाना होता है, इसलिए हर वर्ष विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। हमारे देश में कुल 40 स्थल मौजूद हैं जो यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल हैं, जिनमें से सात प्राकृतिक, 32 सांस्कृतिक और एक मिश्रित स्थल शामिल हैं, आज हम आपको देश के सभी 40 स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो विश्व विरासत स्थलों में शामिल हैं, तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

 

क्रमांक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का नाम जुड़ने का समय (Year) स्थान (place) विवरण (discription)
1 अजंता की गुफाएं (Ajanta Caves) 1983 औरंगाबाद, महाराष्ट्र यह गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 29 चट्टानों को काटकर बौद्ध संस्कृति की गुफाएं है। इन गुफाओं की चित्रकला काफी प्रसिद्ध है।
2 एलोरा की गुफाएं (Ellora Caves) 1983 औरंगाबाद, महाराष्ट्र यहां 12 बौद्ध, 17 हिंदू और 5 जैन गुफाएं है। इन गुफाओं की चित्रकला भी देखने योग्य है।
3 आगरा का किला (Agra Fort) 1983 आगरा, उत्तर प्रदेश इसे प्रसाद महल नगरी भी कहा जाता है, इसे सिकरवार वंश के राजपूतों द्वारा बनवाया गया था। जिसे बाद में 1080 ई. में महमूद गजनवी ने अपने कब्जे में ले लिया।
4 ताज महल (Taj Mahal) 1983 आगरा, उत्तर प्रदेश इसका निर्माण भारत के मुगल शासक शाहजहा ने बनवाया था कहा जाता है की इसे उन्होंने अपनी 13वी पत्नी जो अपने 14वे बच्चे को जन्म दे रही थी और उनकी मृत्यु हो गई।
5 सूर्य मंदिर कोर्णाक (Sun Temple, Konârak) 1984 कोर्णाक, ओडिशा यह भारत के गिने चुने सूर्य मंदिरों में से एक है इसे बिरंचि-नारायण कहा जाता है की सूर्य की पहली किरण गर्भ गृह पर पढ़ती है।
6 महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह (Group of Monuments at Mahabalipuram) 1984 महाबलीपुरम, तमिल नाडु यह एक शिव मंदिर है जिसमे गुफाएं भी है। जहां पत्थरों को काटकर स्थलाकृति बनाई गई है।
7 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) 1985 काजीरंगा, असम 430 वर्ग किलोमीटर में फैले इस राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाला गैंडा पाया जाता है।
8 मानस वन्यजीव अभयारण्य (Manas Wildlife Sanctuary) 1985 असम, भारत हिमालय की तलहटी में ये अभ्यारण भूटान के पास है जिसमे एक सींग वाला गैंडा और भैसा प्रमुखत: पाया जाता है।
9 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladeo National Park) 1985 भरतपुर, राजस्थान यह भरतपुर अलवर और राजस्थान के बीच में स्थित है, यह अपने प्रवासी प्रजातियों के लिए जाना जाता है जिसमें साइबेरियन सारस सर्दियों के मौसम में आती है।
10 गोवा के चर्च और कॉन्वेंट (Churches and Convents of Goa) 1986 गोवा, भारत इनपर पुर्तगाली और फ्रांसिसी संस्कृति का असर दिखता है
11 खजुराहो स्मारकों का समूह (Khajuraho Group of Monuments) 1986 छतरपुर, मध्यप्रदेश यह हिंदू और जैन धर्म मानने वालो की स्मारक है जिसमे ज्यादातर मूर्तियां नग्न अवस्था में है।
12 हम्पी में स्मारकों का समूह (Group of Monuments at Hampi) 1986 विजयनगर, कर्नाटक यह अब केवल खंडहरों के रूप में ही बचे है इसका निर्माण हिंदू राजाओं ने करवाया था।
13 फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) 1986 आगरा, उत्तर प्रदेश यहां सिकरवार राजपूत राजाओं की रियासत थी लेकिन बाद में मुगल शासको ने इसको कब्जे में लेकर अकबर ने इसे राजधानी बनाया।
14 पत्तदकल स्मारक परिसर (Group of Monuments at Pattadakal) 1987 पत्तदकल, कर्नाटक इसे चालुक्य वंश के राजाओं ने बनवाया था। इसमें 10 मंदिर और एक जैन धर्मशाला भी मिलती है।
15 एलीफेंटा गुफाएं (Elephanta Caves) 1987 मुंबई, महाराष्ट्र यह गुफाएं मुख्य थे हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के चित्रों से भरी पड़ी है।
16 महान जीवित चोल मंदिर (Great Living Chola Temples) 1987 बृहदेश्वर, तमिलनाडु यह मंदिर चोल राजाओं द्वारा बनवाए गए हिंदू धर्म के मंदिर है। बॄहदेश्वर मन्दिर, तंजावुर गंगईकोंडा चोलीश्वरम का मन्दिर ऐरावतेश्वर मन्दिर, दारासुरम ये मंदिर है।
17 सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (Sundarbans National Park) 1987 पश्चिमबंगाल, भारत गंगा नदी के डेल्टा पर बना यह राष्ट्रीय उद्यान राष्ट्रीय बाघ रिजर्व बायोस्फ़ीयर रिज़र्व है। इसमें रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते है।
18 नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Nanda Devi and Valley of Flowers National Parks) 1988 उत्तराखंड, भारत इसके अनेक नाम है जिनमे पिंडर घाटी, फूलो का राष्ट्रीय उद्यान और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख है।
19 सांची में बौद्ध स्मारक (Buddhist Monuments at Sanchi) 1989 सांची, मध्य प्रदेश, भारत यहां का सांची का स्तूप विश्व प्रसिद्ध है।
20 हुमायूँ का मकबरा (Humayun’s Tomb) 1993 निज़ामुद्दीन पूर्व, नई दिल्ली, भारत हुमायु की कब्र और शाहजहां के पुत्र दारा शिकोह की कब्र भी यही है।
21 कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली (Qutb Minar and its Monuments, Delhi) 1993 महरौली, दक्षिणी दिल्ली 72.5 मीटर ऊंची इस मीनार का निर्माण क़ुतुबुद्दीन ऐबक, इल्तुतमिश, फीरोजशाह तुगलक ने करवाया था।
22 भारत के पर्वतीय रेलवे (Mountain Railways of India) 1999   दार्जिलिंग हिमालयी रेल, नीलगिरि पर्वतीय रेल, कालका-शिमला रेलवे सामूहिक रूप से विश्व धरोहर में शामिल एल।
23 बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर (Mahabodhi Temple Complex at Bodh Gaya) 2002 बोध गया, बिहार यह गौतम बुद्ध जी के जीवन से बहुत ज्यादा प्रभावित है क्योंकि यही जगह है जहां महात्मा बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी।
24 भीमबेटका के रॉक शेल्टर्स (Rock Shelters of Bhimbetka) 2003 रायसेन, मध्य प्रदेश इसे पुरापाषाण और मध्य पाषाण काल का माना जाता है जिसमें आदि मानव द्वारा बनाए गए चित्र हैं।
25 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) (Chhatrapati Shivaji Terminus (formerly Victoria Terminus) 2004 मुंबई, महाराष्ट्र यह रेलवे का मुख्यालय भी है पहले इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था।
26 चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान (Champaner-Pavagadh Archaeological Park) 2004 गुजरात यह हिंदू राजाओं की राजधानी हुआ करती थी जिसमे उपर कालिका माता का पवित्र मंदिर है।
27 लाल किला परिसर Red Fort Complex) 2007 दिल्ली इसका निर्माण नई राजधानी के रूप में मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था।
28 जंतर मंतर, जयपुर (The Jantar Mantar, Jaipur) 2010 जयपुर, राजस्थान जयपुर के जंतर मंतर का निर्माण राजपूत राजा सवाई जयसिंह ने करवाया था। यह एक सूर्य वेधशाला है।
29 पश्चिमी घाट (Western Ghats) 2012   यह एक पर्वत श्रंखला है जोक 1600 किलोमीटर लंबी है जिसे सहयाद्री कहा जाता है।
30 राजस्थान के पहाड़ी किले (Hill Forts of Rajasthan) 2013   राजस्थान में ज्यादातर के लिए पहाड़ी है जो दुर्गम तरीके से बनाए गए हैं।
31 रानी की वाव (Rani ki vav) 2014 पाटन, गुजरात इसका निर्माण सोलंकी वंश के राजपूत राजा भीमदेव प्रथम ने करवाया जो एक सीढ़ीदार कुंआ है जिसका फोटो ₹100 पर अंकित है।
32 ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (Great Himalayan National Park) 2014 कुल्लू, हिमाचल प्रदेश 620 वर्गकिलमीटर में फैला ये राष्ट्रीय उद्यान भूरे भालू के लिए प्रसिद्ध है
33 नालंदा, बिहार में नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल (Archaeological Site of Nalanda Mahavihara at Nalanda, Bihar) 2016 नालंदा, बिहार इसे 2016 में विश्व धरोहर में शमिल किया गया जो की एक विश्व विद्यालय था।
34 खांगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान (Khangchendzonga National Park) 2016 सिक्किम, भारत वर्तमान में इसे कंचनजंगा राष्ट्रीय और उद्यान और बायोस्फीयर रिज़र्व बनाया गया है।
35 ले कॉर्बूसियर का स्थापत्य कार्य (The Architectural Work of Le Corbusier) 2016 चंडीगढ़, भारत कॉम्प्लेक्स डू कैपिटोल नाम का इमारत चंडीगढ़ भारत
36 अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर (Historic City of Ahmadabad) 2017 अहमदाबाद, गुजरात यह पुराना अहमदाबाद है जिसे विश्वधरोहर में शामिल किया गया है यहां भील राजाओं का शासन रहा।
37 मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल (The Victorian and Art Deco Ensemble of Mumbai) 2018 मुंबई, महाराष्ट्र यह मुंबई में फोर्ट के पास इमरते है।
38 जयपुर (Jaipur) 2019 जयपुर, राजस्थान पिंक सिटी के नाम से जाने जाने वाले जयपुर शहर को विश्व धरोहर में शामिल कर लिया गया।
39 काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर (Kakatiya Rudreshwara (Ramappa) Temple) 2021 तेलंगाना यह एक हजार स्तंभों वाला हिंदू मंदिर है। इसका निर्माण इसे पत्थरों से किया गया है जो पानी में नही डूबते।
40 धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर (Dholavira: A Harappan City) 2021 कच्छ, गुजरात यह एक हड़प्पा संस्कृति का शहर है।