Top Ten Longest River In The World: ये हैं दुनिया की 10 सबसे लंबी नदियां

Top Ten Longest River In The World: ये हैं दुनिया की 10 सबसे लंबी नदियां

Top Ten Longest River In The World: ये हैं दुनिया की 10 सबसे लंबी नदियां-

नदियां किसी भी देश के लिए वरदान होती हैं, उस देश के लोगों के पीने के पानी का ज्यादातर भाग इन्ही नदियों के माध्यम से मिलता है। भारत में नदियों को भगवान की तरह पूजा जाता है। भारत मे नदियों से पीने के पानी के साथ साथ सिचाई का काम भी किया जाता है और सरकार द्वारा बांध बनाकर बिजली का उत्पादन किया जाता है। भारत की सबसे बड़ी नदी की बात की जाए तो गंगा नदी का नाम आता है लेकिन दुनिया में गंगा नदी टॉप 10 नदियों में भी शामिल नहीं हैं। आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे बड़ी नदियों के बारे में बताने जा रहें हैं तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं। 

 

1. नील नदी - 
अफ्रीका की नील नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदी है यह नदी अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर पूर्वी देशों में बहती है, नील नदी की लंबाई 4132 मील यानि 6650 किलोमीटर है, नील नदी का उद्गम स्थल अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील से हुआ है यह नदी विकरोटिया झील से निकलकर भूमध्य सागर में चली जाती है। 


2. अमेज़न नदी - 
दुनिया की दिग्गज ई कामर्स वेबसाइट अमेजन का नाम इसी नदी के नाम पर रखा गया है, दक्षिण अमेरिका में बहने वाली अमेजन नदी की कुल लंबाई 6400 किलोमीटर है और यह दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है अगर अमेज़न नदी की चौड़ाई की बात हो तो यह नदी बारिश के मौसम में 190 किलोमीटर तक चौड़ी हो जाती है इसके साथ यह नदी दुनिया की सबसे चौड़ी नदी मानी जाती है। 


3. यांगत्जी नदी - 
चीन देश में बहने वाली यांगत्जी नदी दुनिया के तीसरी और एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी है यांगत्जी नदी की लंबाई 6300 किलोमीटर है, यह नदी चीन के शहर वूहान से होकर बहती है चीन में इस नदी को जियांग के नाम से जाना जाता है यांगत्जी नदी तिब्बत के पठार से निकलकर पूर्वी चीन सागर में जाकर गिरती है। 


4. मिसिसिपी मिसौरी नदी - 
यह नदी अमेरिका देश की सबसे बड़ी नदी है, मिसिसिपी मिसौरी नदी की लंबाई 6275 किलोमीटर है, मिसीसिपी नदी की सहायक नदी मिसौरी नदी है इसलिए इस नदी का नाम मिसिसिपी मिसौरी है इस नदी का उद्गम स्थल  इटास्का झील  है। 


5. येनिस अंगारा सेलेंगा नदी - 
यह नदी तीन नदियों के एक साथ मिलकर बनी है इस नदी की लंबाई 5539 किलोमीटर है और यह नदी प्रमुख रूप से रूस देश में बहती है, इस नदी का उद्गम स्थल मंगोलिया के बीच में है, यह नदी मंगोलिया से बहते हुए रूस आ जाती है और रूस से बहते हुए आर्कटिक महासागर में में मिल जाती है। 


6. येलो नदी - 
इस नदी की लंबाई 5464 किलोमीटर है इस नदी को दुनिया की सबसे गहरी नदी का नाम  दिया गया है, यह नदी तिब्बत के मानसरोवर के पास चेमायुंग दुंग नामक ग्लेसियर से निकलती है और और चीन, भारत और बांग्लादेश से होती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है भारत में इस नदी को ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है। 


7. ओब इरटिस नदी -  
ओब इरटिस नदी की लंबाई 5410 किलोमीटर है, इस नदी का उद्गम स्थल रूस के अल्ताई क्राय प्रदेश के बियस्क शहर से 26 किमी दक्षिण पश्चिम में बिया नदी और कुतुन नदी के संगम को माना जाता है। यह नदी रूस से बहती हुई कजाखिस्तान में चली जाती है।  

 
8. पराना नदी - 
दक्षिण अमेरिका मे अमेजन नदी के बाद पराना नदी दूसरी सबसे बड़ी नदी है, इस नदी का पराना नाम होने का मतलब समुद्र जैसी विशाल होना है इस नदी की लंबाई 4880 किलोमीटर हिय यह नदी ब्राजील पैरागवे, अर्जेन्टीना में बहते हुए अटलांटिक महासागर में गिर जाती है। 


9. कांगो नदी - 
अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदी कांगो की लंबाई 4700 किलोमीटर है इस नदी को जायरे के नाम से भी जाना जाता है यह नदी समुद्र में गिरते समय इसका मुहाना 7 किलोमीटर तक चौड़ा हो जाता है और यह नदी समुद्र में बहुत मात्रा में कीचड़ लेकर जाती है। 

 
10. अमूर आर्गून नदी - 
इस नदी की लंबाई 4444 किलोमीटर है यह नदी रूस और चीन की सीमा पर बहती है इस नदी को मुख्य रूप से अमूर के नाम से जाना जाता है इस नदी का उद्गम स्थल  पश्चिमी मंचूरिया की पहाड़ियों में शिल्का नदी और अर्गुन नदी के मिलाप से 303 मीटर की ऊंचाई पर माना जाता है।