Best Tourist Places: बिना फ्लाइट के इन देशों की कर सकते हैं सैर

Best Tourist Places: बिना फ्लाइट के इन देशों की कर सकते हैं सैर

Best Tourist Places: बिना फ्लाइट के इन देशों की कर सकते हैं सैर-

दोस्तों घूमना तो हम सभी को पसंद होता है, हर कोई चाहता है कि वो पूरी दुनिया के हर देशों मे सैर करने के लिए जाये और वहाँ का आनंद ले। विदेश में जाने के लिए अधिकतर लोग फ्लाइट के द्वारा ही सैर करते हैं, क्या आपको मालूम है कि कुछ देशों की सैर आप सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं ऐसे में आप उस देश में कार बस आदि से सैर कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप बिना फ्लाइट के सैर कर सकते हैं तो बने रहिए हमारे साथ बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1.श्रीलंका-

1.श्रीलंका-
भारत की दक्षिणी सीमा पर मौजूद यह देश भी बहुत खूबसूरत देश है, श्रीलंका देश की राजधानी नई दिल्ली से करीब 3704 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। श्रीलंका की यात्रा सड़क मार्ग से करने के लिए आपको दिल्ली से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, और फिर तमिलनाडु से होते हुए फिर एक नाव की सवारी करके आप इस देश में पहुँच सकते हैं, इस पूरी यात्रा में आपको करीब 80 घंटे का समय लग सकता है। श्रीलंका जाने के लिए आपको जरूरी परमिट, इंटेरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस परमिट, पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है, इन सारे जरूरी कागजात को लेकर आप श्रीलंका की खूबसूरती को देखने के लिए इस देश की सैर कर सकते हैं। 

2.बांग्लादेश-

2.बांग्लादेश-
भारत के पूर्व की ओर मौजूद यह देश कभी पाकिस्तान का हिस्सा हुआ करता है, जो साल 1972 मे आजाद होकर नया देश बंगलादेश बना था। भारत की राजधानी नई दिल्ली से करीब 1,713 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद यह देश भी बेहद खूबसूरत देश है, यहाँ पर जाने के लिए आपको नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल होते आसानी से पहुंचा जा सकता है, इस यात्रा के दौरान आपको करीब 30 घंटे का समय लग सकता है। बांग्लादेश की यात्रा करने के लिए आपको सभी परमिट और इंटेरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है, इन सभी कागजात को लेकर आप इस खूबसूरत देश की यात्रा पर जा सकते हैं। 

यह भी देखें-World Heritage Day 2022 Special: ये हैं यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल देश की विरासतें

3.सिंगापुर-

3.सिंगापुर-
सिंगापुर को अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, यहाँ की लक्जरी लाइफस्टाइल और नेचुरल ब्यूटी को देखकर हर किसी को इस देश में घूमने का मन करने लगता है। सिंगापुर भारत की राजधानी नई दिल्ली से करीब 5,926 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, सिंगापुर जाने के लिए आप राजधानी दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए सड़क मार्ग से यात्रा कर सकते हैं यहाँ पहुँचने में आपको करीब 100 घंटे का समय लग सकता है। सिंगापुर की सैर के करने के लिए आपके पास इंटेरनेशनल पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैवल डॉक्युमेंट, स्पेशल  ओवेरलोड परमिट, कार्नेट फीस और वीजा आदि की जरूरत पड़ती है, इन सारे जरूरी कागजात को लेकर आप बड़ी आसानी से सड़क मार्ग के द्वारा सिंगापूर की सैर करने के लिए जा सकते हैं। 

4.थाईलैंड-

4.थाईलैंड-
बेहद खूबसूरत देश और समुद्र से घिरा हुआ थाईलैंड देश में आप भी सैर करने के लिए फ्लाइट के बिना सड़क मार्ग से सैर करने के लिए जा सकते हैं। थाईलैंड भारत की राजधानी नई दिल्ली से करीब 4,198 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है, यहाँ पहुँचने के लिए आपको दिल्ली से इम्फाल, मोरेह, बागान, इन्ले लेक, यान्गोन, मायसोत, टाक और बैंकॉक होते हुए जाना होगा जिसमें आपको सड़क मार्ग से यात्रा करने में करीब 75 घंटों का समय लग सकता है। थाईलैंड की यात्रा करने के लिए आपको सड़क मार्ग से जाने के लिए जरूरी परमिट, इंटेरनेशनल पासपोर्ट, 200 फीसदी कार्नेट फीस, लीड कार और वीजा की जरूरत पड़ती है, इन सारे जरूरी कागजात को लेकर आप थाईलैंड की सैर करने के लिए बड़ी आसानी से जा सकते है और वहाँ के खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं। 

5.भूटान-

5.भूटान-
भारत की उत्तरी सीमा पर मौजूद यह छोटा सा देश भी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है, यह भारत की राजधानी नई दिल्ली से करीब 2006 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। भूटान जाने के लिए आपको दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, और असम होते हुये जाना होता है जिसमे आपको पूरी यात्रा के दौरान करीब 40 घंटे का समय लग सकता है। भूटान जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार के वीजा की जरूरत नहीं होती है, सिर्फ आप ड्राइविंग लाइसेंस और इडेंटिटी कार्ड से इस देश की यात्रा के लिये जा सकते हैं। 

 यह भी देखें-ये हैं भारत के वो पाँच स्थान जहां पर सबसे ज्यादा आते हैं विदेश पर्यटक

6.मलेशिया-

6.मलेशिया-
मलेशिया देश भी अपनी खूबसूरती के कारण पूरी दुनिया में फेमस है, मलेशिया अपनी आलीशान इमारते और खूबसूरत समुद्र के किनारों के लिए दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। मलेशिया सड़क मार्ग से पहुँचने के लिए आपको  दिल्ली से इम्फाल, मोरेह, बागान, इन्ले लेक, यान्गोन, मायसोत, टाक और बैंकॉक होते हुए थाईलैंड जाना होगा फिर वहीं से आप मलेशिया के लिए जा सकते हैं। मलेशिया की सैर करने के लिए आपको जरूरी परमिट, पासपोर्ट, ट्रैवल डाक्यूमेंट, और वीजा की जरूरत होती है, इन सारे कागजात को लेकर आप मलेशिया की सैर करने के लिए जा सकते हैं।